3 किमी साइकिल चला पढ़ने जाता था स्कूल, किसान के बेटे की बिहार बोर्ड 10वीं में आई शानदार रैंक, NDA है टारगेट
बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के रामपुर प्रखंड के कुड़ारी गांव का मो. गौहर अंसारी के घर रविवार को एक साथ दो खुशियां मन रही हैं। गौहर ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 481 अंक लाकर राज्य में दसवें और जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के रामपुर प्रखंड के कुड़ारी गांव का मो. गौहर अंसारी के घर रविवार को एक साथ दो खुशियां मन रही हैं। गौहर ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 481 अंक लाकर राज्य में दसवें और जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गौहर के बड़े भाई की रविवार को हल्दी है। सोमवार को बारात जाएगी। यह दोनों खुशी उसके परिवार के लिए सकून दे रही है। गौहर ने बताया कि उसके पिता मिनहाज अंसारी उसकी पढ़ाई का खास ख्याल रखते थे। जब भी खेत पर से लौटते विद्यालय में आज क्या पढ़ाई हुई, होमवर्क कितना हुआ, घर पर क्या पढ़े पूछने के साथ कॉपियां देखते थे।
करीब 14 घंटा रोजाना पढ़ाई
पूछने पर गौहर ने बताया कि एक बीघा खेत में उसके पिता खेती कर घर-परिवार का खर्च चलाते हैं। उनका कहना था कि पढ़ाई पर जितना पैसा खर्च हो मैं मेहनत करके करूंगा। उनके परिश्रम को देख वह भी पढ़ाई मन लगाकर करता था। स्कूल और घर पर करीब 14 घंटा रोजाना पढ़ाई पर समय देता था। उसने बताया कि बाजार से पाठ्य-पुस्तकों की खरीदारी कर पढ़ाई पूरी की है। वह रोजाना साइकिल से तीन किमी. की दूरी तय कर सिसवार गांव के हाई स्कूल में पढ़ने जाता था। 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर वह एनडीए की तैयारी करेगा। दसवीं कक्षा की पढ़ाई पर करीब पांच हजार रुपया खर्च हुआ है।
प्रधानाध्यापक मगन शर्मा ने बताया कि मो. गौहर से विद्यालय परिसर को आस थी और आज उसने उनकी उम्मीद पूरी कर दी। उन्होंने उसे शुभकामना दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधन में उसने जिला और राज्य की शीर्ष सूची में अपना नाम शामिल कराकर इलाके का प्रिय बना है।
81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए
इस वर्ष 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। पिछले साल भी 29 मार्च को परिणाम जारी हुआ था। मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 मार्च से शुरू हुआ था और 13 मार्च तक चला था।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


