बिहार के किसान के बेटे को लंदन में ग्रेजुएशन के साथ 75 लाख का पैकेज, नहीं मिला था DU के SRCC में दाखिला

लाइव हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, बड़हरा/आरा
Follow us on Google News
share

बिहार से निकलकर लंदन तक अपनी पहचान बनाने वाले निखिल सिंह ने मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले निखिल ने रॉयल हॉलोवे, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बिजनेस और कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

Nikhil singh
निखिल सिंह

बिहार के भोजपुर जिले के बखोरापुर गांव से निकलकर लंदन तक अपनी पहचान बनाने वाले निखिल सिंह ने मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले निखिल ने रॉयल हॉलोवे, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बिजनेस और कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई पूरी करते ही उन्हें लंदन की एक प्रतिष्ठित कंपनी से करीब 75 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिला है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव, जिले और परिवार में खुशी का माहौल है।

असफलता से मिली नई दिशा

निखिल के पिता एवं उद्योगपति-सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह बताते हैं कि बेटे का सपना दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में पढ़ाई करने का था। उन्होंने प्रवेश परीक्षा भी दी, लेकिन चयन नहीं हो सका। हालांकि, परिवार ने इस असफलता को अंत नहीं माना। निराश होने के बजाय नए अवसर तलाशे गए और वर्ष 2023 में निखिल का दाखिला लंदन स्थित रॉयल हॉलोवे, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में कराया गया। विदेश में पढ़ाई के दौरान निखिल ने अपनी पढ़ाई और कौशल पर लगातार मेहनत की। इसी का परिणाम रहा कि ग्रेजुएशन पूरी होने से पहले ही उन्हें लंदन की एक प्रतिष्ठित कंपनी से लगभग 75 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज का जॉब ऑफर मिल गया।

भावुक यादें

उन्होंने बताया कि नवंबर 2023 में जब वह अपने बेटे को लंदन के हॉस्टल में छोड़कर भारत लौट रहे थे, तब मन बेहद भावुक था। हजारों किलोमीटर दूर एक अनजान देश में बेटे के भविष्य और उसकी जिम्मेदारियों की चिंता उन्हें लगातार सता रही थी। लेकिन, निखिल ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की, बल्कि पढ़ाई समाप्त होने के साथ ही एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी का अवसर भी हासिल कर लिया।

जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि

मौके पर अजय सिंह ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि वह भोजपुर के एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। गांव के सरकारी स्कूल में बोरा बिछाकर पढ़ाई की और महज 40 रुपये की मजदूरी से अपने जीवन की शुरुआत की थी। आर्थिक अभाव के कारण उनका विदेश में पढ़ाई करने का सपना अधूरा रह गया था, लेकिन आज उनके बेटे ने वही सपना साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार के साथ लंदन में आयोजित निखिल के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होना उनके जीवन का सबसे भावुक और यादगार क्षण रहा। उस समय उनकी आंखों में खुशी और गर्व के आंसू थे।

शिक्षा का महत्व

उन्होंने कहा कि एक किसान परिवार से निकलकर बेटे को विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करते और अपने दम पर सफलता हासिल करते देखना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अजय सिंह ने युवाओं और अभिभावकों से भी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि निखिल सिंह आगे भी अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से नाम रोशन करेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार के किसान के बेटे को लंदन में 75 लाख का पैकेज, नहीं मिला था SRCC में दाखिला