बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट: पिता चलाते हैं ट्रक, गरीब घर की बेटी ने 9वीं रैंक लाकर किया कमाल

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, घोसी
share

जहानाबाद जिले के भारथु गांव की बेटी मानसी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में 482 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। मानसी ने जिले में टॉप और राज्य में 9वां स्थान प्राप्त किया है। मानसी एम के डी उच्च विद्यालय भारथु की छात्रा है। 

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट: पिता चलाते हैं ट्रक, गरीब घर की बेटी ने 9वीं रैंक लाकर किया कमाल

जहानाबाद जिले के भारथु गांव की बेटी मानसी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में 482 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। मानसी ने जिले में टॉप और राज्य में 9वां स्थान प्राप्त किया है। मानसी एम के डी उच्च विद्यालय भारथु की छात्रा है और नियमित स्कूल अपने यूनिफॉर्म में पहुंचती थी। उसके द्वारा स्कूल से शिक्षा के बाद गांव के एक छोटे कोचिंग संस्थान में अतिरिक्त शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह खुद की पढ़ाई घर पर करती थी और यही कारण है कि वह 96.49% अंक लाकर राज स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

मानसी के घर की माली स्थिति अच्छी नहीं थी

इस संदर्भ में स्कूल के शिक्षक नौलेश कुमार का बताना है कि जिस प्रकार का विलक्षण प्रतिभा उसमें था उसके अनुसार वह खरी नहीं उतरी। उन्होंने बताया कि उन लोगों को पहले से ही आशा था की मानसी राज्य में पहले तीन टॉपरों में जगह बनाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ओवर कॉन्फिडेंस में थोड़ी चूक हुई है। हालांकि उसके जिला टॉपर के साथ-साथ राज्य में टॉप 10 में जगह बनाने पर भी हम लोग गैारवान्वित हैं और मानसी के उज्ज्वल भविष्य के कामना को लेकर बधाई देते हैं। इस सिलसिले में मानसिक के चाचा मिथिलेश उपाध्याय का बताना है कि मानसी के घर की माली स्थिति अच्छी नहीं थी उसके पिता ट्रक चला कर परिवार का जीवन यापन कर रहे थे। यदा कदा उसके पढ़ाई में उनका भी सहयोग प्राप्त होता था। उन्होंने बताया कि उन्हें उसके प्रतिभा का एहसास पहले ही हो चुका था कि वह अच्छी करेगी।

पिता बेहद खुश

परीक्षा परिणाम आने के बाद मानसी के पिता घर पर नहीं थे लेकिन जब दूरभाष से बात की गई तो उन्होंने काफी अपने को गैारवान्वित महसूस किया उन्होंने बताया कि बेटी के सफलता का मूल मंत्र उसके माता और शिक्षा की देन है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सुबह उठने के बाद सबसे पहले भगवान के शरण में जाती थी और पूजा अर्चना के साथ ललाट में तिलक से उसके बाकी की दिन की शुरुआत होती थी। हमेशा अनुशासन और अपने कर्तव्य पर विश्वास रखती थी। और यही कारण है कि आज होगा बिहार बोर्ड के परिणाम में अपने घर के साथ गांव प्रखंड एवं जिला का नाम रौशन किया है।

81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए

इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं में 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। पिछले साल भी 29 मार्च को परिणाम जारी हुआ था। मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 मार्च से शुरू हुआ था और 13 मार्च तक चला था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।