बिहार के BTech और इंजीनियरिंग डिप्लोमा छात्र AICTE की परख योजना में पिछड़े

Feb 24, 2026 07:16 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share

एआईसीटीई की तरफ से इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए शुरू परख योजना में बिहार के छात्र पीछे रह गये हैं। एआईसीटीई की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। छात्रों का असेसमेंट नहीं हो सका है।

बिहार के BTech और इंजीनियरिंग डिप्लोमा छात्र AICTE की परख योजना में पिछड़े

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की तरफ से इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए शुरू परख योजना में बिहार के छात्र पीछे रह गये हैं। एआईसीटीई की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। एमआईटी समेत बिहार के कई कॉलेजों के छात्रों का रजिस्ट्रेशन इस योजना के तहत होने के बाद भी उनका असेसमेंट (मूल्यांकन) पूरा नहीं हो सका। ऐसे में कौशल आधारित योग्यता में सूबे के इंजीनियरिंग छात्र पीछे रह गए हैं।

एमआईटी के प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा का कहना है कि बिहार में सरकार के द्वारा कौशल आधारित कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हो सकता है कि छात्र उन्हीं योजनाओं में शामिल हो गये हों, इसलिए परख में उनका मूल्यांकन पूरा नहीं हुआ हो। रिपोर्ट के मुताबिक मूल्यांकन नहीं कराने में इंजीनियरिंग कॉलेजों के अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्र भी पीछे हैं। इस योजना के तहत एमआईटी के 1078 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, लेकिन मूल्यांकन सिर्फ 374 छात्रों ने ही कराया। मोतिहारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 668 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जबकि 337 छात्रों का ही मूल्यांकन किया गया। पॉलिटेक्निक कॉलेज मुजफ्फरपुर में एक भी छात्र का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ।

‘परख ’छात्रों को उद्योगों के लिए करता है दक्ष

एआईसीटीई ने परख योजना देशभर के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रों को उद्योगों के लिए तैयार करने के लिए बनाई है। इस योजना के तहत बाजार में चल रहे सभी तरह के कौशल के बारे में छात्रों को बताया जाना है, ताकि उद्योगों और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के बीच कोई तकनीकी दूरी न रहे। इसलिए एआईसीटीई ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया था कि वह अपने यहां के छात्रों का परख के तहत रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें कौशल विकास की शिक्षा दें और उनका मूल्यांकन करें।

छात्रों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मकता बढ़ाने के लिये एआईसीटीई ने कुछ साल पहले ‘छात्रों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन’ (परख) शुरू किया था ताकि छात्र समय के साथ होने वाले बदलाव के अनुरूप चीजों को सीखते हुए कमियों को दूर कर सकें। छात्र तय समय के बाद खुद ऑनलाइन परीक्षा से अपनी परख कर सकेंगे। इसके तहत छात्रों के लिए सवालों का प्रश्न बैंक तैयार किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को पता लग सकेगा कि कहां पर कमी है और किस विषय में सुधार की जरूरत है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।