Bihar Board 12th Result 2026: सिर्फ रिजल्ट नहीं, किस्मत भी चमकेगी! बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स बनेंगे लखपति

Bihar Board 12th Result 2026 , Bihar Board Result , Sarkari Result : बिहार बोर्ड 12वीं interbiharboard.com व bsebexam.com पर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर व रोल कोड डालकर इसे चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026: सिर्फ रिजल्ट नहीं, किस्मत भी चमकेगी! बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स बनेंगे लखपति

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,पटना |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Bihar Board 12th Result 2026 , Bihar Board Result , Sarkari Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। विद्यार्थी interbiharboard.com और bsebexam.com पर रोल नंबर व रोल कोड डालकर इंटर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष इंटर में 85.19 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड ने इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान साझा किया। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही।

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट

साइंस स्ट्रीम टॉपर

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर 481 (96.20%)

रैंक 2- साक्षी कुमारी सीतामढ़ी 479 (95.80%)

रैंक 2- सपना कुमारी नवादा 479 (95.80%)

रैंक 3- अनामिका कुमारी बेगूसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- सत्यम कुमार दरभंगा 476 (95.20%)

रैंक 5 - पलक कुमारी मुजफ्फरपुर 475 (95.00%)

बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- निशु कुमारी गया 479 (95.80%)

रैंक 2- सिद्धि शिखा सीतामढ़ी 478 (95.60%)-

रैंक 3- चंद्रदीप कुमार लखीसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- मोहम्मद लकी अंसारी पूर्णिया 478 (95.60%)

रैंक 5- नासरीन परवीन पश्चिम चंपारण 477 (95.40%)

बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- अदिति कुमारी पटना 480 (96.00%)

रैंक 2- माही कुमारी पटना 476 (95.20%)

रैंक 3- निशिका श्री पटना 475 (95.00%)

रैंक 4- मानवी कुमारी वैशाली 474 (94.80%)

रैंक 5- श्रेया कुमारी नवादा 474 (94.80%)

कहां और कैसे चेक करें अपना स्कोर

https://www.bsebexam.com/

interbiharboard.com

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

seniorsecondary.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Intermediate Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 FAQ (Bihar Board 12th Result FAQ )

प्रश्न: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में कब घोषित हुआ।

उत्तर - रिजल्ट आज 23 मार्च को दोपहर 01.30 बजे जारी हुआ।

प्रश्न : मैं अपना रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?

A: छात्र आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और interbiharboard.com व biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

प्रश्न : अगर मैं अपना रोल नंबर भूल जाऊं तो क्या करूं?

उत्तर: अपना एडमिट कार्ड देखें या अपने स्कूल से संपर्क करें।

प्रश्न : क्या ग्रेस मार्किंग का कोई प्रावधान है?

उत्तर : हां, BSEB के नियमों के अनुसार चंद अंक से फेल हो रहे छात्रों को ग्रेस अंक देकर पास किए जाने का नियम है।

प्रश्न : पास होने के लिए कम से कम कितने नंबर चाहिए?

उत्तर : हर विषय में 30% और कुल मिलाकर 30%।

प्रश्न : मैं रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?

उत्तर : आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

प्रश्न : स्कूल से कौन-कौन से दस्तावेज लेने चाहिए?

उत्तर : मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट।

प्रश्न 8: अगर मेरे रिजल्ट में कोई गलत जानकारी हो तो क्या करू?

उत्तर : सुधार के लिए तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।

प्रश्न : कंपार्टमेंट परीक्षाएं कब होंगी?

उत्तर: संभावित रूप से मई 2026 में।

प्रश्न 11: क्या मैं सभी विषयों के लिए री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता हूं?

उत्तर : नहीं, सिर्फ थ्योरी पेपर ही इसके लिए योग्य हैं।

दो दिन पहले पूरी हुई थी टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने टॉपर्स का कड़ाई से वेरिफिकेशन किया है। मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के स्कूलों से कॉपियां मंगवाकर संभावित टॉपर्स को पटना बुलाया गया था। एक्सपर्ट्स की टीम ने संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू लिया, उनकी हैंडराइटिंग का मिलान करवाया और किताबों के अलावा परिवार से जुड़े सवाल भी पूछे।

पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी?

बिहार बोर्ड के नियमों के मुताबिक, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है। विज्ञान जैसे प्रैक्टिकल वाले विषयों में थ्योरी (70 अंक) में पास होने के लिए 21 नंबर और प्रैक्टिकल (30 अंक) में कम से कम 12 नंबर लाना जरूरी है।

लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

आप हमारी वेबाइसट पर रजिस्ट्रेशन करा कर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से बिहार बोर्ड की अलग अलग स्ट्रीम की परीक्षाओं के नतीजों को देखने के लिए खास तैयारी की गई है। छात्र नीचे दिए गए पेज पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकेगें।

Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस वर्ष कितना रहा पास फीसदी

2025 - 86.56 फीसदी

2024 - 87.21 फीसदी

2023 - 83.70 फीसदी

2022 - 80.15 फीसदी

2021 - 78.04 फीसदी

2020 - 80.44 फीसदी

Bihar Board 12th Result 2026 Live : टॉपर्स पर होगी ईनामों की बारिश: क्या-क्या मिलेगा?

Bihar Board 12th Result 2026 Live : साल 2025 में बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली प्राइज मनी (Prize Money) को सीधे डबल कर दिया था। अच्छी खबर यह है कि साल 2026 में भी यह नियम जस का तस लागू रहेगा। इसमें कोई कटौती नहीं की गई है।

12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम्स (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में जो भी बच्चे टॉप 5 में अपनी जगह पक्की करेंगे, उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। नकद इनाम के साथ-साथ, हर एक टॉपर स्टूडेंट को उनकी आगे की डिजिटल पढ़ाई के लिए एक शानदार लैपटॉप, एक प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) और एक चमचमाता हुआ मेडल भी पहनाया जाएगा।

रैंक के हिसाब से जानिए किसे मिलेगा कितना कैश?

बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि किस रैंक वाले बच्चे के खाते में कितनी रकम जाएगी। यहां देखिए पूरी लिस्ट:

पहली रैंक (1st Rank): पूरे सूबे में पहला स्थान हासिल करने वाले महारथी को 2 लाख रुपये का नकद इनाम मिलेगा।

दूसरी रैंक (2nd Rank): दूसरे पायदान पर रहने वाले होनहार को 1.5 लाख रुपये से नवाजा जाएगा।

तीसरी रैंक (3rd Rank): तीसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट को 1 लाख रुपये का कैश प्राइज मिलेगा।

चौथी रैंक (4th Rank): चौथी रैंक हासिल करने वाले छात्र को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पांचवी रैंक (5th Rank): पांचवें नंबर पर रहने वाले विद्यार्थी को भी 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बेटियों ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा

Bihar Board 12th Result 2026 Live : इस वर्ष के परिणामों में सबसे खास बात बेटियों का शानदार प्रदर्शन रहा है । कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 85.19% दर्ज किया गया है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाली 6,70,971 छात्राओं में से 5,78,611 छात्राएं सफल रहीं, जिनका कुल पास प्रतिशत 86.23% है ।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अपने मार्क्स से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटिनी और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष रूप से स्टूडेंट्स के पास एक या अधिक विषयों में स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का विकल्प होगा।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : मेडकिल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए मिलेगा भरपूर समय

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड के इंटर का परिणाम समय से पहले आ जाने से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। खास कर ऐसे विद्यार्थी जो मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें तैयारी के लिए अच्छा समय मिलेगा। परिणाम आ जाने से छात्रों को अब इसका प्रेशर नहीं रहेगा। अब उनका पूरा फोकस तैयारी पर होगा।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : मार्कशीट कहां से मिलेगी?

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट छात्रों को केवल स्कूलों द्वारा ही छात्रों को दी जाएगी।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : मजदूर का बेटा बना स्टेट टॉप थ्री में शामिल

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी इंटरमीडिएट (आर्ट्स स्ट्रीम) के परीक्षा परिणाम में आदर्श ने राज्य के 'टॉप थ्री' (Top 3) में जगह बनाकर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। आदर्श के पिता, श्री रंजीत झा, हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटी ने लाया राज्य में दूसरा स्थान

Bihar Board 12th Result 2026 Live : कौआकोल प्रखंड के नवाडीह गांव की रहने वाली सपना कुमारी ने साइंस स्ट्रीम में 479 अंक (95.80%) प्राप्त कर पूरे बिहार राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : श्रेणीवार सफलता का आंकड़ा

Bihar Board 12th Result 2026 Live : इस वर्ष कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में से 5,16,928 ने प्रथम श्रेणी, 5,11,744 ने द्वितीय श्रेणी और 82,425 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है ।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : स्ट्रीम वाइज टॉपर और प्रदर्शन

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रथम पांच स्थानों पर कुल 26 परीक्षार्थी शामिल हैं ।

साइंस स्ट्रीम: आदित्य प्रकाश अमन ने कुल 481 अंक (96.20%) प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है । इस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 87.46% रहा ।

आर्ट्स स्ट्रीम: निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया है । आर्ट्स क्षेत्र में 82.76% विद्यार्थी सफल हुए हैं ।

कॉमर्स स्ट्रीम: अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) प्राप्त कर सूबे में पहला स्थान पाया है । कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां 93.07% छात्र उत्तीर्ण हुए।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : आर्ट्स में सिद्धि शिखा बनीं राज्य की दूसरी टॉपर

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बैरगनिया जिले की छात्रा सिद्धि शिखा ने आर्ट्स संकाय में 478 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त की है। सिद्धी की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सिद्धि प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बैरगनिया की छात्रा हैं।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : किसान की बेटी निशु ने 95.80% अंक लाकर किया स्टेट टॉप

गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव की रहने वाली किसान की बेटी निशु कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प से बड़ी कामयाबी हासिल की है। यशवंत हाई स्कूल की आर्ट्स की छात्रा निशु ने 95.80 प्रतिशत अंक लाकर राज्यभर में टॉप किया है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

निशु की सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है। आर्थिक तंगी के कारण वह ट्यूशन तक नहीं ले सकी, लेकिन उसने स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से अपनी पढ़ाई जारी रखी। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया।

उसके पिता अमोद कुमार एक छोटे किसान हैं, जिनकी आय से घर चलाना ही चुनौतीपूर्ण होता है। फिर भी परिवार ने निशु की पढ़ाई में हर संभव सहयोग किया। निशु ने बताया कि उसका सपना था कि वह पढ़-लिखकर अपने परिवार का नाम रोशन करे।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : पिता फुटपाथ पर घड़ी करता है ठीक, बेटा इंटर आर्ट्स में राज्य में सेकंड टॉपर

बेटे की मेहनत ने फुटपाथ पर घड़ी ठीक करने वाले पिता का वक्त बदल दिया। बेटे की लगन और मेहनत ने उन्हें राज्य में सेकंड टॉपर बनाया तो पिता की आंखों से खुशी के आंसू टपक पड़े। इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्कूल के छात्र मो लकी अंसारी ने आर्ट्स विषय में बिहार राज्य में सेकंड टॉपर बन अपने माता-पिता, स्कूल के अलावा पूर्णिया जिला का नाम राज्य में रोशन किया है। जिला स्कूल के प्राचार्य अरशद आलम ने बताया कि 12 वी कक्षा में पढ़ने वाले मो लकी अंसारी ने आर्ट्स में सेकंड टॉपर बनकर जिला स्कूल पूर्णिया का नाम रोशन किया है। जिला स्कूल में पठन-पाठन करने वाले छात्र मो लकी अंसारी के पिता भट्ठा बाजार में फुटपाथ पर घड़ी ठीक करने का काम करते हैं। मो इम्तियाज अंसारी ने घड़ी ठीक कर बच्चे को पढ़ाया लिखाया। बच्चे की कामयाबी पर पिता के आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे। मां पम्मी बेगम भी बच्चे की सफलता से खुश हैं। टॉपर बनने पर उनके घर पर लोगों का बधाई देने के लिए तांता उमड़ पड़ा। मो इम्तियाज अंसारी ने बताया कि मो लकी अंसारी पढ़ाई-लिखाई करने के लिए काफी मेहनत करता था। पढ़ाई-लिखाई से कभी कोई समझौता नहीं किया। मेहनत के बलबूते उसने यह मुकाम हासिल किया। लकी बड़ा होकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता है। लकी अंसारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 478 अंक हासिल किया। उसे कुल 95.60 प्रतिशक अंक प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि मो लकी अंसारी मैट्रिक परीक्षा में भी 92 प्रतिशत नंबर लाकर जिले का नाम रौशन किया था।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : मेजरगंज की साक्षी बनीं साइंस की सेकेंड टॉपर, प्रशासनिक सेवा है लक्ष्य

जेबी +2 विद्यालय, मेजरगंज की छात्रा साक्षी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन की है। साक्षी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। साक्षी ने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि मिली। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया। पिता दिनेश कुमार सुधा डेयरी का पार्लर व्यवसायी व माता राधा देवी गृहिणी हैं। साक्षी का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर देश-समाज की सेवा करना है। संगीत व बुक पढ़ाई का शौकीन साक्षी का मानना है कि ईमानदारी व लगन से की गई तैयारी सफलता का द्वार खोलता है। उसने बताया कि यही सब कुछ नही है आगे और बेहतर करना है।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट साइंस स्ट्रीम टॉपर

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट

साइंस स्ट्रीम टॉपर

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1

आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर 481 (96.20%)

रैंक 2

साक्षी कुमारी सीतामढ़ी 479 (95.80%)

सपना कुमारी नवादा 479 (95.80%)

रैंक 3

अनामिका कुमारी बेगूसराय 478 (95.60%)

रैंक 4

सत्यम कुमार दरभंगा 476 (95.20%)

रैंक 5

पलक कुमारी मुजफ्फरपुर 475 (95.00%)

बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- निशु कुमारी गया 479 (95.80%)

रैंक 2- सिद्धि शिखा सीतामढ़ी 478 (95.60%)-

रैंक 3- चंद्रदीप कुमार लखीसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- मोहम्मद लकी अंसारी पूर्णिया 478 (95.60%)

रैंक 5- नासरीन परवीन पश्चिम चंपारण 477 (95.40%)

बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- अदिति कुमारी पटना 480 (96.00%)

रैंक 2- माही कुमारी पटना 476 (95.20%)

रैंक 3- निशिका श्री पटना 475 (95.00%)

रैंक 4- मानवी कुमारी वैशाली 474 (94.80%)

रैंक 5- श्रेया कुमारी नवादा 474 (94.80%)

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : कॉमर्स में अदिति कुमारी ने मारी बाजी

Bihar Board 12th Result 2026 Live : कॉमर्स स्ट्रीम में अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ टॉप किया। कॉमर्स में इतने उच्च अंक गौरतलह है इस स्ट्रीम में भी प्रतिस्पर्धा अब काफी तेज हो चुकी है और छात्र के साथ-साथ छात्राएं बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : आर्ट्स में निशु कुमारी नंबर 1

Bihar Board 12th Result 2026 Live : आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि अब आर्ट्स स्ट्रीम में भी छात्राएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और अपनी मजबूत पकड़ से टॉप रैंक हासिल कर रही हैं। यह ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से लगातार देखने को मिल रहा है।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : आदित्य प्रकाश अमन ने बिहार बोर्ड 12वीं में किया टॉप

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 के नतीजों में इस बार आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में अपनी मेहनत और लगन की मिसाल कायम कर दी। आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20% अंक हासिल कर पूरे राज्य में किया टॉप किया है। आदित्य प्राकाश इसके साथ ही 12वीं साइंस स्ट्रीम से टॉपर भी हैं। वहीं आर्ट्स और कॉमर्स में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। आर्ट्स में निशु कुमारी ने 479 अंक और 95.80% के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं कॉमर्स में अदिति कुमारी ने 480 अंक के साथ 96.00% हासिल कर टॉप किया। इस साल साइंस में समस्तीपुर के रहने वाले आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे सूबे में पहला मुकाम हासिल किया है।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : 69 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं जांची गई

Bihar Board 12th Result 2026 Live : 69 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं जांची गई

बिहार बोर्ड इंटर मूल्यांकन प्रक्रिया परीक्षा 13 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई और 27 फरवरी से मूल्यांकन शुरू हुआ। इस दौरान 69 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं और इतनी ही ओएमआर (OMR) शीट की जांच की गई

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : लगातार आठवें वर्ष मार्च माह में बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड ने लगातार आठवें वर्ष मार्च माह में परिणाम जारी किया है। इस वर्ष, मूल्यांकन शुरू होने के मात्र 25 दिनों के भीतर 13,04,200 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी और विशेष परीक्षा की तिथियां

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या किसी एक-दो विषय में असफल रहे हैं, वे स्क्रूटिनी की मदद ले सकते हैं। 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी (कॉपी री-चेकिंग) और कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में रैंक 1 किस किसे मिली

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में रैंक 1 किसे किसे मिली, कौन है टॉपर

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर : समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर: गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान साझा किया।

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर : पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : मूल्यांकन कार्य शुरू होने के मात्र 25 दिनों के भीतर ही परीक्षाफल घोषित

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं मूल्यांकन कार्य शुरू होने के मात्र 25 दिनों के भीतर ही परीक्षाफल घोषित कर दिया गया, जो आधुनिक तकनीक के बिना संभव नहीं था। आधुनिक वेब तकनीक का उपयोग करते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षाफल को आधिकारिक वेबसाइटों https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com) पर उपलब्ध कराया।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में चमकी छात्राएं

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा तीनों संकायों में प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 26 परीक्षार्थियों की सूची जारी की गई है, जिनमें 19 छात्राएं और 7 छात्र शामिल हैं। यह परिणाम 23 मार्च 2026 को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा घोषित किया गया।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 5,16,928 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन पास

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में

5,16,928 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन पास। यहां देखें कितने विद्यार्थी कौन सी डिविजन से पास हुए।

डिविजन वाइज परिणाम:

प्रथम श्रेणी: 5,16,928 विद्यार्थी।

द्वितीय श्रेणी: 5,11,744 विद्यार्थी।

तृतीय श्रेणी: 82,425 विद्यार्थी

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में छात्रों की तुलना में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। छात्राओं का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 84.09% था।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा

वाणिज्य संकाय : सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा, जहां 93.07% विद्यार्थी सफल हुए।

विज्ञान संकाय : इस संकाय में 87.46% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

आर्ट्स स्ट्रीम : यहां उत्तीर्णता का प्रतिशत 82.76% रहा

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स के टॉपरों की लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स के टॉपरों की लिस्ट

अदिति कुमारी (रैंक 1): 480 अंक (96.00%), पटना

माही कुमारी (रैंक 2): 476 अंक (95.20%), पटना

निशिका श्री (रैंक 3): 475 अंक (95.00%), पटना

मानवी कुमारी (रैंक 4): 474 अंक (94.80%), वैशाली

श्रेया कुमारी (रैंक 4): 474 अंक (94.80%), नवादा

वारिशा नौशाद (रैंक 5): 472 अंक (94.40%), पटना

हर्षिका (रैंक 5): 472 अंक (94.40%), पटना

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपरों की लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपरों की लिस्ट

कला संकाय (Arts Faculty)

निशु कुमारी (रैंक 1): 479 अंक (95.80%), गया

सिद्धि शिखा (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), सीतामढ़ी

चंद्रदीप कुमार (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), लखीसराय

मो. लकी अंसारी (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), पूर्णिया

नसरीन प्रवीण (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), पश्चिम चंपारण

साजिया अंसारी (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), नालंदा

निसु कुमारी (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), दरभंगा

आदर्श (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), सहरसा

अमृता कुमारी (रैंक 4): 476 अंक (95.20%), सीवान

स्वीटी कुमारी (रैंक 4): 476 अंक (95.20%), दरभंगा

बीबी असरना (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), अररिया

रोशनी कुमारी (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), सारण

मनीष कुमार (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), दरभंगा

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के टॉपरों की लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के टॉपरों की लिस्ट

आदित्य प्रकाश अमन (रैंक 1): 481 अंक (96.20%), समस्तीपुर

साक्षी कुमारी (रैंक 2): 479 अंक (95.80%), सीतामढ़ी

सपना कुमारी (रैंक 2): 479 अंक (95.80%), नवादा

अनामिका कुमारी (रैंक 3): 478 अंक (95.60%), बेगूसराय

सत्यम कुमार (रैंक 4): 476 अंक (95.20%), दरभंगा

पलक कुमारी (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), मुजफ्फरपुर

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर कौन है

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है, जबकि इसी संकाय में साक्षी और सपना ने भी अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। वहीं, सीतामढ़ी और नवादा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बनकर अपनी पहचान दर्ज की है। आर्ट्स संकाय की बात करें तो गया की निशु कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर फर्स्ट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी। कौन कितना प्रतिशत हुआ पास।

छात्राएं उत्तीर्ण: 86.23%

छात्र उत्तीर्ण- 84.09%

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: मूल्यांकन शुरू होने के 25 दिनों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी

Bihar Board 12th Result 2026 Live: मूल्यांकन में तकनीक का इस्तेमाल हुआ। गुणवत्ता बरकार रखी गई। मूल्यांकन शुरू होने के 25 दिनों में रिजल्ट जारी । मूल्यांकन समाप्त होने के 13 वें दिन जारी हुआ परिणाम।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं में 26 टॉपरों में से 19 लड़कियां

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं में 26 टॉपरों में से 19 लड़कियां रहीं। कॉमर्स और आर्ट्स में लड़कियां टॉपर हैं। विज्ञान में लड़का टॉपर है।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर में कितने छात्र पास हुए

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वर्ष इंटर में 85.19 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां चेक करें

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर विजिट करें। फिर ‘BSEB Intermediate Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना Roll Code और Roll Number एंटर करें और कैप्चा भरकर ‘View’ पर क्लिक करें।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी interbiharboard.com और bsebexam.com पर रोल नंबर व रोल कोड डालकर इंटर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: पांच मिनट में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ मिनट में शुरू होने वाली है। मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लग चुका है।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: मुजफ्फरपुर जिले के स्कूलों से हो सकते हैं बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर

Bihar Board 12th Result 2026 Live: मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग स्कूलों से विभिन्न संकायों के संभावित टॉपर्स की कॉपियां मंगवाई गई थी। अच्छे अंक लाने वालों को भी इंटरव्यू हुआ। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी ली गई थी। इससे यहां के बच्चों का टॉपर लिस्ट में होने के संकेत मिले हैं।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: टॉपरों से पूछे क्या क्या सवाल

Bihar Board 12th Result 2026 Live: मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग स्कूलों से विभिन्न संकायों के संभावित टॉपर्स को बिहार बोर्ड ने बुलाया था। इससे पहले बिहार बोर्ड की टीम जिले से 10 स्कूल-कॉलेज से टॉपर्स की प्रैक्टिकल की कॉपियां लेकर गई थी। इसमें विज्ञान, कला और वाणिज्य के परीक्षार्थियों की कॉपियां थीं। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी टीम लेकर गई थी। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी ली गई थी। बोर्ड की ओर से भेजी गई सूची में दो इंटर कॉलेज हैं, बाकी के आठ सरकारी प्लस-2 स्कूल हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के वाणिज्य इंटर कॉलेज से कॉमर्स के परीक्षार्थी की कॉपी ली गई थी। अजीजपुर प्लस-टू स्कूल से एक परीक्षार्थी की तीन प्रैक्टिकल की कॉपी ली गई थी। यहां से साइंस के परीक्षार्थी की कॉपी ली गई थी। इसके अलावा सुस्ती मुशहरी स्कूल के एक ही रोल नंबर की चार सब्जेक्ट कोड की प्रैक्टिकल कॉपी लेकर टीम गई थी। इन सभी परीक्षार्थियों को बोर्ड की ओर से इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। बोर्ड की टीम ने इंटरव्यू में परीक्षार्थियों से संबंधित विषयों से सवाल पूछे। इंटरव्यू देने गए परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र से अलग भी किताब के कुछ चैप्टर से सवाल पूछे गये। इनके हैंडराइटिंग की भी जांच हुई। हस्ताक्षर के अलावा हिन्दी के साथ अंग्रेजी में कुछ सवालों का जवाब लिखवाया गया।

परिवार से जुड़ा सवाल भी पूछाएक परीक्षार्थी का इंटरव्यू लगभग आधे घंटे तक लिया गया। इसमें कुछ सवाल मौखिक पूछा गया तो कुछ लिखवाया भी गया। संबंधित विषय के अलावा हिन्दी और अंग्रेजी से भी कुछ सवाल परीक्षार्थियों से पूछे गए। एकाउंटेंसी में एनपीओ, साझेदारी किसे कहते हैं। यह एक्ट कब आया था, जैसे सवाल पूछे गए।

परीक्षार्थियों ने कहा कि राइटिंग और हस्ताक्षर दोनों का मिलान किया गया है। सेल्फ इंट्रोडक्शन के साथ ही परिवार के बारे में भी पूछा गया। प्रश्नपत्र से अलग हिन्दी और अंग्रेजी में भी अलग अलग पाठ से पूछा गया। अंग्रेजी और हिन्दी दोनों में इंटर की परीक्षा में संबंधित परीक्षार्थी ने जिस टॉपिक पर निबंध लिखा था, उसका एक पैराग्राफ बोर्ड की टीम ने लिखवाया।

Share

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बस कुछ देर में बिहार बोर्ड इंटर नतीजे

Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 23 मार्च 2025 को दोपहर 1.30 बजे bsebexam.com , interbiharboard.com और www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर जारी होगा। रोल नंबर व रोल कोड डालकर नतीजे चेक कर सकेंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरBihar Board 12th Result 2026: सिर्फ रिजल्ट नहीं, किस्मत भी चमकेगी! बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स बनेंगे लखपति