| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 22 Mar 2024 07:25 AM
हमें फॉलो करें![]()
![]()
Bihar Board 12th Result 2024 Updates:बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने की डेट व टाइम का ऐलान जल्द ही किए जाने की संभावना है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट से कुघ घंटे पहले इसकी सूचना जारी होती है। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर रिजल्ट की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड रिजल्ट आज या कल जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घड़ी नजदीक आते देख छात्रों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। बिहार बोर्ड इंटर की कॉपियां 24 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक जांची गई हैं। डीईओ अजय कुमार सिंह ने बताया था कि कॉपियों की जांच खत्म हो गई है। पूरी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था जिसमें कुल पास प्रतिशत 83.70 फीसदी था। 2023 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों की पास प्रतिशत 96.39 फीसदी और लड़कों की पास प्रतिशत 92.65 फीसदी रहा था।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में टॉप करने वाले छात्रों को समिति की ओर से 50 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक का पुरस्कार दिया जाता है। यह सम्मान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती के मौके पर एक समारोह में दिए जाता है। इंटर के हर संकाय आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉप-5 विद्यार्थियों को सम्मान राशि मिलती है। इंटर रिजल्ट में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को एक-एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र को 75-75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 50-50 हजार रुपये मिलते हैं। आगे देखिए बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट :
22 Mar 2024, 01:13:30 AM IST
BSEB Bihar 12th Result 2024 LIVE: आज जारी हो सकती है रिजल्ट के तारीख की घोषणा
बिहार बोर्ड के नतीजों को लेकर तारीख की घोषणा आज हो सकती है। नतीजे किस समय जारी होंगे और प्रैस कांफ्रेंस कब होगी, इसकी सभी जानकारी आज दी जा सकती है। अभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करें।
21 Mar 2024, 11:29:25 PM IST
BSEB Bihar 12th Result 2024 LIVE: कल या परसों आ सकता है रिजल्ट
नतीजों को लेकर छात्र उत्सुक बैठे हैं, क्योंकि कहा जा रहा है कि कल या परसों किसी भी दिन नतीजे जारी किएजा सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए इंतजार की घड़ी है। 13 लाख स्टूडेंट्स बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
21 Mar 2024, 10:36:28 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: 12वीं के बाद आएगा दसवीं का रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: 12वीं के बाद बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा, करहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 30 मार्च तक जारी किया जा सकता है।
21 Mar 2024, 09:50:05 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 LIVE:अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें
बीएसईबी बिहार बोर्ड 2024 रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक किए जा सकेंगे। इसके लिए अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें। आपको रिजल्ट का अलर्ट मिल जाएगा।
21 Mar 2024, 09:13:25 PM IST
Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था
Bihar Board 12th Result Live: वर्ष 2023 में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 83.70 फीसदी रहा था। इसके साथ लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था। पिछले साल बिहार बोर्ड 2023 के परिणामों में विज्ञान के 8 टॉपर्स में से 4 महिलाएं थीं। कला स्ट्रीम में 8 टॉप छात्रों में से 5 महिलाएं थीं, जबकि कला स्ट्रीम में, टॉप 13 छात्रों में से 11 महिलाएं थीं।
21 Mar 2024, 08:34:48 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : रिजल्ट के लिए रेडी रखें अपना एडमिट कार्ड
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट देखने को उत्सुक छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले ही ढूंढ़कर रख लें। क्योंकि रिजल्ट के ऐलान के साथ ही समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर रिजल्ट का लिंक जारी होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड या डेट ऑफ बर्थी व संकाय की सूचना मांगी जाएगी। लेकिन जिन छात्रों को यह सब याद नहीं है वे अपने रिजल्ट के लिए एडमिट कार्ड पहले से ही रेडी करके रख लें जिससे कि आप आसानी से और सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकें।
21 Mar 2024, 08:34:43 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : रिजल्ट के लिए रेडी रखें अपना एडमिट कार्ड
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट देखने को उत्सुक छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले ही ढूंढ़कर रख लें। क्योंकि रिजल्ट के ऐलान के साथ ही समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर रिजल्ट का लिंक जारी होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड या डेट ऑफ बर्थी व संकाय की सूचना मांगी जाएगी। लेकिन जिन छात्रों को यह सब याद नहीं है वे अपने रिजल्ट के लिए एडमिट कार्ड पहले से ही रेडी करके रख लें जिससे कि आप आसानी से और सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकें।
21 Mar 2024, 07:47:09 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
Bihar Board 12th Result 2024 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद बिहार बोर्ड इंटर परिणाम लिंक खोलें।
- छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
- अंत में अपने परिणाम के अंक जांचने के बाद छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
21 Mar 2024, 07:10:01 PM IST
Bihar Board 12th Result- रिजल्ट वाले दिन नहींं मिलेगी मार्कशीट
जिस दिन रिजल्ट जारी होगा, उस दिन छात्रों को मार्कशीट नहीं मिलेगी, केवल मार्क्स स्टेटमेंट ही मिलेंगे, जिसे प्रोविजनल मार्कशीट माना जाएगा। मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी स्कूलों को भेजी जाएगी और छात्र कुछ दिनों बाद इसे प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट की अधिक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों के साथ शेयर की जाएगी।
21 Mar 2024, 06:29:33 PM IST
Bihar Board 12th Result- इन वेबसाइट्स पर दिखेगा रिजल्ट का लिंक
बिहार बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है।
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
- results.biharboardonline.
इसके अलावा livehindustan.com पर जाकर भी नतीजे देख सकेंगे। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म कर चुका है। इस साल भी बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाएगा।
21 Mar 2024, 05:52:41 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024: होली से पहले आ सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 होली से पहले घोषित किया जा सकता है। पिछले साल, इसकी घोषणा 21 मार्च को की गई थी। तारीख और समय की पुष्टि बोर्ड द्वारा जल्द ही की जाएगी।
21 Mar 2024, 05:36:15 PM IST
Bihar Board 12th result 2024 live : बिहार बोर्ड अध्यक्ष और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार संयुक्त रूप से घोषित करेंगे रिजल्ट
Bihar Board 12th result 2024 live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार संयुक्त रूप से घोषित कर सकते हैं। पटना में बिहार बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम का ऐलान किया जाएगा। प्रेस वार्ता के जरिए बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा करने के बाद इंटर रिजल्ट का लिंक बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर सक्रिय किया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि बीएसईबी 12वीं कक्षा के परिणाम होली से पहले यानी 24 मार्च तक घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि बोर्ड परिणाम जारी करने की निश्चित तिथि और समय की अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
21 Mar 2024, 04:52:09 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम का एक रिजल्ट एक साथ करेगा जारी
बिहार बोर्ड द्नारा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। कई साल पहले बिहार बोर्ड तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट अलग अलग दिन जारी करता था। लेकिन अब सभी स्ट्रीम का परिणाम एक ही दिन घोषित होता है। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा बच्चे होते हैं।
21 Mar 2024, 04:16:11 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: यहां मिलेगा सबसे पहला अपडेट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को लेकर इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स, biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, secondary.biharboardonline.com पर नजर रखनी चाहिए। इंटर का रिजल्ट प्रकाशित होने वाली सूचना यहां दी जाएगी। परिणाम की घोषणा होने पर विद्यार्थी अपने रोल नंबर व रोल कोड के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
21 Mar 2024, 03:50:53 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : इंटर रिजल्ट के लिए रेडी रखें अपना एडमिट कार्ड
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट देखने को उत्सुक छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले ही ढूंढ़कर रख लें। क्योंकि रिजल्ट के ऐलान के साथ ही समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर रिजल्ट का लिंक जारी होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड या डेट ऑफ बर्थी व संकाय की सूचना मांगी जाएगी। लेकिन जिन छात्रों को यह सब याद नहीं है वे अपने रिजल्ट के लिए एडमिट कार्ड पहले से ही रेडी करके रख लें जिससे कि आप आसानी से और सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकें।
21 Mar 2024, 03:31:20 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे इंटर रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री इंट रिजल्ट की घोषणा करेंगे। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र यहां दी गई वेबसाइटों पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
1- biharboardonline.bihar.gov.in
2- biharboardonline.com
3- secondary.biharboardonline.com
4- livehindustan.com
21 Mar 2024, 03:00:43 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : टॉपर्स के सीधे खातें में एक लाख
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के टॉपर्स के खाते में डायरेक्ट एक लाख रुपए आएंगे। इसके लिए बिहार बोर्ड छात्रों से रजिस्ट्रेशन के समय ही बैंक अकाउंट और आधार नंबर की जानकारी ले लेता है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में रैंक-1 के सभी छात्रों को एक लाख रुपए, रैंक-2 के सभी छात्रों को 75 हजार रुपए और रैंक-3 के सभी छात्रों के खाते में 50 हजार रुपए भेजे जाएंगे।
21 Mar 2024, 02:35:28 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड इंटर की आंसर-की देखकर अपने मार्क्स का लगाएं अनुमान
Bihar Board 12th Result 2024 Live : रिजल्ट से पहले के समय के जाया न होने दें। हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की से अनुमान लगाने में आपको मदद मिलेगी। याद करें कि आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। खुद पर भरोसा करें। अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।
21 Mar 2024, 01:49:22 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : रिजल्ट में सुधार व स्क्रूटिनी का मिलेगा मौका
Bihar Board 12th Result 2024 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट से जो छात्र खुश नहीं होंगे उन्हें अपने रिजल्ट में सुधार/संशोधन व स्क्रूटिनी का मौका भी मिलेगा। छात्र बिहार बोर्ड द्वारा प्रति विषय के हिसाब से निर्धारित शुल्क के साथ स्क्रूटिनी या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे उन्हें सप्लीमेंटरी परीक्षा का भी मौका मिलेगा। हालांकि एक-दो विषय में यदि पासिंग मार्क्स से एक-दो नंबर कम मिलते हैं तो उन्हें ग्रेस भी दिया जा सकता है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के ऐलान के बाद ही सभी विकल्पों की पूरी जानकारी मिलेगी।
21 Mar 2024, 01:25:10 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 live: फर्जीवाड़े से सावधान रहें
Bihar Board 12th Result 2024 live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट को लेकर कुछ असामाजिक तत्व फर्जी खबरें या सूचना भी सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं जिनसे छात्रों को सावधान रहना है और बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जारी सूचना या livehindustan.com पर प्रकाशित खबरों पर ही भरोसा करें। बिहार बोर्ड ने आगाह किया है कि कुछ लोग बोर्ड के प्रतिनिधि बनकर नंबर बढ़वाने के लिए छात्रों या उनके अभिभावकों को कॉल कर सकते हैं जिनके झांसे में न आएं और इस संबंध में फौरन बोर्ड को सूचित करें।
21 Mar 2024, 01:03:16 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: यहां देखें पिछले साल के साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स के मार्क्स
Bihar Board 12th Result 2024 Live साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन ने 94.8% मार्क्स हासिल किए थे। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान पर हिमांशु कुमार और शुभम चौरसिया थे, जिन्होंने 94.4% मार्क्स हासिल किए थे। आर्ट्स स्ट्रीम में पहला स्थान मोहद्देसा ने 95% मार्क्स के साथ हासिल किया था। दूसरे स्थान पर 94% मार्क्स के साथ कुमारी प्रज्ञा ने और तीसरे स्थान पर 93.8% मार्क्स के साथ सौरभ कुमार रहे थे। कॉमर्स स्ट्रीम में पहले स्थान पर सौम्या शर्मा, रजनीश कुमार पाठक रहे थे, जिन्होंने 95% मार्क्स हासिल किए थे। दूसरे स्थान पर 94.8% मार्क्स के साथ भूमि कुमारी, तनुजा सिंह, कोमल कुमारी और तीसरे स्थान पर 94.4% मार्क्स के साथ पायल कुमारी रही थी।
21 Mar 2024, 12:55:55 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: लगभग 25,000 शिक्षकों ने चेक की हैं उत्तरपुस्तिकाएं
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए लगभग 25,000 शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में पूरी हुई थी, ताकि रिजल्ट और छात्रों के मार्क्स को लेकर किसी भी गड़बड़ी न हों। इससे पहले बिहार बोर्ड ने छात्र,माता, पिता के लिए एक नोटिस जारी कर उन लोगों से बचने के लिए सलाह दी थी, जो बोर्ड अधिकारी बनकर फोन कर मार्क्स बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित रूप में रखा गया है।
21 Mar 2024, 12:34:58 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: जब नहीं चलेगी BSEB की वेबसाइट तो यहां रिजल्ट देखने के लिए कर सकते हैं चेक
Bihar Board 12th Result 2024 Live: 13 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही रिजल्ट की घोषणा और आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लिंक एक्टिव किया जाएगा, उसके बाद संभावना है कि वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com पर आ सकते हैं।
21 Mar 2024, 12:33:36 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: इंटर रिजल्ट की डेट व टाइम का ऐलान कब?
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की डेट व टाइम का ऐलान आज किए जाने की संभावना है। बिहार बोर्ड की ओर से पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट के रिजल्ट होली से पहले जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने की डेट व टाइम के बारे में सूचना आज जारी की जा सकती है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड में इस साल करीब 28 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें इंटर के छात्रों की संख्या 13 लाख से ज्यादा थी।
21 Mar 2024, 12:07:37 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: टॉप- 10 रैंक होल्डर के नाम किए जाएंगे जारी
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटर की साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप- 10 रैंक होल्डर के नाम की घोषणा करेगा। जिसके बाद टॉप किए गए छात्रों को बिहार बोर्ड की ओर से कैश प्राइज, लैपटॉप दिए जाएंगे। पिछले साल साइंस स्ट्रीम से आयुषी नंदन, कॉमर्स स्ट्रीम से सौम्या शर्मा और आर्ट्स स्ट्रीम से मोहद्देसा (Mohaddesa) ने पहला स्थान हासिल करते हुए राज्य में टॉप किया था।
21 Mar 2024, 12:00:27 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेयर की जाएंगी ये डिटेल्स
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया जाएगा। जिसके बाद इंटर रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र यहां से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
21 Mar 2024, 12:01:37 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: 13 लाख से अधिक छात्रों को हैं इंटर रिजल्ट का इंतजार
Bihar Board 12th Result 2024 Live: इस साल इंटरमीडिएट कक्षा 12 बीएसईबी परीक्षा 13,04,352 छात्रों ने दी है, जिनमें 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल हैं। बीएसईबी कक्षा 12 के लिए परीक्षाएं राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है नतीजे होली से पहले आएंगे।
21 Mar 2024, 10:45:50 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: पिछले साल के रिजल्ट पर एक नजर
Bihar Board 12th Result 2024 Live: पिछले साल, सभी स्ट्रीम का पास पर्सेंटज 83.7 प्रतिशत था।
कुल स्टूडेंट्स: 13,04,586
पास होने वाले स्टूडेंट्स: 10,91,948
पास प्रतिशत: 83.7 प्रतिशत.
स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट
कॉमर्स स्ट्रीम 93.95 प्रतिशत
साइंस स्ट्रीम 83.93 प्रतिशत
आर्ट्स स्ट्रीम में 82.74 प्रतिशत
21 Mar 2024, 10:39:42 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live : लगातार पांचवीं बार मार्च में जारी होगा रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2024 live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट लगातार 5वीं बार मार्च में घोषित होने जा रहे हैं। 2019 से अब तक समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड परीक्षा में अमूल चूल परिवर्तन कर शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है। वर्ष 2019 में 30 मार्च को, वर्ष 2020 में 24 मार्च को, वर्ष 2021 में 26 मार्च को , वर्ष 2022 में 16 मार्च को और वर्ष 2023 में 21 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया था।
21 Mar 2024, 10:40:18 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: जल्द आएगी इंटर रिजल्ट घोषणा की सूचना
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की पिछले कुछ वर्षें के ट्रेंड को देखें तो पता चलता है कि रिजल्ट जारी किए जाने से कुछ घंटे पहले रिजल्ट की डेट और समय का ऐलान किया जाता है। ऐसे में इस बार भी रिजल्ट से कुछ घंटे पहले समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर रिजल्ट के डेट-टाइम की सूचना जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड के छात्र इंटर रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट के लिए livehindustan.com से जुड़े रहें।
21 Mar 2024, 10:41:56 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Live: इन स्टेप्स में चेक करें:
Bihar Board 12th Result 2024 Live:- इंटर रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं।
2- होम पेज पर दिख रहे इंटर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
3- छात्र अपना रोल कोड व रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट बटन दबाएं।
4- बीएसईबी 12वीं परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे प्रिंटआउट भी करा सकेंगे।
21 Mar 2024, 08:38:33 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024: इन वेबसाट्स पर जारी होगा इंटर रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com के साथ ही livehindustan.com के करियर/बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर भी अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। हालांकि बिहार बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट के समय व तिथि का ऐलान नहीं किया गया।
21 Mar 2024, 08:24:25 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024: 13 लाख छात्रों का आएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस की परीक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 में 13,04,352 लाख छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्र थे।
21 Mar 2024, 08:18:28 AM IST
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से आगे
पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड रिजल्ट में अभूतपूर्व सुधार के साथ ही डेमोग्राफिक बदलाव भी देखने को मिला है। पिछले साल इंटर रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत 83.70 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर था। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.39 और लड़कों की पास प्रतिशत 92.65 रहा है। उम्मीद है कि इस साल भी लड़कियां शानदार प्रदर्शन करेंगी।
21 Mar 2024, 08:14:55 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024: सबसे पहले रिजल्ट का रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड पिछले कई वर्षों से देशभर के सभी बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले साल बीएसईबी इंटर का रिजल्ट 21 मार्च 2024 को जारी किया गया था और इस बार भी मार्च में ही इंटर परिणाम घोषित किया जा रहा है। आपको बता दें कि कोरोना काल में जब सभी राज्य बोर्डों व सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द हो गईं और इंटरनल एसेसमेंट से रिजल्ट तैयार किया गया था उस समय भी बिहार बोर्ड ने न सिर्फ समय पर परीक्षाएं पूरी कराई बल्कि रिजल्ट भी समय से पूर्व जारी कर दिया था।