BSEB 10th result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, फर्जी वेबसाइटों से रहें दूर, यहां देखें अपनी मार्कशीट

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने आज, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट के नाम पर इंटरनेट पर कई फर्जी (Fake) या गलत वेबसाइट्स एक्टिव हो गई हैं। धोखाधड़ी से बचने के लिए छात्र केवल इन आधिकारिक और सुरक्षित लिंक्स का ही उपयोग करें।

BSEB 10th result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, फर्जी वेबसाइटों से रहें दूर, यहां देखें अपनी मार्कशीट

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 , Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मैट्रिक (10वीं) के करीब 15 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी चेक सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

लेकिन इस उत्साह के बीच एक बड़ी चेतावनी भी सामने आई है। रिजल्ट के नाम पर इंटरनेट पर कई फर्जी (Fake) या गलत वेबसाइट्स एक्टिव हो गई हैं। ये वेबसाइट्स न केवल छात्रों को गलत जानकारी दे रही हैं, बल्कि उनके पर्सनल डेटा और रोल नंबर की चोरी भी कर सकती हैं। बिहार बोर्ड ने छात्रों को आगाह किया है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही अपना रिजल्ट चेक करें।

इन 4 फर्जी वेबसाइटों से बचें

सोशल मीडिया और गूगल सर्च पर कुछ ऐसी वेबसाइट्स वायरल हो रही हैं जो बिल्कुल बिहार बोर्ड की असली वेबसाइट जैसी दिखती हैं, लेकिन वे पूरी तरह से फर्जी हैं। ये वेबसाइट्स छात्रों से उनका मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां मांगती हैं, जिनका बाद में गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। याद रखें, बिहार बोर्ड कभी भी रिजल्ट दिखाने के लिए आपसे पैसे या ओटीपी (OTP) नहीं मांगता है। छात्रों को इनडोमेन से सावधान रहने की जरूरत है:

onlinebseb.in

bsebresult.in/onlinebseb-in

bsebinteredu.in

results.biharboard.com.in

केवल यहां देखें अपना असली रिजल्ट

धोखाधड़ी से बचने के लिए छात्र केवल इन आधिकारिक और सुरक्षित लिंक्स का ही उपयोग करें-

result.biharboardonline.org

matricbiharboard.com

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

स्टेप 4 - 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 5 - भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

आज दोपहर 1:15 बजे क्या होगा?

पटना स्थित बिहार बोर्ड मुख्यालय में दोपहर ठीक 1:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर नतीजों की घोषणा करेंगे। इस दौरान इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। पिछले साल की तुलना में इस बार बेहतर पास प्रतिशत रहने की उम्मीद है, क्योंकि मूल्यांकन प्रक्रिया काफी पारदर्शी और आधुनिक रही है।

फर्जी खबरों से कैसे बचें?

रिजल्ट के दिन व्हाट्सएप और फेसबुक पर कई 'एडिटेड' मार्कशीट और रिजल्ट की तारीखों वाले फर्जी लेटर वायरल होते हैं। बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए छात्र बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल या आधिकारिक वेबसाइट को ही चेक करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें जो आपसे 'रिजल्ट पहले देखने' का वादा करता हो।

अभिभावकों के लिए संदेश

आज का दिन छात्रों के लिए मानसिक रूप से काफी दबाव वाला होता है। ऐसे में फर्जी वेबसाइटों पर गलत रिजल्ट देखकर छात्र और अधिक परेशान हो सकते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे स्वयं आधिकारिक वेबसाइट खोलकर बच्चे का रिजल्ट चेक करें और किसी भी स्थिति में उनका मनोबल बनाए रखें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।