Hindi News करियर Bihar Board 12th Result 2023 Live : इन वेबसाइट पर जारी होने जा रहा BSEB बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक

Bihar Board 12th Result 2023 Live : इन वेबसाइट पर जारी होने जा रहा BSEB बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक

Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित होने वाला है। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 12th Result 2023 Live : इन वेबसाइट पर जारी होने जा रहा BSEB बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक
bseb bihar board inter result
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Mon, 20 Mar 2023 02:43 PM

Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 बीएसईबी वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in , results.biharboardonline.com पर घोषित होने वाला है। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर व रोल कोड डालकर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2023 , BSEB 12th Result 2023 )  चेक कर सकेंगे। इसी तरह वे अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि बीएसईबी ने काफी हद तक बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट तैयार कर लिया है। टॉपरों का वेरिफिकेशन अंतिम चरण में है। आज शाम तिथि का ऐलान संभव है। रिजल्ट कल या सोमवार को जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड इंटर कॉपी चेकिंग का काम 24 फरवरी से शुरू हुआ था। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। इसमें 1318227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 681795 छात्र और 636432 छात्राएं थीं। पिछले साल संगम राज ने 96.4 फीसदी के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में, अंकित कुमार गुप्ता ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया और सौरव कुमार ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। पिछले साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 80.15 फीसदी रहा था।

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स वोकेशनल 2023 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2023 का रिजल्ट

लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट, कराएं रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड इंटर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होती ही आपको मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए आप ऊपर दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर एक SMS आएगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

BSEB Bihar Board 12 result 2023 Live Updates : यहां पढ़ें बोर्ड बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट लाइव अपडेट

Mon, 20 Mar 2023 02:43 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 : ये होंगे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में फेल

बिहार बोर्ड इंटर में 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम नंबर वालों को न ग्रेस दी जाएगी, न ही कंपार्टमेंट। वे सीधे फेल माने जाएंगे। उन्हें एक और साल उसी क्लास में पढ़ना होगा। वर्ष 2024 की बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा में बैठना होगा।

Mon, 20 Mar 2023 12:29 PM

BSEB 12th Result 2023: आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट न जारी होने से लाखों छात्र-छात्राएं परेशान हैं और सोशल मीडिया पर बिहार सीएम, डिप्टी सीएम, बिहार बोर्ड के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। वह अपने ट्वीट में बिहार बोर्ड व बिहार सीएम को टैग कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बिहार बोर्ड इस पर कोई अपडेट देगा।

Mon, 20 Mar 2023 12:29 PM

Bihar Board 12th Result : पिछले साल का बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कैसा रहा था

बिहार साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में कुल 80 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स में 79 फीसदी, कॉमर्स में 90.38 फीसदी, साइंस में 79.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिणाम घोषित किया था।

Mon, 20 Mar 2023 12:29 PM

Bihar Board 12th Result 2023 : जानें पिछले साल के बिहार बोर्ड साइंस टॉपर के बारे में

बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 की साइंस स्ट्रीम में नवादा केएलएस कॉलेज के सौरव कुमार और औरंगाबाद प्लस टू अशोक स्कूल के अर्जुन कुमार ने 472 अंक (94.4 फीसदी) हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था। दूसरे स्थान पर मोतिहारी एमएस कॉलेज के राज रंजन रहे जिन्होंने 471 अंक (94.2 फीसदी) हासिल किए थे। तीसरे स्थान पर गया कॉलेज की सेजल कुमारी रहीं। सेजल ने 470 अंक (94 फीसदी) अंक हासिल किए थे।

Mon, 20 Mar 2023 10:11 AM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी अपडेट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स, biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, secondary.biharboardonline.com पर नजर रखनी चाहिए। इंटर का रिजल्ट प्रकाशित होने वाली सूचना यहां दी जाएगी।

Mon, 20 Mar 2023 08:56 AM

BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड नहीं चाहता कोई गलती करना, बरती जा रही ऐहतियात

बिहार बोर्ड इंटर के परिणाम में कोई भी चूक नहीं करना चाहता। इसलिए टॉपरों की कॉपी को फिर से चेक करने के बाद उनका फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया। इससे परिणाम में बड़ी गलती होने की आशंका खत्म हो गई।

Mon, 20 Mar 2023 07:50 AM

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Date : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा आज संभव

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Date : बिहार 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टॉपरों का सत्यापन हो चुका है। रिजल्ट की घोषणा करना बाकी है।

Mon, 20 Mar 2023 06:27 AM

Bihar Board Inter Result 2023: यूं चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड इंटर परिणाम

इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाएं।
- Bihar Board Inter Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर डालें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Sun, 19 Mar 2023 06:36 PM

BSEB 12th Result 2023: जानें पिछले पांच साल में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में कितने कितने स्टूडेंट्स शामिल हुए थे

- वर्ष 2018 में 11.90 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
- वर्ष 2019 में 13.15 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
- वर्ष 2020 में 12.04 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
- वर्ष 2021 में 13.40 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
- वर्ष 2022 में 13.45 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

Sun, 19 Mar 2023 06:30 PM

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 - यूं चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2023 - स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रोल नंबर और रोल कोड की जानकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र में दी गई होगी। बीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 की घोषणा सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। स्टूडेंट्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sun, 19 Mar 2023 01:35 PM

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स

बिहार एजुकेशन बोर्ड के कक्षा 12वीं 2023 का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। 12वीं की परीक्षा 500 अंकों की होती है। छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने की जरूरत है। पासिंग मार्क्स 30 प्रतिशत है।

Sun, 19 Mar 2023 12:38 PM

Bihar Board Result 2023: फर्स्ट और सेकेंड डिवीजन के लिए अंक

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं के नतीजे कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 300 या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को फर्स्ट क्लास से पास घोषित किया जाएगा। जबकि 250 और 300 के बीच अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं सेकेंड डिवीजन से पास होंगे।

Sun, 19 Mar 2023 12:20 PM

BSEB Class 12 compartment exam 2023: कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी

बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी 10वीं और 12वीं बोर्ड नतीजे जारी करने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन भी करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यह परीक्षा मई या जून महीने में आयोजित की जा सकती है। हालांकि बिहार बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Sun, 19 Mar 2023 12:12 PM

BSEB Result 2023: टॉपर्स के नाम की भी होगी घोषणा

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की ओर से छात्रों का रिजल्ट, पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। रिजल्ट को सबसे पहले livehindustan.com पर चेक कर सकेंगे।

Sun, 19 Mar 2023 11:58 AM

Bihar Board Class 12th Result 2023: मैसेज के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

 बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद आप SMS के फॉर्मेट में BIHAR12ROLL-NUMBER टाइप करें और फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। आपका रिजल्ट आपको वापस मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा।

Sun, 19 Mar 2023 06:43 AM

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले पांच में कब-कब जारी हुए

2022    16 मार्च
2021    26 मार्च
2020    24 मार्च
2019    30 मार्च
2018    6 जून

Sat, 18 Mar 2023 08:06 PM

Bihar Board 12th Result: पिछले साल इस तारीख को जारी हुए थे परिणाम

बिहार बोर्ड ने अभी तक बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बीएसईबी 12वीं के परिणाम पिछले साल 16 मार्च को घोषित किए गए थे और परिणाम पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए थे।

Sat, 18 Mar 2023 06:26 PM

Bihar Board 12th Result: परीक्षा में शामिल हुए थे इतने छात्र

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट लगभग 13 लाख उम्मीदवारों के लिए जारी करेगा। बीएसईबी ने 1 फरवरी से 14 फरवरी के बीच कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित की। बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा  38 जिलों और 1,464 परीक्षा केंद्रों में 6,36,432 महिला छात्रों और 6,81,795 पुरुष छात्रों के लिए आयोजित की गई थी।

Sat, 18 Mar 2023 05:12 PM

BSEB Inter result 2023: ऐसे जारी होंगे टॉपर्स के नाम

बीएसईबी रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा। प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, बोर्ड परिणाम घोषित करने से पहले टॉपर्स का इंटरव्यू लेता है, ताकि पता चल सके, बिना किसी नकल के इन छात्रों ने टॉप किया है। यहां देखें पिछले साल के स्ट्रीम- वाइज टॉपर्स के नाम।

आर्ट्स स्ट्रीम: संगम राज,96,4%

कॉमर्स  स्ट्रीम: अंकित कुमार गुप्ता, 94.6%

साइंस  स्ट्रीम: सौरव कुमार, 94.4%.

 

Sat, 18 Mar 2023 04:19 PM

Bihar Board Inter result 2023 : सोशल मीडिया पर छात्र कर रहे रिजल्ट जारी करने का अनुरोध

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स सोशल मीडिया के मैदान में कूद पड़े हैं। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड से इंटर के नतीजे जल्द से जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं ताकि वह विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और हायर एजुकेशन व करियर गोल्स की तरफ अपना फोकस कर सकें। स्टूडेंट्स फेसबुक व ट्विटर पर बिहार बोर्ड को टैग कर लिख रहे हैं कि पिछले साल रिजल्ट 16 मार्च को आ गया था। लेकिन इस साल अभी तक नहीं आया है। इंटर का रिजल्ट जल्द जारी करें।