Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Fri, 21 Mar 2025 04:55 PM हमें फॉलो करें![]()
![]()
BSEB Bihar Board Inter Result 2025 Live Updates : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा इस माह होनी है। इंतजार के बीच बड़ी अपडेट यह है कि बिहार बोर्ड ने इंटर के संभावित टॉपर बच्चों की कॉपियां मंगाई हैं। इनमें बायो, पॉलिटकल साइंस, केमेस्ट्री, होम साइंस, अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, भौतिकी और भूगोल की कॉपियां शामिल हैं। बिहार बोर्ड ने कॉपी चेकिंग का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है। अब बोर्ड इंटर परिणाम को अंतिम रूप दे रहा है। बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन में सबसे पहले छात्र के कॉपी की फिर से जांच होती है। कॉपी चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू में पेपर के कुछ मौखिक रूप से पूछे जाते हैं। टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान कुछ सवालों को हल करने को भी कहा जाता है। वेरिफिकेशन के लिए शामिल होने वाले छात्रों के जवाब और परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंक निर्धारित होता है। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा इस माह होनी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। इसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं। परीक्षार्थियों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड इंटर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि परिणाम घोषित होते ही आपको अलर्ट आए तो यहां आप अपनी डिटेल्स देकर रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
21 Mar 2025, 04:55:27 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले वर्ष के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के आंकड़े
Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,91,684 छात्र शामिल हुए थे और कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा था। 87.80% विज्ञान स्ट्रीम के छात्र परीक्षा में सफल हुए, जबकि वाणिज्य और कला के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 94.88% और 86.15% रहा।
21 Mar 2025, 03:16:28 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : कहां तक पहुंचा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का काम
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो चुका है। अब टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। दो दिन पहले ही समिति ने मूल्यांकन केंद्रों से अच्छे मार्क्स वालों की थ्योरी एग्जाम की कॉपियां मंगवाई थीं।
21 Mar 2025, 02:03:32 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकेगा
Bihar Board 12th Result 2025 Live: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। यहीं से आप मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
21 Mar 2025, 01:19:05 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए थ्योरी पेपर में हर विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। छात्र ध्यान दें कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना जरूरी होगा, तभी पास माना जाएगा।
21 Mar 2025, 12:48:05 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: इस साल बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी इनाम राशि
Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल ही बिहार सरकार ने घोषणा की थी कि 2025 में बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को दोगुनी पुरस्कार राशि दी जाएगी। अब 10वीं और 12वीं दोनों के टॉपर्स को समान रूप से 2 लाख रुपये नकद मिलेंगे, जबकि पहले यह राशि 1 लाख रुपये थी। इसके अलावा, प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों की इनामी राशि 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले को 50,000 रुपये की जगह 1 लाख रुपये मिलेंगे। 10वीं कक्षा में चौथे से 10वें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। सरकार के इस फैसले से टॉपर्स का हौसला और बढ़ेगा!
21 Mar 2025, 12:26:54 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट अलग अलग आएगी।
21 Mar 2025, 11:53:29 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: टॉपरों का होगा इंटरव्यू
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। कॉपी चेकिंग में जिन छात्रों को सबसे ज्यादा अंक मिलते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। अभी बिहार बोर्ड ने हाई मार्क्स छात्रों की कॉपियां बोर्ड कार्यालय में मंगाई हैं।
21 Mar 2025, 11:49:23 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट से पहले आएगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड बीएसईबी पिछले सालों की तरह इस बार भी मैट्रिक से पहले इंटर का रिजल्ट जारी करेगा। मार्च अंत तक इंटर का रिजल्ट जारी होना है। मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल में आएगा।
21 Mar 2025, 11:47:40 AM IST
Bihar Board 12th Results 2025 live: यहां मिलेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
Bihar Board 12th Results 2025 live: बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र नीचे बताई गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
21 Mar 2025, 11:47:10 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स
अभ्यर्थी का नाम
पिता का नाम
माता का नाम
पर्सनल डिटेल्स
स्कूल का नाम और पता
रॉल नंबर
प्रत्येक विषयों के नंबर
कुल प्राप्तांक
डिवीजन(पास/फेल)
अन्य जानकारियां
21 Mar 2025, 11:46:35 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2025 Live: सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर 'इंटर रिजल्ट 2025' के लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और DoB दर्ज करें
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें
- भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें
21 Mar 2025, 11:45:49 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड ने मंगाई मुजफ्फरपुर जिले के इंटर के 23 परीक्षार्थियों की कापियां
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड ने मुजफ्फरपुर जिले के इंटर के 23 परीक्षार्थियों की कापियां मांगी। मुजफ्फरपुर जिले से बिहार बोर्ड को भेजी गई है। बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों की कॉपियां मंगाई थी। बोर्ड ने रॉल नंबर, रॉल कोड के साथ विषय की सूची भेजा था। इन परीक्षार्थियों के संबंधित विषयों की प्रैक्टिकल कॉपियां मंगाई गई है। जिले से साइंस के परीक्षार्थियों की 16 कॉपियां मंगाई गई है। इंटर कॉलेज के साथ ही प्लस 2 स्कूल से भी कॉपी मंगाई गई है। कॉपियां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के विशेष दूत को उपलब्ध कराई गई। इसके लिए बोर्ड से आए दूत बुधवार सुबह ही केन्द्रों पर पहुंच गए थे। जिले के छात्रों की प्रैक्टिकल कॉपियों के अलावा दूसरे जिले के परीक्षार्थियों की मूल्यांकन केन्द्रों से थ्योरी की भी कॉपियां ले जाई गई है। इसे लेकर सभी मूल्यांकन केन्द्र निदेशक बुधवार को केन्द्र पर मौजूद रहे। हालांकि, प्रैक्टिकल की कॉपियां लेने को मशक्कत करनी पड़ी। कई स्कूल में संबंधित रॉल नंबर के छात्रों की कॉपी मिल ही नहीं रही थी। ऐसे में शाम तक दूत शिक्षा कार्यालय में जमे रहे। केन्द्र निदेशकों को प्रैक्टिकल की कॉपियां सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया था।
21 Mar 2025, 11:41:11 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन
Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन में सबसे पहले छात्र के कॉपी की फिर से जांच होती है। कॉपी चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू में पेपर के कुछ मौखिक रूप से पूछे जाते हैं। टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान कुछ सवालों को हल करने को भी कहा जाता है। वेरिफिकेशन के लिए शामिल होने वाले छात्रों के जवाब और परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंक निर्धारित होता है।