LIVE UPDATES
रिफ्रेशBihar Board 12th Result 2023 Live Updates: इंटर कॉमर्स में सौम्या शर्मा टॉपर, सभी लड़कियों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Declared today: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के तीनों संकाय में लड़कियों का दबदबा दिखाई दे रहा है। 12वीं आर्ट्स में कुल पास प्रतिशत 82.74 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों का पास
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates:बिहार बोर्ड (बीएसईबी) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी जा चुके हैं। बिहार इंटर परीक्षा में में इस साल कुल 83.7 फीसद परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 12वीं कॉमर्स में सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने 95 फीसदी अंक हासिल परचम लहराया है। 12वीं साइंस में राम लाल कॉलेज खगड़िया की आयुषी नंदन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। आयुषी ने साइंस स्ट्रीम से 94.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बार 12वी पास करने वाली सभी लड़कियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं बिहार बोर्ड टॉपर्स में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को एक-एक लाख रुपए, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिया जाएगा। दूसर स्थान हासिल करने वालों को 75 हजार रुपए और लैपटॉप जबकि राज्य में तीसर स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 15 हजार रुपए और एक ई-बुक रीडर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। बिहार बोर्ड ने बताया था कि रिजल्ट 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे बाद इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया गया। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा एक फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोतिक की गई थीं।
यहां देखिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 यहां रोल नंबर डालकर चेक करें-
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किया गया है। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result Declared: संकाय और डिविजन वाइज सफल छात्रों की संख्या
कला संकाय
कुल परीक्षार्थी : 6,68526
सफल परीक्षार्थी : 5,53,150
फर्स्ट डिविजन : 1,80,979
सेकेंड डिविजन : 2,86,859
थर्ड डिविजन : 85,312
विज्ञान संकाय
कुल परीक्षार्थी : 5,86,532
सफल परीक्षार्थी : 4,92,300
फर्स्ट डिविजन : 3,01,627
सेकेंड डिविजन : 1,87,223
थर्ड डिविजन : 3,450
वाणिज्य संकाय
कुल परीक्षार्थी : 49,155
सफल परीक्षार्थी : 46,180
फर्स्ट डिविजन : 30,475
सेकेंड डिविजन : 12,795
थर्ड डिविजन : 2,730वोकेशनल संकाय
कुल परीक्षार्थी : 373
सफल परीक्षार्थी : 318
फर्स्ट डिविजन : 141
सेकेंड डिविजन : 166
थर्ड डिविजन : 11
Bihar Board 12th Result: तीनों संकाय में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के तीनों संकाय में लड़कियों का दबदबा दिखाई दे रहा है। 12वीं आर्ट्स में कुल पास प्रतिशत 82.74 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84.33 और लड़कों का पास प्रतिशत 80.16 फीसदी ही रहा। वहीं 12वीं कॉमर्स में कुल पास प्रतिशत 93.95 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों का सफलता प्रतिशत 96.39 फीसदी और लड़कों पास प्रतिशत 92.62 फीसदी रहा। इसी प्रकार साइंस में भी कुल पास प्रतिशत 83.93 रहा जिसमें लड़कियों का सफलता प्रतिशत और लड़कों का सफलता प्रतिशत 82.35 ही रहा।
बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए और लैपटॉप
बिहार बोर्ड ने बताया कि टॉपर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र को एक-एक लाख रुपए, एक लैपटॉप ईबुक रीडर दिया जाएगा। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले छात्र को 75 हजार रुपए, एक लैटटॉप दिया जाएगा। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों 15 हजार रुपए और ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result Declared:बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के परिणाम में 10 लाख छात्र सफल
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 12वीं परीक्षा में कुल 10 लाख छात्र यानी 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। यह सफलता प्रतिशत 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स तीनों संकाय का मिलाकर है।
Bihar Board 12th Result 2023 Declared: बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए
बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैंं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र जल्द ही यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट और टॉपर्स का ऐलान किया जा रहा है।
Bihar Board 12th Result: यहां घोषित किया जा रहा है बिहार बोर्ड का रिजल्ट
Bihar Board inter Result: रिजल्ट घोषित किए जाने का स्थान: सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना। बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र कुछ देर में अपना रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और लाइव हिन्दुस्तान पर चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड कार्यालय पहुंच रहे पदाधिकारी
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित करने के लिए सभी पदाधिकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार, पटना में पहुंच रहे हैं। रिजल्ट और टॉपर्स के नाम कुछ पलों में आपके सामने होंगे।
Bihar Board 12th Result: लाइव हिन्दुस्तान पर सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम अब कुछ देर में लाइव हो जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के साथ यहां रिजल्ट का लिंक दिया जाएगा। रिजल्ट लिंक पर दिख रहे 12वीं आर्ट् रिजल्ट 2023 या 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 या 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर करें। अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट बटन दबाएं और रिजल्ट देखें।
Bihar Board 12th Result: रिकॉर्ड समय में बिहार बोर्ड ने पूरा किया मूल्यांकन
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय 50 दिनों में पूरा किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 123 केंद्रों पर किया गया था। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट अब कुछ ही पलों में ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा रहा है।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड कार्यालय पहुंचने वाले हैं अधिकारी
बिहार बोर्ड आनन्द किशोर के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर आज दो बजे परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड के कार्यालय में सभी प्रमुख अधिकारी और शिक्षा मंत्री कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
Bihar Board 12th Result: इंटर इन वेबसाइटों पर किया जा सकता है जारी
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घड़ी अब नजदीक आ चुकी है। कुछ मिनटों बाद रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, 12वीं कॉमर्स और 12वीं साइंस के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साथ स्टेट लेवल व डिस्ट्रक्ट लेवल टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।
1-biharboardonline.bihar.gov.in
2-results.biharboardonline.com
3-onlinebseb.in
4-secondarybiharboardonline.com
Bihar Board Inter Result 2023 : बीएसईबी इन छात्रों को बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में करेगा फेल
बिहार बोर्ड इंटर में 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम नंबर वालों को न ग्रेस दी जाएगी, न ही कंपार्टमेंट। वे सीधे फेल माने जाएंगे। उन्हें एक और साल उसी क्लास में पढ़ना होगा। वर्ष 2024 की बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा में बैठना होगा।
Bihar Board : कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान
Bihar Board : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अगर कोई छात्र एक यो दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करने से चूक जाता है तो उसे परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट घोषणा के कुछेक महीनों बाद आयोजित की जाएगी।
Bihar Board 12th Result: इंटर परीक्षा के प्रवेश पत्र से मिलेगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 घोषित होने के साथ ही छात्र यहां लाइव हिन्दुस्तान पर सबसे पहले और आसानी से चेक कर सकेंगे। बस इसके लिए आपको अपना रोल नंबर अपने हाथ मेंं रखना होगा। जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद न हो वे अपना एडमिट कार्ड पहले से रेडी रखें। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक सबसे लाइव हिन्दुस्तान पर आप देख सकेंगे। रिजल्ट के लिए कुछ ही पलों का इंतजार बाकी है।
Bihar Board 12th Result : कन्फर्म! आज दोपहर बाद आएगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट
Bihar Board 12th Result Today : बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा आज 21 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। छात्र अपने हाथ में अपना रोल नंबर व रोल कोड लेकर रेडी रहें।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज घोषित की संभावना
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा परिणाम आज यानी 21 मार्च को शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक सूचना नहीं की गई। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में करीब 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था। पिछले साल इंटर रिजल्ट में सफलता प्रतिशत 80 फीसदी से ज्यादा रही थी। इस बार भी उम्मीद है कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट प्रतिशत में कुछ और सुधार होगा।
Bihar Board 12th Result: बिहार दिवस के चलते रिजल्ट में देरी के कयास
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि रिजल्ट 23 कोई आएगा तो कोई कह रहा इसमें और वक्त लगेगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स बिहार बोर्ड से जल्द रिजल्ट जारी करने की अपील कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि 22 मार्च को बिहार दिवस है जिसके चलते रिजल्ट में देरी हो सकती है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं करता। इंटर रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय के बारे में बिहार बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर ही छात्र भरोसा करें।
Bihar Board 12th Result: इंटर रिजल्ट तिथि पर कोई सूचना नहीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब जारी किया जाएगा? इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अभी तक यानी सोमवार को शाम 6 बजे तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई। उम्मीद है बिहार बोर्ड की ओर जल्द ही इस संबंध में लाखों छात्रों को सूचित किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के लिए करीब 13 लाख परीक्षार्थी इंतजार में हैं।
Bihar Board 12th Result: इंटर रिजलट का अलर्ट/SMS मोबाइल पर ऐसे पाएं
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने का अलर्ट/एसएमएस अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी वेबसाइट livehindustan.com के करियर-> बोर्ड रिजल्ट्स-> बिहार बोर्ड-> बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स या 12वीं साइंस या 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लि कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां खबर आगे रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक भी देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result: ऑफिशियल वेबसाइट से पहले हिन्दुसतान पर देख पाएंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित करने की घड़ी करीब आती जा रही है। बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। लेकिन छात्रों की संख्या करीब 13 लाख होने के कारण बोर्ड की साइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसे में 12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर बाकी साइटों से पहले देख पाएंगे। छात्र रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लाइव हिन्दुस्तान को देखते रहें।