बिहार के शुभम ने JEE Main में फिर किया कमाल, दूसरे सेशन में भी 100 पर्सेंटाइल, IIT का सबसे मलाईदार BTech है टारगेट
JEE Main 2026 परीक्षा में बिहार के शुभम एक बार फिर कमाल कर दिया है। जेईई मेन के दूसरे सेशन में भी गयाजी में नादरागंज क्षेत्र के रहने वाले शुभम के पूरे 100 पर्सेंटाइल आए हैं।

JEE Main Topper Shubham Kumar : जेईई मेन 2026 परीक्षा में बिहार के लाल शुभम कुमार एक बार फिर कमाल कर दिया है। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे सेशन में भी गयाजी में नादरागंज क्षेत्र के रहने वाले शुभम के पूरे 100 पर्सेंटाइल आए हैं। पहले सेशन यानी जनवरी जेईई मेन सत्र में भी उन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। पहले सेशन के रिजल्ट के बाद ही उन्होंने बता दिया था कि वे दूसरा सेशन का अटेम्प्ट भी देंगे। जेईई मेन 2026 के पहले सेशन में 12 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए थे जबकि दूसरे सेशन (अप्रैल) में 26 ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इन दोनों लिस्ट में शुभम कुमार ने जगह बनाई है। सेशन -1 और सेशन 2 दोनों की 100 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों की सूची में वह बिहार के अकेले छात्र थे।
शुभम की इस सफलता से गया शहर के वार्ड संख्या 38 स्थित नादरागंज ब्राह्मणी घाट में उनके घर पर खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। पिता शिव कुमार, जो पेशे से व्यवसायी हैं, ने कहा कि बेटे की मेहनत रंग लाई है और उन्हें उस पर गर्व है। माता कंचन देवी और दादा रामचंद्र लाल भी बेहद खुश हैं। बड़ी बहन श्रेया कुमारी भी इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही हैं और भाई की सफलता से प्रेरित हैं।
शुभम के पिता की हार्डवेयर की दुकान, बहन आईआईटी में
बिहार के टॉपर बने शुभम मध्य वर्गीय परिवार से आते हैं। इनके पिता शिव कुमार की हार्डवेयर की दुकान है। वहीं मां कंचन देवी गृहिणी हैं। शुभम ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं। आपको बता दें कि आईआईटी बॉम्बे का बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स हर साल जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की टॉप चॉइस रहता है। देश-विदेश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों की ओर से मिलने वाले मोटे सैलरी पैकेज इसकी बड़ी वजह रही है।
10वीं तक कोई ट्यूशन नहीं ली
शुभम कुमार ने सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक की पढ़ाई नाजरथ अकैडमी से की है। इसके बाद ऑनलाइन क्लास शुरू किया। 10वीं तक कभी कोई ट्यूशन नहीं ली। पांचवीं कक्षा तक मां ने पढ़ाया और इसके बाद सेल्फ स्टडी की बदौलत 10वीं की परीक्षा पास की। 12वीं की परीक्षा ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से दी है, जिसका परिणाम अभी आना बाकी है।
कोचिंग के अलावा 8 घंटे सेल्फ स्टडी
उन्होंने 11वीं में एलन में ऑनलाइन क्लास की थी। इसके बाद स्कॉलरशिप मिलने के बाद 12वीं में एलन के कोटा सेंटर में ऑफलाइन क्लास की। पढ़ाई के शेड्यूल पर शुभम बताते हैं कि सुबह में 6 घंटे की तीन क्लासेज होती थी। इसके अलावा 8 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे।
परिजनों के अनुसार शुभम बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे और हमेशा लक्ष्य के प्रति गंभीर रहे। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अब उनकी नजर जेईई एडवांस परीक्षा पर है। उनका सपना आईआईटी मुंबई में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई करना है। परिवार और शहरवासियों को उनसे आगे भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।
बहन आईआईटी में
शुभम की बड़ी बहन प्रिया कुमारी भी जेईई में 5000 रैंक लाकर आईआईटी पटना में बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा है।
अपना बेस्ट देता हूं
जब पूछा गया कि कॉम्पिटिटिव और बोर्ड एग्जाम दोनों पर फोकस करना कितना मुश्किल है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे अब इसकी आदत हो गई है। मैं सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करता हूं और अपना बेस्ट देता हूं।' उन्होंने कहा, 'स्कोर के आधार पर, मैं तय करूंगा कि कौन सी ब्रांच लेनी है और कहां एडमिशन लेना है। उसी के अनुसार मैं तय करूंगा कि मैं भविष्य में क्या बनना चाहता हूं। फिलहाल यह साफ नहीं है। अभी मेरा ध्यान जेईई एडवांस्ड है।'
स्कूल से ही पढ़ने में अच्छा था
पिता शिव कुमार ने कहा कि शुभम स्कूल से ही पढ़ने में अच्छा था, उसने इंजीनियरिंग में अपनी रुचि दिखाई। जिसको लेकर हमने उसको आगे तैयारी के लिए भेज दिया। हमारे सामने आर्थिक परेशानी नहीं थी और ना कि शुभम की पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत थी। शुभम पहले से टैलेंटेड रहा है। मैट्रिक की परीक्षा के बाद से ही तैयारी में जुट गया था।'
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


