बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, वेबसाइट क्रैश तो यहां रोल नंबर डालकर देखें

Mar 29, 2026 01:20 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानिए रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, वेबसाइट क्रैश तो यहां रोल नंबर डालकर देखें

बिहार बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर तक जारी किया जाना था। यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। इस बार 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने बिहार बोर्ड का रिजल्ट दिया था। जाहिर है इतनी बड़ी संख्या में छात्र अपना रिजल्ट चेक करें तो वेबसाइट पर असर पड़ना लाजमी है। ऐसे में बिहार बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर के जरिए देखा जा सकता है। छात्र अपना रोल नंबर डाल नतीजे डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं डिजिलॉकर से कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट...

BSEB Bihar Board Class 10th Result: आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?

जिस दिन BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होता है, उस दिन 15 लाख से ज्यादा छात्र एक साथ वेबसाइट पर टूट पड़ते हैं। इस भारी ट्रैफिक की वजह से अक्सर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो जाती हैं या फिर इतनी धीमी हो जाती हैं कि पेज लोड ही नहीं होता। ऐसे में अपना धैर्य बनाए रखें और स्मार्ट तरीका अपनाते हुए डिजिलॉकर (DigiLocker) से अपना रिजल्ट चेक करें:

Step 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप खोलें या इसकी वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

Step 3: लॉग इन करने के बाद 'Education' सेक्शन में जाएं।

Step 4: वहां मौजूद लिस्ट में से 'Bihar School Examination Board' को सिलेक्ट करें।

Step 5: इसके बाद 'Matric Marksheet 2026' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 6: अब अपना रोल नंबर, रोल कोड और मांगी गई अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।

Step 7: आपकी बिहार बोर्ड की डिजिटल मार्कशीट आपके सामने होगी।

Step 8: इस डिजिटल स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और अपने फोन में सुरक्षित सेव कर लें।

BSEB Bihar Board Class 10th Result : ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

अगर वेबसाइट सही से काम कर रही है, तो छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके चंद मिनटों में अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

Step 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या bsebexam.com पर जाएं।

Step 2: होमपेज पर आपको "BSEB Matric Result 2026" का एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करना होगा।

Step 4: डिटेल्स भरने के बाद नीचे दिए गए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

Step 5: चंद सेकेंड्स में आपका पूरा रिजल्ट और मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

Step 6: अपने स्कोरकार्ड को ध्यान से चेक करें, उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।