बिहार के JEE Main टॉपर शुभम फिर देंगे जेईई मेन, बहन IIT से कर रहीं BTech, पिता की हार्डवेयर की दुकान
JEE Main 2026 Topper: बिहार के टॉपर बने शुभम मध्य वर्गीय परिवार से आते हैं। इनके पिता शिव कुमार की हार्डवेयर की दुकान है। वहीं मां कंचन देवी गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि वह जेईई मेन का सेकेंड फेज भी देंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 के प्रथम चरण का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 12 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें गया जी के नादरागंज के शुभम कुमार भी शामिल हैं। शुभम बिहार में अव्वल और देशभर में तीसरे स्थान पर रहे। बिहार से 60 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 100 पर्सेंटाइल लाने वाले सभी 12 अभ्यर्थी लड़के हैं। इनमें 11 सामान्य श्रेणी से हैं। दो बार से बिहार के छात्रों को 100 परर्सेटाइल नहीं प्राप्त हो रहा था। टॉपरों में सबसे अधिक तीन छात्र राजस्थान से हैं। जिन प्रतिभागियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात व तेलंगाना से हैं।
शुभम के पिता की हार्डवेयर की दुकान, बहन आईआईटी में
बिहार के टॉपर बने शुभम मध्य वर्गीय परिवार से आते हैं। इनके पिता शिव कुमार की हार्डवेयर की दुकान है। वहीं मां कंचन देवी गृहिणी हैं। शुभम ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं। शुभम कुमार ने सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक की पढ़ाई नाजरथ अकैडमी से की है। इसके बाद ऑनलाइन क्लास शुरू किया। ऑनलाइन क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने पर जब स्कॉलरशिप मिला तब वो कोटा स्थित एक संस्थान में ऑफलाइन क्लास करने लगा। यही से पढ़कर उन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। शुभम की बड़ी बहन प्रिया कुमारी भी जेईई में 5000 रैंक लाकर आईआईटी पटना में बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा है।
जेईई मेन फिर देंगे
शुभम ने फिजिक्स और मैथ्स में पूरे 100 मार्क्स और केमिस्ट्री में 95 मार्क्स हासिल किए। जेईई मेन के सेकेंड फेज में बेहतर मार्क्स लाने का पक्का इरादा करके वह जेईई मेन का दूसरे फेज भी देंगे जिसकी वे पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने टीओआई को बताया, “मैं जेईई मेन में अपने पहले अटेम्प्ट में अपने स्कोर से काफी खुश हूं। लेकिन मैं दूसरे राउंड में एक और कोशिश करूंगा जो शायद इस साल अप्रैल में होगा। मैं पूरे पक्के इरादे से एग्जाम की तैयारी कर रहा हूं।”
अपना बेस्ट देता हूं
जब पूछा गया कि कॉम्पिटिटिव और बोर्ड एग्जाम दोनों पर फोकस करना कितना मुश्किल है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे अब इसकी आदत हो गई है। मैं सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करता हूं और अपना बेस्ट देता हूं। मैं पिछले एक साल से कोटा में कोचिंग क्लास ले रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'स्कोर के आधार पर, मैं तय करूंगा कि कौन सी ब्रांच लेनी है और कहां एडमिशन लेना है। उसी के अनुसार मैं तय करूंगा कि मैं भविष्य में क्या बनना चाहता हूं। फिलहाल यह साफ नहीं है। अभी मेरा ध्यान जेईई एडवांस्ड और अपना बोर्ड एग्जाम अच्छे से देने पर है।'
वहीं किदवाईपुरी निवासी आयुष्मान वत्स ने बताया कि स्वाध्याय और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन के कारण उन्हें सफलता मिली है।
पटना के किदवाईपुरी के आयुष्मान वत्स को 99.97 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है। इसके अलावा शुभ नारायण को 99.91, अंकित को 99.89, अभिजीत को 99.49, आदित्य को 99.49, शिव शंकर को 99.38 व प्रिंस को 99.05 पर्सेंटाइल मिले हैं।
कई प्रश्न हटाए गए
अंतिम उत्तर कुंजी के साथ परिणाम का पीडीएफ भी जारी किया गया है। छात्रों द्वारा विसंगतियों को उजागर किए जाने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी से नौ प्रश्न हटा दिए गए। एनटीए ने स्पष्ट किया कि दूसरे चरण की परीक्षा दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक दो पालियों में चलेगी।
एनटीए स्कोर प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं है, बल्कि मानकीकृत स्कोर है। ये अंक उस पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रदर्शन के आधार पर तय जाते हैं। प्रत्येक पाली में प्राप्त अंक 0 से 100 तक के पैमाने में परिवर्तित किए जाते हैं।
बता दें कि इस बार 13,55,293 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। 13,04,653 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। अभ्यर्थियों के उपस्थिति प्रतिशत: 96.26% रही। पहले चरण की परीक्षा 21 से 28 जनवरी तक हुई थी। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई। इनमें विदेश के 15 शहर भी शामिल रहे। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़, उर्दू समेत अन्य भाषाएं शामिल रहीं।
एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के पात्र: एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने वाले छात्र कई चरणों वाली काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरेंगे। फिर आईआईटी, एनआईटी, तृतीय स्तरीय संस्थान (आईआईटी) और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
पेपर-2 के नतीजे बाद में प्रकाशित होंगे
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर-1 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आगे की प्रवेश प्रक्रिया और जेईई एडवांस्ड की पात्रता इसी स्कोर के आधार पर तय होगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




