बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर ने रचा इतिहास, पहले कोई मैट्रिक टॉपर नहीं कर पाया ऐसा, क्या है नया रिकॉर्ड
Bihar Board 10th Topper : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के इतिहास में पहली बार टॉपर को 492 अंक (98.4 प्रतिशत) मिले हैं। इससे पहले इतना अधिक अंक किसी ने हासिल नहीं किया था।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के इतिहास में पहली बार टॉपर को 492 अंक (98.4 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। इससे पहले इतना अधिक अंक किसी ने हासिल नहीं किया था। परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौराही (वैशाली) की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो पिछले वर्ष के टॉपर से तीन अंक अधिक है। वर्ष 2025 में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा को 489 अंक (97.80 प्रतिशत) प्राप्त हुए थे। वहीं वर्ष 2024 में शिवंकर कुमार को भी 489 अंक (97.80 प्रतिशत) मिले थे।
टॉप 10 में 139 छात्र पहली बार शामिल हुए
वहीं बोर्ड के इतिहास में पहली बार टॉप 10 में इतने अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बार कुल 139 छात्र टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। इससे पहले वर्ष 2025 में टॉप 10 में 123 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 101 थी।
बिहार बोर्ड के पिछले कुछ वर्षों के टॉपर्स और उन्हें प्राप्त हुए अंक
2015 कुणाल और नीरज 487
2016 बबीता कुमारी और तृषा 483
2017 प्रेमकुमार के 465
2018 प्रेरणा राज के 457
2019 सावन राज भारती 486
2020 हिमांशु राज 481
2021 पूजा कुमारी, शुभदर्शनी, संदीप कुमार 484
2022 रामायणी रॉय 487
2023 मो रुम्मान अशरफ 489
2024 शिवंकर कुमार 489
2025 साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी व रंजन वर्मा 489
2026 पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन 492
द्वितीय-तृतीय श्रेणी से सबसे अधिक लड़कियां हुईं पास
बिहार बोर्ड की परीक्षा में कुल 4,43,723 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए। इसमें 2,34,501 छात्र और 2,09,222 छात्राएं शामिल हैं। सबसे अधिक द्वितीय श्रेणी से 4,75,511 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। द्वितीय श्रेणी में 2,25,011 छात्र जबकि 2,50,500 छात्राएं शामिल हैं। तृतीय श्रेणी में 3,03,103 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनमें से 1,35,676 छात्र और 1,67,427 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा में 13,406 परीक्षार्थी पास श्रेणी में हैं। इसमें 6,202 छात्र और 7,204 छात्राएं शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


