BSEB 12th Result Link: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस Direct Link से करें चेक, यहां देखें

Mar 25, 2025 01:55 pm ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

  • BSEB 12th Result 2025 Link: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जारी कर दिया गया है। देखें यहां रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक-

BSEB 12th Result Link: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस Direct Link से करें चेक, यहां देखें

Bihar Board Inter Result 2025 Direct Link: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आज 25 मार्च, मंगलवार को जारी कर दिया गया है।

बिहार बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 86.50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 94.77 प्रतिशत, आर्ट्स में कुल 82.7 प्रतिशत, साइंस में कुल 89.59 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इंटर साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। आर्ट्स में अंकिता कुमारी वैशाली और साकिब ने टॉप किया है।

बोर्ड के अनुसार परीक्षार्थी अपना परिणाम वेबसाइट http://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जारी किया। इस दौरान बिहार के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहे। यहां देखें रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक-

आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप से कर सकेंगे चेक-

सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

Submit बटन पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

मैसेज के जरिए कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

अगर रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है या खुलने में दिक्कत आती है, विद्यार्थी अपने मोबाइल पर फोन से SMS के जरिए भी बिहार बोर्ड 2025 रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में बॉक्स में “BIHAR12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद मैजेस पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

बिहार बोर्ड की ओर से मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 6,41,847 छात्राएं व 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।