हिंदी न्यूज़ करियर Bihar Board 12th Result 2023 Live : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट और देखें टॉपरों की लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2023 Live : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट और देखें टॉपरों की लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित होगा। बताया जा रहा है कि बिहार दिवस के चलते रिजल्ट के ऐलान में देरी हो रही है।

Bihar Board 12th Result 2023 Live : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट और देखें टॉपरों की लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Wed, 22 Mar 2023 03:21 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Date , BSEB 12th Result 2023 Live Updates- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in  व results.biharboardonline.com पर जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 

नतीजे शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने जारी किए। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की संयुक्त रूप से टॉपर रहे हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।

रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स वोकेशनल 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2023 का रिजल्ट

Bihar Board Inter result 2023 Live Updates : यहां पढ़ें बोर्ड बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट लाइव अपडेट

Wed, 22 Mar 2023 03:21 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में 30 टॉपरों में 21 बेटियां

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 
विज्ञान संकाय अंक
1. आयुषी नंदन, खगड़िया 474
2. हिमांशु कुमार, नालंदा 472
2. शुभम चौरसिया, औरंगाबाद 472
3. अदिति कुमारी, सारण 471
4. रामा भारती, अररिया 469
5. पीयूष कुमार, बक्सर 468
5. अभिषेक, नवादा 468
5. तनु कुमारी, छपरा 468
6. रुचिका राज, नवादा 466

कला संकाय अंक
1. मोहद्देसा, पूर्णिया 475
2. कुमारी प्रज्ञा, पूर्णिया 470
3. सौरभ कुमार, नालंदा 469
4. लक्ष्मी कुमारी, बक्सर 466
5. मोहम्मद शरीक, गोपालगंज 465
5. चंदन कुमार, गया 465
6. काजल कुमारी, अररिया 464
6. आयशा परवीन, सीतामढ़ी 464

वाणिज्य संकाय अंक
1. सौम्या शर्मा, औरंगाबाद 475
1. रजनीश पाठक, औरंगाबाद 475
2. भूमि कुमारी, सीतामढ़ी 474
2. तनुजा सिंह, औरंगाबाद 474
2. कोमल कुमारी, गया 474
3. पायल कुमारी, खगड़िया 472
3. सृष्टि अक्षय, पटना 472
4. विधि कुमारी, औरंगाबाद 468
4. सोनम कुमारी, औरंगाबाद 468
5. पूजा कुमारी, पटना 467
5. नीलम कुमारी, मधुबनी 467
6. तनीषा कुमारी, मुंगेर 466
6. अमन कुमार, गोपालगंज 466

Wed, 22 Mar 2023 03:20 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : छोटे शहरों और गांव के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

इस बार भी छोटे शहरों का जलावा रहा। नवादा, औरंगाबाद, खगड़िया, गोपालगंज, पूर्णिया जैसे छोटे शहरों का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। फिर एक बार पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर जैसे बड़े शहर के स्कूलों के बच्चे कमाल नहीं कर पाएं। मेधा सूची की बात करें तो इसमें भी छोटे शहरों के बच्चें ही शामिल हैं। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में राज्यभर में पहला स्थान प्राप्त करनेवालों में खगड़िया, पूर्णिया और औरंगाबाद की बेटियां शामिल हैं। तीनों संकाय के टॉप-छह में कुल 30 विद्यार्थी हैं। इसमें मात्र वाणिज्य संकाय में पटना जिला के दो विद्यार्थी और गया जिला से कला संकाय में एक छात्र शामिल हैं। बाकी भागलपुर, मुजफ्फरपुर से एक भी छात्र मेधा सूची में शामिल नहीं हैं। औरंगाबाद से तीनों संकाय मिलाकर6 विद्यार्थी मेधा सूची में हैं। इस बार रिजल्ट में कॉलेज के साथ छोटे शहर के उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक सफलता मिली हैं।

Wed, 22 Mar 2023 07:14 AM

Bihar Board Inter Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट : उत्तीर्णता तो बढ़ी पर कम हो गये टॉपर्स के अंक प्रतिशत

बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस बार पिछले तीन सालों में काफी बेहतर रहा है। राज्य भर में 83.7 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल की तुलना में 3.55 फीसदी उत्तीर्णता बढ़ी है। लेकिन मेधा सूची में शामिल टॉपर्स के अंक में पिछले साल की तुलना में दो फीसदी तक की कमी आई है। 
विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा को 94.8 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। वहीं कला और वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त दोनों टॉपर को 95 फीसदी अंक मिले हैं, जबकि 2022 में कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त संगम राज को 96.4 फीसदी अंक प्राप्त हुआ था। इस बार कला संकाय के टॉपर मोहद्देसा को पिछली बार की तुलना 1.4 फीसदी कम अंक मिले हैं। 
विज्ञान संकाय की बात करें तो 2022 में नवादा के सौरव कुमार और औरंगाबाद के अर्जुन कुमार राज्य भर में पहले स्थान पर रहे थे। इन दोनों छात्रों को 94.4 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। इस बार विज्ञान संकाय के मेधा सूची में शामिल प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा आयुषी नंदन को 94.8 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। आयुषी नंदन को प्वाइंट चार कम अंक प्राप्त हुआ है। वाणिज्य संकाय के 2022 के रिजल्ट में पटना के अंकित गुप्ता को 94.6 फीसदी अंक प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार वाणिज्य संकाय में पिछले साल की तुलना में प्वाइंट चार फीसदी अंक प्रतिशत बढ़ा है। 

Wed, 22 Mar 2023 07:13 AM

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - पटना जिले के 93.56 फीसदी विद्यार्थी सफल

बिहार बोर्ड इंटर में पटना जिले का रिजल्ट बेहतर रहा। जिले में कुल 93.56 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इस बार पटना जिला का रिजल्ट 2022 की तुलना में दो फीसदी बढ़ा है। वर्ष 2022 में 91.56 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। वहीं इस बार 93.56 फीसदी विद्यार्थी इंटर परीक्षा में सफल रहे। पटना जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो इंटर परीक्षा में पटना जिला से कुल 79641 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 41593 छात्राएं और 38048 छात्र हैं। कुल विद्यार्थियों में 75654 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। यहां भी छात्रों से आगे छात्राएं रही हैं। पटना जिला के 40654 छात्राएं और 35987 छात्रों को सफलता मिली है। 

ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थी आगे
बता दें कि पटना जिला के इंटर रिजल्ट में शहरी क्षेत्र से बेहतर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का रिजल्ट रहा है। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में जहां 89.67 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है, वहीं 91.2 फीसदी विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों से पास हुए हैं। बिहार बोर्ड द्वारा पटना जिला की जारी मेधा सूची में तीनों संकाय मिलाकर मसौढ़ी और गुलजारबाग स्कूल के दो विद्यार्थी शामिल हैं। इस बार पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल, कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय के छात्र कला संकाय में बेहतर स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे। इसके अलावा अल्पसंख्यक स्कूल के छात्र मेधा सूची में शामिल हुए हैं। कई सालों के बाद सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की दो छात्राएं विज्ञान और वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त की हैं। इस स्कूल के विज्ञान में श्वेता कुमारी और वाणिज्य संकाय में सृष्टि अक्षय शामिल हैं। सृष्टि अक्षय को राज्य स्तर पर वाणिज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 

Wed, 22 Mar 2023 07:12 AM

Bihar Board 12th Result 2023 : पटना जिला का रिजल्ट

कला संकाय  
प्रथम स्थान -  अमित राज, बीडी कॉलेज पटना, कुल अंक  -  457
द्वितीय स्थान - शमा फातमा, पटना कॉलेजिएट स्कूल,  कुल अंक - 454 
तृतीय स्थान  -  शिवांगी कुमारी, कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, कुल अंक - 453 

विज्ञान संकाय 
प्रथम स्थान -  श्वेता कुमारी, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल गांधी मैदान, कुल अंक - 462 
द्वितीय स्थान -  सुमन कुमार, एमयूजेड कॉलेज सेन मसौढ़ी और अभिनव प्रभात, एफएनएस एकेडमी गुलजारबाग, कुल अंक - 460 
तृतीय स्थान  - पिंटू कुमार, राम लखन सिंह यादव उच्च विद्यालय, कुल अंक -   459 

वाणिज्य संकाय 
प्रथम स्थान -  सृष्टि अक्षय, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल,  कुल अंक  -  472
द्वितीय स्थान - पूजा कुमारी, कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्टस एंड साइंस,  कुल अंक - 467 
तृतीय स्थान  -  अंजलि कुमारी, डीएन कॉलेज मसौढ़ी, कुल अंक - 464 

Tue, 21 Mar 2023 03:59 PM

Bihar Board 10th Matric Result 2023 date : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की डेट

बिहार बोर्ड ने कहा है कि मैट्रिक का रिजल्ट भी 30 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा।

Tue, 21 Mar 2023 03:57 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटिन के लिए आवेदन

जो स्टूडेंट्स अपने नंबर से असंतुष्ट हैं वह 23 मार्च से स्क्रूटिनी के लिए से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 23 मार्च से गी विशेष परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होंगे। मई माह में विशेष परीक्षा का रिजल्ट जाएगा। 

Tue, 21 Mar 2023 03:53 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के टॉपरों के लिस्ट में लड़कियों का जलवा

विज्ञान में कुल 8 टॉपर में चार छात्राएं
कला में कुल 8 में 5 छात्राएं
वाणिज्य में 13 में 11 छात्राएं

Tue, 21 Mar 2023 03:33 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए और लैपटॉप

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि टॉपर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र को एक-एक लाख रुपए, एक लैपटॉप, ईबुक रीडर दिया जाएगा। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले छात्र को 75 हजार रुपए, एक लैटटॉप दिया जाएगा। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों 15 हजार रुपए और ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
 

Tue, 21 Mar 2023 03:32 PM

Bihar Board 12th Result 2023: कैसा रहा आर्ट्स , कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट - संकाय और डिविजन वाइज सफल छात्रों की संख्या
कला संकाय 
कुल परीक्षार्थी : 6,68526
सफल परीक्षार्थी : 5,53,150
फर्स्ट डिविजन : 1,80,979
सेकेंड डिविजन : 2,86,859
थर्ड डिविजन : 85,312

विज्ञान संकाय 
कुल परीक्षार्थी : 5,86,532
सफल परीक्षार्थी : 4,92,300
फर्स्ट डिविजन : 3,01,627
सेकेंड डिविजन : 1,87,223
थर्ड डिविजन : 3,450

वाणिज्य संकाय 
कुल परीक्षार्थी : 49,155
सफल परीक्षार्थी : 46,180
फर्स्ट डिविजन : 30,475
सेकेंड डिविजन : 12,795
थर्ड डिविजन : 2,730वोकेशनल संकाय 
कुल परीक्षार्थी : 373
सफल परीक्षार्थी : 318
फर्स्ट डिविजन : 141
सेकेंड डिविजन : 166
थर्ड डिविजन : 11
 

Tue, 21 Mar 2023 03:25 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Commerce Toppers : बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट

बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट

रैंक - 1 , औरंगाबाद के एसएस सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से टॉप पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475-475 (95 फीसदी) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। 
रैंक 2 - दूसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे। सीतामणि की भूमि कुमारी, औरंगाबाद की तुनाजा सिंह और गया की कोमल कुमारी तीनों विद्यार्थियों ने 474 (94.8 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 
रैक 3- तीसरे स्थान पर दो स्टूडेंट रहे। खगड़िया की पायल कुमारी और पटना की सृष्टि अक्ष्य 94.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 
रैंक 4-  औरंगाबाद के एस सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट विधि कुमारी और सोनम कुमारी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। दोनों के 93.6 फीसदी अंक आए।
रैंक 5- 5वें स्थान पर भी दो स्टूडेंट्स रहे। पटना की पुजा कुमारी और मधुबनी की नीलम कुमारी 93.4 फीसदी अकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

रैंक 6- छठे स्थान पर भी दो विद्यार्थी रहे। मुंगेर की तनिषा कुमारी और गोपालगंज के अमन कुमार 93.2 फीसदी मार्क्स के साथ छठे स्थान पर रहे।
 

Tue, 21 Mar 2023 03:10 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Toppers : ये हैं बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 1- पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बयासी की छात्रा मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में शीर्ष स्थान हासिल किया।
रैंक 2- पूर्णिया के माधव सार्वजनिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की कुमारी प्रज्ञा ने 470 अंक (94 फीसदी) के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल किया।
रैंक 3- नालंदा के प्लस टू बापू हायर स्कूल चांदी के सौरभ कुमार ने 469(93.8 फीसदी) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 
रैंक 4- बक्सर के एमवी कॉलेज की लक्ष्मी कुमार ने 466 अंक (93.2 फीसदी) हासिल चौथा स्थान हासिल किया। 

रैंक 5 - पांचवे स्थान पर दो स्टूडेंट रहे। गया के चंदन कुमार और गोपालगंज के मोहम्मद शरीक 465-465 (93 फीसदी) मार्क्स के साथ संयुक्त रूप ये पांचवें स्थान पर रहे। 

रैंक 6- छठे स्थान पर भी दो स्टूडेंट्स रहे। अररिया के भगवती देवी गोयल बालिका विद्यालय की काजल कुमारी और सीतामणि के आर. झा कॉलेज की असिया प्रवीन दोनों ने 464-464 (92.8 फीसदी) अंक हासिल किया संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया।

Tue, 21 Mar 2023 02:58 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Toppers : बिहार बोर्ड साइंस के टॉपरों की लिस्ट

रैंक 1- खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। 
रैंक 2 - नालंदा के आरपीएस कॉलेज के हिमांशु कुमार 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे। 
रैंक 2-  शुभम चौरसिया जो प्लस टू अशोक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं, वह 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे। 
रैंक 3- सारण के मैकडोनाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की अदिति कुमारी ने 471 अंक (94.2) हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। 
रैंक 4- अररिया के प्लस टू एलएस उच्च विद्यालय की रमा भारती ने 469 अंक (93.8 फीसदी) अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया। 

रैंक 5-  5वें स्थान पर ये तीन विद्यार्थी रहे- बक्सर के एमवी कॉलेज के पीयूष कुमार, नवादा के प्लस टू कोनादपुर के अभिषेक राज और सारण के शिव जन्म राय कॉलेज की तनु कुमार के एक जैसे मार्क्स रहे। इन तीनों ने 468 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।

रैंक 6 -  छठे स्थान पर नवादा के केएलएस कॉलेज की रुचिका राज रहीं जिन्होंने 466 अंक (93.2 फीसदी) हासिल कि।

Tue, 21 Mar 2023 02:45 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Toppers : ये हैं बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तीनो स्ट्रीम के टॉपर

Bihar Board 12th Result 2023 Toppers : तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। साइंस की टॉपर - बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। 
आर्ट्स की टॉपर - आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया है। 
- कॉमर्स की टॉपर- वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया।

Tue, 21 Mar 2023 02:25 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने नतीजे जारी किया। 

Tue, 21 Mar 2023 02:20 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर का लिंक कुछ देर में दिखने लगेगा

बिहार बोर्ड इंटर परिणाम का लिंक चंद मिनटों में एक्टिव होने वाला है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जैसे ही रिजल्ट जारी करेंगे, वेबसाइट पर लिंक दिखने लगेगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर  व रोल कोड से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 02:10 PM

BSEB 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जल्द

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी बोर्ड कार्यालय पहुंचे गए हैं। नतीजे कुछ देर में देख सकेंगे। लिंक एक्टिव होने वाला है।

Tue, 21 Mar 2023 02:03 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Live: पिछले साल से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट बेहतर होने की सूचना

बिहार बोर्ड रिजल्ट पिछले साल की तुलना में कुछ प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है। जमुई,भागलपुर,सारण,मुजफ्फरपुर,मधुबनी,मोतिहारी,पटना,समस्तीपुर,सासाराम,गोपालगंज,वैशाली,बांका,गया,नवादा,लखीसराय,इन जिलों के टॉपर्स के शामिल होने की सूचना।

Tue, 21 Mar 2023 02:02 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Live: एक जिले से ज्यादा टॉपर होने के चलते वेरिफिकेशन में समय लगा

एक जिले से कई सारे टॉपर होने के चलते बिहार बोर्ड रिजल्ट के मेरिट होल्डर्स की वेरिफिकेशन में समय लगा। इसलिए कुछ दिन बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कुछ दिन लेट हुए।

Tue, 21 Mar 2023 01:58 PM

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

-बिहार बोर्ड रिजल्ट आने के बादआधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
-अब होमपेज पर दिए गए रिजल्ट की लिंक पर जाएं.
-मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
-Bihar Board Inter Result 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा.

Tue, 21 Mar 2023 01:56 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: बिहार दिवस पर हो सकता है टॉपरों का सम्मान

बताया जा रहा है कि 22 मार्च बिहार दिवस के दिन इंटर के टॉपरों को सम्मानित किया जा सकता है। नीतीश कुमार बिहार बोर्ड इंटर में टॉप करने वाले छात्रों का सम्मान कर सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:55 PM

Bihar Board Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी करने तैयारी पूरी, थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब से थोड़ी ही देर में रिजल्ट जारी किया जाना है। शिक्षा मंत्री के पहुंचने की खबर है।

Tue, 21 Mar 2023 01:50 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार 12वीं परिणाम 2023- रिजल्ट घोषणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय

बीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। शिक्षा मंत्री का  इंतजार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार हो चुका है। शिक्षा मंत्री जल्द ही आकर परिणामों की घोषणा करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। सभी प्रमुख डिटेल्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:45 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार 12वीं परिणाम 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या क्या डिटेल्स दी जाएंगी

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम और प्रमुख आंकड़ों जैसे पंजीकृत छात्रों की संख्या, उपस्थित, अनुपस्थित, उत्तीर्ण, पास प्रतिशत, स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत, डिवीजन वाइज रिजल्ट आदि की घोषणा की जाएगी। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा करेगा।

Tue, 21 Mar 2023 01:37 PM

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2023- इन विवरणों को तैयार रखें

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थी अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर, रोल कोड, पंजीकरण संख्या को हाथ में रखें। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:33 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार 12 वीं का परिणाम 2023- 30 मिनट बाद होगा जारी

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की आधिकारिक घोषणा में लगभग 30 मिनट शेष हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। शिक्षा मंत्री नतीजों का ऐलान करेंगे। वह टॉपरों के नामों का भी ऐलान करेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 01:24 PM

Result Bihar Board 2023 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं टॉपरों को बंपर प्राइज

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं के टॉपरों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर प्राइज दिए जाते हैं। इंटर की हर स्ट्रीम के के टॉप 5 स्टूडेंट्स को प्राइज मिलता है। हर स्ट्रीम के टॉपर को एक-एक लाख रुपये मिलते हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र को 75-75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 50-50 हजार रुपये दिये जाते हैं। साथ ही मेधा सूची में शामिल सभी छात्रों को एक-एक लैपटॉप, किंडल और ई बुक रिडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

Tue, 21 Mar 2023 01:21 PM

BSEB Bihar Board Inter Result 2023 : जानें बिहार बोर्ड इंटर पासिंग मार्क्स नियम

BSEB Bihar Board Inter Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। जबकि भाषा विषयों में सफल होने के लिए 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।  जो किसी भी विषय में इतने न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाएगा उसे उस विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। दो से ज्यादा विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल न कर पाने पर उसे परीक्षा में फेल करार दे दिया जाएगा। अगर कोई एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाता तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

Tue, 21 Mar 2023 01:14 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2017 की बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत - वर्ष 2017 में इंटर में 30.11 फीसदी ही पास हो सके थे। आर्ट्स में 37.13 व कॉमर्स में 73.76 फीसदी पास हुए थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:13 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2018 में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कैसा रहा था

वर्ष 2018 में सिर्फ 52.95 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए थे। साइंस में 45 फीसदी, आर्ट्स में 61 फीसदी और कॉमर्स में 91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।  तीनों स्ट्रीम में कुल मिलाकर 11.9 लाख में से 6.31 लाख विद्यार्थी ही पास हुए थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:13 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2019 में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कैसा रहा था

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2019 में कुल पास प्रतिशत 79.76 रहा था। आर्ट्स में कुल 76.53 फीसदी छात्र, कॉमर्स में 93.02 फीसदी और साइंस स्ट्रीम में कुल 81.20 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:13 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2020 का बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कैसा रहा था

वर्ष 2020 में बिहार बोर्ड इंटर में  80.44 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। साइंस में परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 77.39,  कॉमर्स में 93.26 फीसदी और आर्ट्स में 81.44 प्रतिशत रहा था।

Tue, 21 Mar 2023 01:12 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : वर्ष 2021 में बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम 2021 में 78.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। यह इससे पहले वाले वर्ष यानी 2020 के मुकाबले 2.4 फीसदी कम था। स्ट्रीम वाइज देखें तो आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 
 

Tue, 21 Mar 2023 01:07 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : पिछले साल का बिहार बोर्ड इंटर परिणाम कैसा रहा था

पिछले वर्ष यानी साल 2022 में बिहार  बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 79 फीसदी, कॉमर्स में 90.38 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं साइंस में 79.81 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वर्ष 2022 का इंटर का औसत पास प्रतिशत 80 रहा था। पांच साल पहले वर्ष 2018 में सिर्फ 52.95 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए थे जबकि इससे पहले 2017 में 70 फीसदी पास नहीं सके थे।

Tue, 21 Mar 2023 01:02 PM

BSEB Bihar Board Inter Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले पांच में कब-कब जारी हुए

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले पांच में कब-कब जारी हुए
2023 21 मार्च
2022    16 मार्च
2021    26 मार्च
2020    24 मार्च
2019    30 मार्च
2018    6 जून
 

Tue, 21 Mar 2023 12:54 PM

BSEB 12th Result 2023: जानें बिहार बोर्ड इंटर ग्रेस मार्क्स का नियम

BSEB 12th Result 2023 grace marks: बिहार बोर्ड कई बार कुछ नंबर से रहे स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देकर भी पास करता है। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8 नंबर से फेल हो जाता है तो उसे 8 नंबर बतौर ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। वहीं अगर छात्र 4-4 नंबर से दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे ग्रेस मार्क्स के तौर पर 4-4 नंबर देकर पास घोषित कर दिया जाता है। दो साल पहले ग्रेस मार्क्स की मदद से इंटर में 97,474 विद्यार्थी और पास हुए थे। इनमें आर्ट्स के 53,939, कॉमर्स के 1,814, साइंस के 41,691 और वोकेशनल के 30 विद्यार्थी पास हुए थे। हालांकि इस वर्ष बिहार बोर्ड की तरफ से यह कंफर्म नहीं किया है कि वह ग्रेस मार्क्स देकर स्टूडेंट्स को पास करेगा या नहीं।

Tue, 21 Mar 2023 12:47 PM

Bihar Board 12th Result 2023, BSEB 12th Result : सिर्फ एक घंटा बाकी

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ एक घंटा बाकी रह गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी हो चुकी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो० चन्द्रशेखर, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 12:40 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखें

Bihar Board 12th Result 2023 : छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड तैयार रखें। उन्हें रोल नंबर और रोल कोड जैसी डिटेल्स एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी। इन डिटेल्स के साथ वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करना होगा।

Tue, 21 Mar 2023 12:34 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट में इन जिलों के टॉपर्स हो सकते हैं लिस्ट में

जमुई, भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मोतिहारी, पटना, समस्तीपुर, सासाराम, गोपालगंज, वैशाली, बांका, गया, नवादा, लखीसराय - इन जिलों के छात्रों के टॉपरों की लिस्ट के शामिल होने की सूचना।

Tue, 21 Mar 2023 12:20 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : औरंगाबाद जिले के सबसे अधिक टॉपर्स की सूचना

औरंगाबाद जिले के सबसे अधिक टॉपर्स की सूचना है। बताया जा रहा है कि एसएस कॉलेज के सबसे अधिक टॉपर्स हो सकते हैं। 

Tue, 21 Mar 2023 12:02 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड ने इंटर रिजल्ट के डेट व टाइम का ऐलान

आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहेंगे।

Tue, 21 Mar 2023 11:36 AM

Bihar Board 12th Result Live: आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

Bihar Board 12th Result Live : बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा  मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।

Tue, 21 Mar 2023 11:29 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: क्यों हो रही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के ऐलान में देरी

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही कुछ रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं बिहार दिवस के चलते बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा में देरी न हो रही हो। बिहार दिवस 22 मार्च को होता है और राज्य सरकार के कई कार्यक्रम होते हैं। कहा जा रहा है कि 22 मार्च को बिहार दिवस के आयोजन के बाद इंटरमीडिएट परिणाम 2023 घोषित हो सकता है। बिहार दिवस के कार्यक्रमों में बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारी व्यस्त हैं।

Tue, 21 Mar 2023 10:47 AM

Bihar Board 12th Result 2023: कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अगर कोई छात्र एक यो दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करने से चूक जाता है तो उसे परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट घोषणा के कुछेक महीनों बाद आयोजित की जाएगी।

Tue, 21 Mar 2023 10:08 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : स्कूलों से मिलेगी बिहार बोर्ड इंटर की मार्कशीट

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। जिसमें 13 लाख से भी अधिक छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। रिजल्ट  की घोषणा के बाद छात्रों को फिजिकल मार्कशीट यानी उसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।

Tue, 21 Mar 2023 10:05 AM

Bihar Board 12th Result 2023: पिछले साल का बिहार बोर्ड इंटर परिणाम

BSEB Bihar Board Inter Result 2023: पिछले साल यानी वर्ष 2022 की बात करें तो बिहार बोर्ड इंटर में कुल 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल 641829 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 528817 लड़कियों ने परीक्षा पास की थी।

Tue, 21 Mar 2023 10:05 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Date : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा आज संभव

BSEB 12th Result 2023 Date : बिहार 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टॉपरों का सत्यापन हो चुका है। रिजल्ट की घोषणा करना बाकी है।

Tue, 21 Mar 2023 09:44 AM

Bihar Board 12th Result 2023- 22 मार्च को रिजल्ट घोषित होने का फेक नोटिस वायरल

सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 22 मार्च को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा घोषित किया जाएगा। नोटिस का रंगरूप हूबहू बिहार बोर्ड की ओर से अकसर जारी किए जाने वाले नोटिसों जैसा लग रहा है। लेकिन यह नोटिस पूरी तरह फर्जी है। बिहार बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। 

Tue, 21 Mar 2023 09:38 AM

Bihar Board 12th Result 2023- क्यों हो रही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में देरी

जिस तरह से बिहार बोर्ड इंटर मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही थी उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि परिणाम 20 मार्च से पहले जारी हो जाएगा। लेकिन अभी तक रिजल्ट की डेट की घोषणा भी नहीं की गई है। ऐसी रिपोर्ट्स है कि टॉपरों की संख्या अधिक होने के चलते वरिफिकेशन प्रक्रिया में समय लग रहा है। हालांकि यह कोई पुष्ट रिपोर्ट नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड आज इंटर रिजल्ट की तिथि का ऐलान कर सकता है।

Tue, 21 Mar 2023 09:32 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : यहां देखें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका

इन स्टेप्स में चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाएं।
स्टेप 2: Bihar Board Inter Result 2023 लिंक कर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां रोल नंबर व रोल कोड डालें। सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे चेक करें।
स्टेप 5: छात्र आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।

Tue, 21 Mar 2023 09:28 AM

BSEB Bihar Board Inter Result 2023: पिछले साल के छात्र स्कूल से ले लें अपने ऑरिजनल सर्टिफिकेट

बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा 2022 में पास हुए स्टूडेंट्स ऑरिजनल सर्टिफिकेट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेज दिए हैं। स्कूलों से इन्हें लेने के लिए कहा है। बोर्ड ने कहा है कि स्कूल इन सर्टिफिकेट को विद्यार्थियों को सौंपें। इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा (वोकेश्नल कोर्स सहित) पास करने वालों के भी सर्टिफिकेट भेजे गए हैं।

Tue, 21 Mar 2023 09:26 AM

Bihar Board Inter Result 2023 : बिहार बोर्ड के इन छात्रों को दी जाएगी कंपार्टमेंट

जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 2 से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र फेल माने जाएंगे। 

Tue, 21 Mar 2023 09:21 AM

Bihar Board Inter Result 2023- शिक्षा मंत्री कर सकते हैं बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का ऐलान

BSEB - हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। साथ ही वे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का ब्योरा देंगे। इसमें पास प्रतिशत व जिलों का रिजल्ट जैसी जानकारी होगी। टॉपरों के नामों की घोषणा भी करेंगे। 

Tue, 21 Mar 2023 09:18 AM

Bihar Board Inter Result 2023 : बीएसईबी इन छात्रों को बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में करेगा फेल

बिहार बोर्ड इंटर में 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम नंबर वालों को न ग्रेस दी जाएगी, न ही कंपार्टमेंट। वे सीधे फेल माने जाएंगे। उन्हें एक और साल उसी क्लास में पढ़ना होगा। वर्ष 2024 की बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा में बैठना होगा

Tue, 21 Mar 2023 09:17 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में री-चेकिंग करवाने का मिलेगा मौका

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम घोषित होने के बाद बीएसईबी स्क्रूटिनी की  विंडो खोलेगे जहां छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को री-चेकिंग/पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति पेपर शुल्क देना होगा। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं तो उसे निश्चित तौर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करना चाहिए।

Tue, 21 Mar 2023 09:14 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट लाइव हिंदुस्तान पर भी देख सकेंगे

लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होती ही आपके मोबाइल पर परिणाम का अलर्ट आए तो इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर एक SMS आएगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के इंतजार के बीच नजरें सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई पर भी हैं। इस स्कूल को टॉपर फैक्टरी कहा जाता है। हर कोई जानना चाहता है कि इसका रिजल्ट कैसा आएगा। 

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स वोकेशनल 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2023 का रिजल्ट

Tue, 21 Mar 2023 09:14 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023- बिहार बोर्ड इंटर की मार्कशीट कैसे मिलेगी

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा। वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स की मूल मार्कशीट स्कूलों में भेजी जाएगी। सभी स्टूडेंट्स अपने स्कूल से मार्कशीट हासिल कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट में अगर कोई भी गलती होती है तो उसमें सुधार के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। बिहार बोर्ड कुछ समय बाद स्टूडेंट्स को उनके सर्टिफिकेट भी जारी करेगा।