बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, 2 लाख कैश, लैपटॉप और हर महीने मिलेगी स्कॉलरशिप

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार बोर्ड 10वीं 2026 के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार टॉपर्स को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और 2000 रुपये महीने की शानदार स्कॉलरशिप दी जा रही है।

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, 2 लाख कैश, लैपटॉप और हर महीने मिलेगी स्कॉलरशिप

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज मैट्रिक यानी 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। देखें - बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। बिहार के छात्र छात्राओं के लिए साल का यह समय किसी बड़े और उल्लास भरे त्योहार से कम नहीं होता है। राज्य में 12वीं (इंटरमीडिएट) के शानदार और ऐतिहासिक नतीजों के ऐलान के बाद, अब पूरे सूबे की निगाहें 10वीं (मैट्रिक) के नतीजों पर टिकीं थीं। लाखों छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज थीं और वे अपने परीक्षा परिणामों का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस साल टॉप करने वाले होनहार छात्रों को मिलने वाले इनामों का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और आकर्षक कर दिया गया है। आइए जानते हैं बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को सरकार की तरफ क्या क्या दिया जाएगा...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर देखें लाइव अपडेट्स

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स पर होगी धनवर्षा

बिहार सरकार ने हमेशा से मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है, लेकिन इस बार इनाम की राशि और सुविधाओं में जो इजाफा हुआ है, वह वाकई काबिले तारीफ है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है:

पहला स्थान (State Topper): पूरे बिहार राज्य में मैट्रिक की परीक्षा में टॉप करने वाले यानी पहला स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र या छात्रा को 2 लाख रुपये का भारी भरकम नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही, आधुनिक पढ़ाई के लिए एक शानदार लैपटॉप और किताबें पढ़ने के शौकीनों के लिए एक किंडल ई बुक रीडर भी भेंट किया जाएगा।

दूसरा स्थान (Second Topper): मेरिट लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार के साथ साथ एक लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर से नवाजा जाएगा।

तीसरा स्थान (Third Topper): तीसरे स्थान पर बाजी मारने वाले होनहार को 1 लाख रुपये का नकद इनाम, एक लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर देकर सम्मानित किया जाएगा।

चौथे से दसवें स्थान तक (Top 10 Ranks): बोर्ड ने उन छात्रों को भी कतई नजरअंदाज नहीं किया है जो टॉप 3 से थोड़ा सा चूक गए। मेरिट लिस्ट में चौथे से लेकर दसवें स्थान तक अपनी जगह पक्की करने वाले हर एक छात्र को 20 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक का नकद इनाम और एक एक लैपटॉप दिया जाएगा।

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति से हर महीने खाते में आएंगे पैसे

सरकार ने सिर्फ एकमुश्त इनाम देकर ही अपने कर्तव्य की इतिश्री नहीं की है, बल्कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) में भी जबरदस्त बदलाव किया है। अब 10वीं कक्षा के टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए हर महीने 2,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। वहीं, 12वीं के टॉपर्स के लिए यह राशि 2,500 रुपये प्रति माह तय की गई है। यह शानदार पहल ‘देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ योजना के तहत की गई है।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद किसे मिलेगा फायदा?

इस स्कॉलरशिप का सबसे बड़ा लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो अपनी आगे की पढ़ाई सरकारी शिक्षण संस्थानों से जारी रखेंगे। 10वीं पास करने वाले छात्र 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान इस स्कॉलरशिप का निर्बाध रूप से लाभ उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर कोई छात्र 12वीं के बाद कोई टेक्निकल कोर्स या डिप्लोमा करता है, तो उसे उस कोर्स की पढ़ाई पूरी होने तक यह आर्थिक मदद लगातार मिलती रहेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

कैसे और कहां देखें बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट 2026?

रिजल्ट की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 28 मार्च 2026 के आस पास जारी किए जाने की पूरी संभावना जताई गई थी और अब किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो सकता है।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको "BSEB Matric (Class 10th) Result 2026" का सीधा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर (Roll Number) और रोल कोड (Roll Code) सावधानी से दर्ज करें।

4. कैप्चा कोड (Captcha) भरकर 'Submit' या 'View' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका शानदार रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर निकाल कर रख लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।