हिंदी न्यूज़ करियर Bihar Board Inter Result 2023 Live Updates - बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट होने वाला घोषित, Direct Link

Bihar Board Inter Result 2023 Live Updates - बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट होने वाला घोषित, Direct Link

BSEB Bihar Board Inter Result 2023 Live Updates: बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होने वाला है। तिथि का ऐलान आज हो सकता है। रिजल्ट तैयारी हो चुका है।

Bihar Board Inter Result 2023 Live Updates - बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट होने वाला घोषित, Direct Link
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Sat, 18 Mar 2023 09:17 AM

Bihar Board Inter Result 2023 Live Updates - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार कल या परसों खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट तैयार हो चुका है। फाइनल टच दिया जा रहा है। यानी एक दो दिन में 13 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। आज या कल बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2023 की तिथि का ऐलान हो सकता है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी देखा जा सकेगा। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल औसत 80.15 प्रतिशत रहा था।

रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट livehindustan.com पर भी देख सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होती ही आपके मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर एक SMS आएगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स वोकेशनल 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2023 का रिजल्ट

यहां पढ़ें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट

Sat, 18 Mar 2023 09:17 AM

Bihar Board 12th Result 2023: रिजल्ट काफी हद तक तैयार

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 19 या 20 मार्च को जारी होने की पूरी संभावना है। 

Fri, 17 Mar 2023 04:57 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 - बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की हो चुकी है जारी

बिहार बोर्ड ने 3 मार्च को इंटरमीडिएट प्रश्न पत्रों की आंसर की जारी की थी। छात्रों को 6 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया था। उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर विचार करने के बाद ही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होगा।

Fri, 17 Mar 2023 03:35 PM

Bihar Board 12th Result 2023- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 13.18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक लाने होंगे। जबकि भाषा विषयों में सफल होने के लिए 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।

Fri, 17 Mar 2023 02:49 PM

Bihar Board 12th Result 2023- बिहार बोर्ड 12वीं टॉपरों को बंपर प्राइज

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं के टॉपरों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर प्राइज दिए जाते हैं। इंटर की हर स्ट्रीम के के टॉप 5 स्टूडेंट्स को प्राइज मिलता है। हर स्ट्रीम के टॉपर को एक-एक लाख रुपये मिलते हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र को 75-75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 50-50 हजार रुपये दिये जाते हैं। साथ ही मेधा सूची में शामिल सभी छात्रों को एक-एक लैपटॉप, किंडल और ई बुक रिडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

Fri, 17 Mar 2023 02:23 PM

BSEB Bihar Board 12th result 2023- छात्रों को बेसब्री से इंतजार

बिहार बोर्ड की ओर से अभी तक इंटर रिजल्ट की डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बिहार बोर्ड के छात्र लगातार सोशल मीडिया पर बीएसईबी से परिणाम की तारीख और समय के बारे में अपडेट साझा करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

Fri, 17 Mar 2023 02:21 PM

Bihar Board 12th result 2023- जानें बीते वर्ष यानी 2022 में कैसा रहा था बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम

Bihar 12th result 2023- पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आर्ट्स में 78 फीसदी, कॉमर्स में 93.99 फीसदी छात्र और साइंस में 79.81 फीसदी छात्र पास हुए थे। विज्ञान संकाय के छात्र सौरव कुमार ने 472 अकों (94.40 फीसदी) के साथ, वाणिज्य संकाय में अंकित कुमार गुप्ता ने कुल 473 अंक (94.60 फीसदी) के साथ और कला संकाय में संगम राज ने 482 अंकों (96.40 फीसदी) के साथ कला संकाय में टॉप किया था।

Fri, 17 Mar 2023 01:40 PM

BSEB Bihar board Inter result 2023- बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर परिणाम यूं कर सकेंगे चेक

- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-  Inter Result 2023 टैब पर जाएं।
- रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करें और अपना परिणाम देखें।

Fri, 17 Mar 2023 01:09 PM

Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2023- टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया

टॉपरों को वेरिफाई करने के लिए बीएसईबी शीर्ष दस रैंक धारकों का सत्यापन करता है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी।

Fri, 17 Mar 2023 12:52 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 - बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट इसी हफ्ते?

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट इसी हफ्ते आने की उम्मीद है। हालांकि, बीएसईबी से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Fri, 17 Mar 2023 12:50 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 - बिहार 12वीं परिणाम 2023: पहले इंटर का रिजल्ट, उसके बाद मैट्रिक

पिछले रुझानों के अनुसार, बीएसईबी सबसे पहले कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। कुछ दिनों बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Fri, 17 Mar 2023 12:49 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 - बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर आएगा

बिहार बर्ड इंटर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद स्कोर चेक करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिवेट हो जाएगा। परिणाम के दिन छात्रों को ई-मार्कशीट मिलेगी और बाद में स्कूलों द्वारा हार्ड कॉपियां बांटी जाएंगी।

Fri, 17 Mar 2023 12:41 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023- बिहार बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  बीएसईबी परिणाम, पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। टॉपरों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए बीएसईबी शीर्ष दस रैंक धारकों का वेरिफिकेशन भी करता है।

Fri, 17 Mar 2023 11:41 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

जो छात्र बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकंगे -
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com

Fri, 17 Mar 2023 11:13 AM

Bihar Board Inter Result 2023- पिछले साल के आर्ट्स के टॉपर

Bihar Board Inter Result 2023- वीएम इंटर कॉलेज, गोपालगंज के संगम राज ने 96.4 फीसदी अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया था। श्रेया कुमारी ( यूडीएम गर्ल्स इंटर स्कूल, कटिहार) ने 94.2 फीसदी अकों के साथ दूसरा और रितिका रत्ना ( गुरुकुल एसएस स्कूल पटोरी, मधेपुरा) ने 94 फीसदी मार्क्स के तीसरा स्थान हासिल किया था।

Fri, 17 Mar 2023 11:11 AM

Bihar Board 12th Result 2023 : ये हैं पिछले साल के कॉमर्स के टॉपर

Bihar Board 12th Result 2023 : बीडी कॉलेज, पटना के अंकित कुमार गुप्ता ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। 
विनीत सिन्हा ( केएलएस कॉलेज, नवादा) ने 94.4  फीसदी के साथ दूसरा, पीयूष कुमार ( कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना) ने 94.4-2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

Fri, 17 Mar 2023 10:59 AM

Bihar Board 12th Result 2023 : पिछले साल के साइंस के टॉपर

Bihar Board 12th Result 2023 : सौरव कुमार ( केएलएस कॉलेज, नवादा ) ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। अर्जुन कुमार (प्लस टू अशोक एचएस, दाउदनगर,औरंगाबाद) ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

Fri, 17 Mar 2023 09:31 AM

Bihar Board 12th Result 2023 Live - रिजल्ट काफी हद तक तैयार

बिहार बोर्ड में मेरिट लिस्ट तैयार करने और मार्कशीट को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉपरों कॉपियों के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हो रही है। जल्द ही वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करके भी देख लिया जाएगा।

Fri, 17 Mar 2023 09:29 AM

BSEB 12th Result Live - आज हो सकता है तिथियों का ऐलान

बिहार बोर्ड आज परिणाम की तिथि की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 मार्च तक रिजल्ट पक्का जारी कर दिया जाएगा।

Fri, 17 Mar 2023 09:28 AM

Bihar Board Inter Result 2023 - लाइव हिंदुस्तान पर भी देख सकेंगे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

बिहार बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजों की डेट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जारी करेगा। इसके अलावा लाइव हिंदुस्तान पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि परिणाम आते ही आपके मोबाइल पर इसका अलर्ट आए तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। इन लिंक पर क्लिक कर आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स वोकेशनल 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2023 का रिजल्ट

Fri, 17 Mar 2023 09:25 AM

एक बार फिर सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा बिहार बोर्ड

हर साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। रिजल्ट दो तीन दिनों आ सकता है।