Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 कल से शुरू, एक मिनट की देरी भी पड़ेगी भारी; जानें गाइडलाइन
Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) मंगलवार से शुरू होगी। राज्य के 1,699 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले से प्रवेश शुरू हो जाएगा।

Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) मंगलवार से शुरू होगी। राज्य के 1,699 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले से प्रवेश शुरू हो जाएगा।
परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा। पहली पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की नौ बजे तक तो दूसरी पाली के लिए 1:30 बजे तक किसी भी हाल में प्रवेश कर लेना होगा। यदि परीक्षार्थी एक मिनट भी विलंब होंगे तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।
पटना में चार मॉडल केंद्र बनाए गए :
बता दें कि परीक्षा के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र शामिल हैं। पटना जिले में चार मॉडल केंद्र समेत प्रत्येक जिले में चार मॉडल केंद्र सहित राज्यभर में 152 मॉडल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर केवल छात्राएं शामिल होंगी। इन केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मी भी महिलाएं होंगी। पटना जिले में कुल 71,022 परीक्षार्थियों के लिए 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
विलंब से पहुंचने पर जबरदस्ती प्रवेश की कोशिश पड़ेगी भारी :
बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को कहा कि वह जाम से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें ताकि समय पर केन्द्र पर पहुंच सकें। यदि विलंब से पहुंचने पर जबरदस्ती, अवैध तरीके से दीवार या गेट फांदकर कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश लेने की कोशिश करेगा तो दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित हो जाएगा और उस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इन्हें सहयोग देने वाले केन्द्राधीक्षकों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये रहेगा प्रतिबंधित :
किसी भी छात्र को इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक वॉच पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश करना वर्जित कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के समय ही सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षार्थियों के पास वैध प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स के अलावा कोई अनधिकृत कागजात और उपकरण या गैजेट्स नहीं हैं। परीक्षार्थियों की दो स्तर पर तलाशी ली जाएगी।
प्रवेश पत्र हो गया गुम तो रोल सूची से सत्यापित कर मिलेगा प्रवेश :
यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खो या घर छूट जाता है, तो ऐसी स्थिति में उपस्थिति पत्रक में स्कैन फोटो से उसे पहचान कर और रोल सूची से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए आने वाले पदाधिकारियों के लिए एक निरीक्षण पंजी संधारित किया जाएगा।
आज से सक्रिय होगा कंट्रोल रूम, 25 तक रहेगा
परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम सोमवार से 25 फरवरी तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा संचालन के क्रम में किसी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0612-2232257 और 0612-2232227 पर संपर्क किया जा सकता है। दिव्यांग परीक्षार्थियों को राइटर की सुविधा लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में क्षतिपूर्ति के रूप में अधिकतम 20 मिनट प्रति घंटा का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


