Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, इस तरह आसानी से मोबाइल पर करें चेक
- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है। जानें बीएसईबी 12वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका-

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय समिति (BSEB) की ओर से 12वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 86.50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 94.77 प्रतिशत, आर्ट्स में कुल 82.7 प्रतिशत, साइंस में कुल 89.59 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इंटर साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। आर्ट्स में अंकिता कुमारी वैशाली और साकिब ने टॉप किया है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट को छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.interresult2025.com और interbiharboard.com के अलावा लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर भी चेक सकते हैं1ुपरस। जानें मोबाइल के जरिए रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका-
फोन पर ऐसे चेक कर पाएंगे बिहार 12वीं रिजल्ट 2025- कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है, जिसके चलते वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट फोन पर एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल के मैसेज सेक्शन पर जाकर BIHAR12 टाइप करना होगा, इसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और फिर इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा।
इन वेबसाइट पर भी जारी होगा रिजल्ट-
results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 6,41,847 छात्राएं व 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। मालूम हो कि बोर्ड मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी किया गया है।
लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान


