Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar BPSC DSO Assistant Director Online Form 2025 begins today sarkari jobs
BPSC DSO/AD Recruitment 2025: बिहार डीएसओ, असिस्टेंट डायरेक्टर पद भर्ती के लिए आवेदन शुरू,यहां करें फौरन अप्लाई

BPSC DSO/AD Recruitment 2025: बिहार डीएसओ, असिस्टेंट डायरेक्टर पद भर्ती के लिए आवेदन शुरू,यहां करें फौरन अप्लाई

संक्षेप:

BPSC DSO/AD Application Form 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से डीएसओ, असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिएआवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Jun 03, 2025 04:28 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar BPSC DSO / Assistant Director Online Form 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के के लिएआवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीपीएससी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जानकारी दी है कि 47 डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpscpat.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 निर्धारित की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वैकेंसी डिटेल्स-

भर्ती में 19 पद अनारक्षित, 5 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 7 पद अनुसूचित जाति, 9 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 6 पद पिछड़ा वर्ग और 1 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से से सांख्यिकी या गणित या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा-

आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

अधिकतम आयु सीमा-

अनारक्षित (पुरूष)- 37 वर्ष

2. पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला)- 40 वर्ष

3. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष

ये भी पढ़ें:एसएससी ने 2423 पदों पर निकाली भर्ती, अभी करें ssc.gov.in पर अप्लाई
ये भी पढ़ें:mySSC मोबाइल ऐप से भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, यहां से करें डाउनलोड

एप्लीकेशन फीस-

1. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए- 600 (छः सौ) रूपये

2. केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए- 150 (एक सौ पचास) रूपये

3. बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित / अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए- 150 (एक सौ पचास) रूपये

4. दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए- 150 (एक सौ पचास) रूपये

5. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए - 600 (छः सौ) रूपये

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।