Bihar Board Result 2026 : टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू, biharboardonline.bihar.gov.in पर कब तक देख पाएंगे रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फिलहार टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है। जानें रिजल्ट की संभावित तारीख और चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

Bihar Board Result 2026 : टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू, biharboardonline.bihar.gov.in पर कब तक देख पाएंगे रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Bihar Board Result 2026 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं) और मैट्रिक (10वीं) के नतीजों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है, जो इस बात का संकेत है कि रिजल्ट की घड़ी बेहद करीब आ गई है। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों के बीच यह साफ कर देना जरूरी है कि बिहार बोर्ड आज यानी 19 मार्च को नतीजे जारी नहीं कर रहा है। हालांकि, बोर्ड के गलियारों से छनकर आ रही खबरों के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट मार्च के इसी हफ्ते में किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। वहीं, 10वीं के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल के शुरुआती दिनों में आने की पूरी संभावना है।

टॉपर्स वेरिफिकेशन को लेकर बोर्ड की पैनी नजर

बिहार बोर्ड अपनी साख और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए हर साल रिजल्ट से पहले टॉपर्स का इंटरव्यू लेता है। इस बार भी पटना स्थित मुख्य कार्यालय में विशेषज्ञों की टीम टॉपर्स की कॉपियों की दोबारा जांच कर रही है और उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। एक बार यह प्रक्रिया पूरी होते ही, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे।

28 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला

इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 28 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पहले ही युद्ध स्तर पर पूरा कर लिया गया था और अब डेटा को सर्वर पर अपलोड करने का काम अंतिम चरण में है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट कब आएगा?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मार्च से 25 मार्च के बीच घोषित होने के पूरे आसार हैं। विद्यार्थी biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे।

2026 में बिहार बोर्ड मैट्रिक 10th का रिजल्ट कब आएगा?

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करने के बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 25 मार्च से 31 मार्च के बीच घोषित होने के पूरे आसार हैं। विद्यार्थी biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे।

मुजफ्फरपुर जिले से टॉपर संभव

ऐसे संकेत मिले हैं कि इस बार मुजफ्फरपुर जिले के स्कूलों से कुछ टॉपर हो सकते हैं। जिले के 10 प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों से इस बार इंटर के टॉपर निकलेंगे। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की टीम जिले में पहुंची और इन 10 स्कूल-कॉलेजों से कॉपियां ले गई। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी बोर्ड की टीम यहां से लेकर गई है। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी गई है। बोर्ड से भेजी सूची में दो इंटर कॉलेज और आठ सरकारी प्लस टू स्कूल हैं। बीएसईबी ने 25 मार्च तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इंटर की कॉपी जांच का काम 10 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है। इधर, मार्च के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 , Bihar Board Inter Result 2026 )

स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स:

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

पिछले साल कब आया था रिजल्ट

पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

कब हुई थी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया था। पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ कॉपियां चेक जंचवाई गई थीं। कॉपियों की जांच 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और इसे 10 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 13 मार्च तक पूरा कर लिया गया था।

बिहार बोर्ड इंटर टॉपर वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का मूल्यांकन कार्य खत्म होने के बाद बोर्ड संभावित टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए बुलाता है। इस प्रक्रिया में टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाता है और उनसे संबंधित विषयों के कुछ सवाल पूछे जाते हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि परिणाम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो। टॉपर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है।

टॉपर वेरिफिकेशन में क्या क्या होता है

रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले, पूरे राज्य में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों (संभावित टॉपर्स) को पटना स्थित बोर्ड ऑफिस बुलाया जाता है। वहां एक्सपर्ट्स की एक टीम उनका इंटरव्यू लेती है, उनकी हैंडराइटिंग का मिलान करती है और उनसे कुछ सवाल पूछकर यह तस्दीक करती है कि वाकई में मेरिट लिस्ट में आने वाले ये बच्चे पूरी तरह से योग्य हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को लाइव कर देता है।

Bihar Board Result 2026 LIVE : इंटर में कितने छात्र हुए थे शामिल?

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में इस वर्ष राज्य भर के कुल 1762 परीक्षा केंद्रों पर 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिसमें भारी संख्या में परीक्षार्थियों की भागीदारी के बीच बोर्ड ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : रोल नंबर रखें तैयार

Bihar Board Result 2026 LIVE : उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र अपना परिणाम रोल कोड और रोल नंबर की मदद से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू, जल्द जारी होंगे नतीजे

Bihar Board Result 2026 LIVE : कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने संभावित टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके पूरा होते ही नतीजों की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : रिजल्ट जारी होने का संभावित समय

बीते सालों के ट्रेंड के मुताबिक, आमतौर पर बिहार बोर्ड के नतीजे दोपहर के समय घोषित किए जाते हैं। इस बार भी संभावना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके तुरंत बाद लिंक एक्टिव हो जाएगा।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : कब तक आएंगे 10वीं के नतीजे

Bihar Board Result 2026 LIVE : मैट्रिक के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह (27 से 31 मार्च के बीच) में आने की पूरी संभावना है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 20 मार्च का जिक्र है, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 20 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं होगा।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : कब तक आएंगे 12वीं के नतीजे

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के लिए अच्छी खबर आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटर का रिजल्ट 20 मार्च से 25 मार्च तक जारी किया जा सकता है। टॉपर्स का वेरिफिकेशन अंतिम चरण में है, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : 28 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला

Bihar Board Result 2026 LIVE : इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 28 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पहले ही युद्ध स्तर पर पूरा कर लिया गया था और अब डेटा को सर्वर पर अपलोड करने का काम अंतिम चरण में है।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार 13 लाख स्टूडेंट्स को

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस बार करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। उम्मीद है कि तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी हो। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए पूरे बिहार में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कब से कब तक आयोजित हुई थी

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थीं।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : कब से कब तक आयोजित हुई थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा

Bihar Board Result 2026 LIVE : इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित हुई थीं।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा इनाम

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : पिछले साल का बिहार बोर्ड 10वीं में किसने टॉप किया था

Bihar Board Result 2026 LIVE : बीते वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 फीसदी छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार 13 लाख विद्यार्थियों को

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस बार करीब 13 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। उम्मीद है कि तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी हो। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए पूरे बिहार में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Share

Bihar Board 10th 12th Result 2026 Live : biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव होगा लिंक

Bihar Board 10th 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक रिजल्ट आते ही biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से स्टूडेंट्स अपने रोल कोड व रोल नंबर के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Share

Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड कपार्टमेंट के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन रिजल्ट के बाद

Bihar Board Result 2026 Live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक इंटर कम्पार्टमेंटल, स्पेशल परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया परिणाम जारी करने के बाद शुरू करेगी। इस परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स के स्कूल आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका इंटर मैट्रिक छात्रों को दिया जाएगा।

Share

Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी

Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य विवरण की घोषणा की जाएगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट यूं करें चेक

Bihar Board 10th Result 2026 live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट यूं करें चेक

Step by Step ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2- "Bihar Board Matric Result 2026" पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4- अब सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आने के आसार

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आने के आसारबिहार बोर्ड 12वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा, जिससे सभी छात्र एक ही समय पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसमें राज्य के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम शामिल होंगे। बिहार सरकार टॉपरों को बाद में सम्मानित भी करेगी।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट अलग अलग आएगी।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकेगा

Bihar Board 12th Result 2026 Live: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

- रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।

- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। यहीं से आप मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: रोल नंबर एवं रोल कोड से चेक कर सकेंगे BSEB बिहार बोर्ड रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com या seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।

- अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं टॉपर वेरिफिकेशन में क्या क्या होता है

Bihar Board Result 2026 Live: सबसे अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट्स का इंटरव्यू लिया जाता है। बिहार बोर्ड एक्सपर्ट्स की टीम उनका इंटरव्यू लेती है, उनकी हैंडराइटिंग का मिलान करती है । उनसे कुछ सवाल पूछकर चेक करती है कि वाकई में मेरिट लिस्ट में आने वाले ये बच्चे पूरी तरह से योग्य हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को लाइव कर देता है।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (BSEB Bihar Board 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं ग्रेस मार्क्स पॉलिसी

Bihar Board Result 2026 Live:बिहार बोर्ड उन छात्रों को ‘ग्रेस मार्क्स’ भी देता है जो एक या दो विषयों में बहुत कम अंतर से फेल हो रहे होते हैं। बोर्ड की नीति के अनुसार यदि कोई छात्र किसी एक विषय में अधिकतम 8% या दो विषयों में 4-4% अंकों से फेल हो रहा हो, तो उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास किया जा सकता है।

यदि कोई छात्र कुल 75% अंक प्राप्त करता है लेकिन एक विषय में 10% अंकों से फेल हो रहा हो, तो भी उसे विशेष प्रावधान के तहत पास किया जा सकता है। जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होंगे या ग्रेस मार्क्स के बाद भी पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, ताकि उनका एक साल खराब न हो।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर डिवीजन का निर्धारण कैसे होता है

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर डिवीजन का निर्धारण कैसे होता है

छात्रों को उनके कुल प्राप्तांकों के आधार पर इन डिवीजन में रखा जाता है:

फर्स्ट डिवीजन: 300 या उससे अधिक अंक।

सेकेंड डिवीजन : 225 से 299 के बीच अंक।

थर्ड डिवीजन: 150 से 224 के बीच अंक।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा पास होने के लिए न्यूनतम अंक

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि, थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। जिन विषयों में केवल थ्योरी (100 अंक) होती है, उनमें पास होने के लिए 30 अंक लाना जरूरी है। प्रैक्टिकल वाले विषयों (जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) में छात्रों को थ्योरी (70 अंक) और प्रैक्टिकल (30 अंक) दोनों में अलग-अलग पास होना पड़ता है। आमतौर पर थ्योरी में 21 अंक और प्रैक्टिकल में 12 अंक (कुल 33 अंक) लाना आवश्यक होता है।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब अंतिम चरण में हैं। 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड किसी भी समय नतीजों की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परिणाम मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी होने की संभावना है। 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच किसी भी समय नतीजों का ऐलान किया जा सकता है। पिछले साल भी बोर्ड ने 31 मार्च को नतीजे जारी किए थे। मैट्रिक से पहले इंटर का रिजल्ट आएगा।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पिछले साल कब जारी हुआ था

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने बीते वर्ष देश के अन्य बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी किया था। वर्ष 2025 में इंटर और मैट्रिक के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए गए थे।

पिछले 6 सालों में किन-किन तारीख पर रिजल्ट जारी हुआ, उसके बारे में जान सकते हैं

2025 – 25 मार्च

2024 – 23 मार्च

2023 – 21 मार्च

2022 – 16 मार्च

2021 – 26 मार्च

2020- 24 मार्च

Share

Bihar Board Result 2026 Live: खत्म होने वाली है बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर के टॉपरों के इंटरव्यू व वेरिफिकेशन प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाला है। इस वेरिफिकेशन का मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि परिणाम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो। टॉपर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी का मिलेगा मौका

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : रोल नंबर व रोल कोड से चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। सभी उम्मीदवार रिजल्ट आने से पहले अपने रोल नंबर व रोल कोड को संभालकर रखें। इन्हें डालकर ही वे अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। ये आपके एडमिट कार्ड में दिए गए होंगे।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पिछले साल कब घोषित हुआ था

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने बीते वर्ष भी इतिहास रचते हुए देश के अन्य बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी किया था। वर्ष 2025 में इंटर और मैट्रिक के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए गए थे।

BSEB 12th Result 2025

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया था।

BSEB 10th Result 2025

वहीं बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे घोषित किया गया था।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

biharboardonline.bihar.gov.in

seniorsecondary.biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : 10वीं से पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board Result 2026 LIVE : बिहार बोर्ड 2026 रिजल्ट में सबसे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट का परिणाम आएगा। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी तक किया गया था जबकि प्रै​क्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी।

Share

Bihar Board Result 2026 LIVE : पिछले साल का बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कैसा रहा था

Bihar Board Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस वर्ष कितना रहा पास प्रतिशत

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस वर्ष कितना रहा पास प्रतिशत

2025 - 86.56 प्रतिशत

2024 - 87.21 प्रतिशत

2023 - 83.70 प्रतिशत

2022 - 80.15 प्रतिशत

2021 - 78.04 प्रतिशत

2020 - 80.44 प्रतिशत

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप-1- सबसे पहले छात्र अपने BSEB आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2- होमपेज पर 'Bihar Board Intermediate Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां छात्र अपना रोल कोड (Roll Code), रोल नंबर (Roll Number) डालकर View Result पर क्लिक करें।

स्टेप-4- कुछ ही देर में स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।

स्टेप-5- इसमें अपने बिषयवार अंको को देखें और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट करें।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार 13 लाख स्टूडेंट्स को

Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस बार करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। उम्मीद है कि तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी हो। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए पूरे बिहार में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Share

Bihar Board Result 2026 Live: टॉपर वेरिफिकेशन में क्या होता है

Bihar Board Result 2026 Live: रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले, पूरे राज्य में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों (संभावित टॉपर्स) को पटना स्थित बोर्ड ऑफिस बुलाया जाता है। वहां एक्सपर्ट्स की एक टीम उनका इंटरव्यू लेती है, उनकी हैंडराइटिंग का मिलान करती है और उनसे कुछ सवाल पूछकर यह तस्दीक करती है कि वाकई में मेरिट लिस्ट में आने वाले ये बच्चे पूरी तरह से योग्य हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को लाइव कर देता है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरBihar Board Result 2026 : टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू, biharboardonline.bihar.gov.in पर कब तक देख पाएंगे रिजल्ट