Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 for 379 vacancies ends soon, Apply Online now sarkari naukri
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

संक्षेप:

Bihar BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनर पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 379 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Dec 11, 2025 09:50 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी जॉब अपडेट है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनर पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 379 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई थी। आवेदन फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए फौरन अप्लाई करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शैक्षणिक योग्यता-

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

अभ्यर्थी के पास संबंधित खेल विधा में डिप्लोमा इन स्पोर्टस कोचिंग अथवा स्पोर्टस कोचिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSC) पाठ्यक्रम या समकक्ष योग्यता में उत्तीर्ण होनी चाहिए।

किसी मान्यता प्राप्त अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या किसी अंतराष्ट्रीय या राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

लिखित परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स-

अनारक्षित वर्ग - 40 प्रतिशत

पिछड़ा वर्ग - 36.5 प्रतिशत

अपि वर्ग - 34 प्रतिशत

अनु जाति/जनजाति - 32 प्रतिशत

महिला वर्ग - 32 प्रतिशत

दिव्यांग - 32 प्रतिशत

परीक्षा शुल्क-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।