Hindi Newsकरियर न्यूज़bihar board 2026 exam dates class 10 class 12 five year trend bseb matric inter schedule result pattern latest update
बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का इंतजार? यहां देखें बीते 5 सालों का ट्रेंड

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का इंतजार? यहां देखें बीते 5 सालों का ट्रेंड

संक्षेप:

bihar board 2026 exam dates : बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 की डेटशीट जल्द जारी होने की उम्मीद है। पिछले 5 सालों के रिकॉर्ड के आधार पर परीक्षाएं फरवरी में होने की संभावना है।

Nov 23, 2025 08:26 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

bihar board 2026 exam dates : बिहार के लाखों मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर 2026 की बोर्ड परीक्षाएं कब शुरू होंगी। दिलचस्प बात यह है कि आयोजन के मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) लगातार देश के अन्य बोर्डों से आगे रहा है। पिछले पांच वर्षों से बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं फरवरी महीने में ही आयोजित की हैं, और कोविड-19 महामारी के कठिन दिनों में भी सबसे पहले परीक्षा लेने का रिकॉर्ड बनाया था। यही वजह है कि 2026 की डेटशीट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा का कार्यक्रम जारी करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आखिरी वक्त में इन बातों का रखें ध्यान

स्टूडेंट्स को सलाह दी जा रही है कि वे डेटशीट का इंतजार करते हुए अपनी तैयारी को अंतिम चरण में ले जाएं। परीक्षा के आखिरी पड़ाव के दौरान कुछ दिन पहले कोई नया विषय या नई किताब पढ़ने से बचना चाहिए और सिर्फ फाइनल रिवीजन पर फोकस करना चाहिए। हर विषय का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम चेक करना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी टॉपिक छूट न जाए और तैयारी पूरी तरह बेहतरीन हो सके। पुराने सालों के प्रश्नपत्रों से प्रैक्टिस करने पर सवालों की प्रकृति और परीक्षा के स्तर का अंदाजा साफ मिलता है।

क्या है बीते 5 सालों में बिहार बोर्ड की परीक्षाओं का ट्रेंड

BSEB परीक्षा शेड्यूल की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। ऐसे में बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। अगर पिछली परीक्षाओं के पैटर्न पर नजर डालें तो तस्वीर काफी स्पष्ट हो जाती है। पिछले पांच वर्षों में बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं कुछ इस तरह आयोजित कीं…

  • 2025: 10वीं (17-25 फरवरी), 12वीं (1-15 फरवरी) , रिजल्ट - मार्च
  • 2024: 10वीं (15-23 फरवरी), 12वीं (1-12 फरवरी) , रिजल्ट - मार्च
  • 2023: 10वीं (14-22 फरवरी), 12वीं (1-11 फरवरी) , रिजल्ट - मार्च
  • 2022: 10वीं (17-24 फरवरी), 12वीं (1-14 फरवरी) , रिजल्ट - मार्च
  • 2021: 10वीं (17-24 फरवरी), 12वीं (2-13 फरवरी) , रिजल्ट - मार्च-अप्रैल

इन रिकॉर्ड्स के आधार पर देखें तो 2026 की परीक्षाएं भी फरवरी में होने की पूरी संभावना है, जबकि परिणाम मार्च-अप्रैल 2026 के बीच घोषित किए जा सकते हैं। इसका फायदा छात्रों को यह मिलेगा कि बोर्ड परीक्षा के तुरंत बाद CUET UG, JEE Main और NEET UG जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय भरपूर मिल जाएगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।