BSEB 10th Result : क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, जिसकी मदद से फटाफट रिजल्ट दे रहा बिहार बोर्ड
बिहार बोर्ड बीते कई वर्षों से जिस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से फटाफट और पारदर्शी रिजल्ट दे रहा है, उसका नाम है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से बिहार बोर्ड परिणामों में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।

बिहार बोर्ड ने कुछ दिनों पहले आठवीं बार मार्च में ही 12वीं का परिणाम जारी कर इतिहास रचा। और अब कुछेक दिनों में मार्च में ही वह मैट्रिक का रिजल्ट भी जारी कर देगा। बिहार बोर्ड बीते कई वर्षों से जिस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से फटाफट और पारदर्शी रिजल्ट दे रहा है, उसका नाम है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से बिहार बोर्ड परिणामों में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। इंटर का रिजल्ट जारी करते समय बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि लगातार आठवीं बार बोर्ड ने मार्च में परिणाम जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम तैयार करने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस वर्ष बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रियाओं में ब्लॉक चेन तकनीक का इस्तेमाल किया, जिससे परीक्षा और परिणाम की गुणवत्ता भी बोर्ड ने बनाए रखा है।
सिर्फ 25 दिनों में ही परिणाम घोषित किया
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई वर्षों से दूसरी बोर्ड परीक्षाओं की तुलना में सबसे पहले परिणाम घोषित कर रहा और कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षाफल तैयार करने में 2800 से अधिक कंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया। परिणाम त्रुटिरहित हो, इसके लिए बोर्ड ने यह व्यवस्था की। 27 फरवरी से 10 मार्च तक चले मूल्यांकन कार्य में 13,04,200 परीक्षार्थियों की 69 लाख से अधिक कॉपियों और ओएमआर शीट की जांच करते हुए मूल्यांकन तिथि से 25 दिनों में ही परिणाम घोषित किया गया।
क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए विद्यार्थियों के मार्क्स को एक सेफ डिजिटल लेजर में स्टोर किया जाता है। इससे मार्कशीट में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा करने की गुंजाइश खत्म हो जाती है। यह सिस्टम न केवल डेटा को हैकिंग से सुरक्षित रखती है, बल्कि विश्वविद्यालयों और कंपनियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज व सरल बनाती है। ब्लॉकचेन का डेटा किसी एक सर्वर पर नहीं बल्कि कई नोड्स पर होता हैं। इससे सर्वर हैक होने या डेटा चोरी होने का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाता है।
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में डेटा को छोटे-छोटे ब्लॉक्स में सुरक्षित रखा जाता है, जो एक-दूसरे से एक चेन की तरह जुड़े होते हैं। इस चेन की खासियत यह है कि एक बार इसमें आपकी मार्कशीट या अंकों का डेटा दर्ज हो गया, तो उसे न तो कोई तब्दीली की जा सकती है और न ही उसे मिटाया जा सकता है।
क्या क्या हुआ फायदा
कोई भी धोखेबाज टेक्नोलॉजी की मदद से बिहार बोर्ड की नकली मार्कशीट नहीं बना पाता। अगर कोई मार्कशीट से छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो ब्लॉकचेन का डिजिटल सिग्नेचर उसे तुरंत पकड़ लेता है। इसके अलावा कंपनियां व विश्वविद्यालय इसके क्यूआर कोड की मदद से तुरंत ही सही उम्मीदवार का पता लगा लेती हैं। वेरिफिकेशन जल्दी से हो जाता है।
कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड बहुत जल्द मैट्रिक का रिजल्ट 2026 ( BSEB 10th Result 2026 ) जारी करने वाला है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रोल नंबर (Roll Number) और रोल कोड (Roll Code) डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट यह है कि बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के संभावित टॉपरों के इंटरव्यू ले लिए हैं। एक्सपर्ट टीम ने छात्रों के सब्जेक्ट वाइज इंटरव्यू लिए, उनकी हैंडराइटिंग का मिलान किया और अलग-अलग सवाल पूछकर उनकी कॉपी से जवाबों की पुष्टि की। इस पूरी जांच के बाद अब बोर्ड द्वारा वेरिफिकेशन का अंतिम चरण चल रहा है, जिसके पूरा होते ही रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि नतीजे 29 मार्च से 31 मार्च के बीच जारी हो जाएं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


