बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के कई मौके; जानें पात्रता

Mar 29, 2026 01:59 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिए गए हैं। मैट्रिक पास छात्रों के लिए नेशनल और स्टेट स्कॉलरशिप के दरवाजे खुल जाएंगे, जानिए आप किस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के कई मौके; जानें पात्रता

बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। लाखों छात्रों और उनके माता पिता की धड़कनें तेज थीं क्योंकि मार्च के आखिरी हफ्ते में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया गया था। बिहार बोर्ड का रिजल्ट छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और कई प्रतिष्ठित 'नेशनल स्कॉलरशिप' (National Scholarships) की चाबी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 10वीं पास करने के बाद आपके लिए कौन कौन सी स्कॉलरशिप्स के रास्ते खुलने वाले हैं और आप किनके लिए पूरी तरह पात्र हैं।

यहां पढ़ें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) से मिलेगी नई उड़ान

दसवीं पास करने के बाद सबसे बड़ा मौका भारत सरकार के 'नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)' के जरिए मिलता है। यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो देश के होनहार और जरूरतमंद छात्रों के सपनों को पंख देता है। 10वीं पास करके 11वीं कक्षा में कदम रखने वाले छात्रों के लिए 'पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (Post Matric Scholarship)' योजनाएं शुरू हो जाती हैं।

अगर आप अल्पसंख्यक समुदाय, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, या फिर दिव्यांग श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं, तो केंद्र सरकार की कई योजनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। 'बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशिप' जैसी योजनाएं भी इसी पोर्टल के जरिए होनहार छात्राओं को आगे बढ़ने का शानदार मौका देती हैं। इन स्कॉलरशिप्स के लिए यह जरूरी है कि आपकी पारिवारिक आय एक तय सीमा के अंदर हो (जो आमतौर पर 2.5 लाख से 3 लाख रुपये सालाना तक होती है)।

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना (PMS)

राष्ट्रीय स्तर के अलावा, राज्य स्तर पर भी कई शानदार योजनाएं हैं। बिहार सरकार अपनी खुद की 'पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS)' योजना चलाती है। यह योजना मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उन छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते। इस योजना के तहत 11वीं, 12वीं से लेकर आगे की उच्च शिक्षा तक की ट्यूशन फीस और मेंटेनेंस का खर्च उठाने में सरकार सीधे तौर पर मदद करती है।

मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना

बिहार बोर्ड के छात्रों के बीच यह योजना सबसे ज्यादा लोकप्रिय और प्रतीक्षित रहती है। जैसे ही आप 10वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास करते हैं, बिहार सरकार आपके बैंक खाते में सीधे 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह राशि सामान्य वर्ग समेत सभी वर्गों के लिए है। इसका मुख्य मकसद बच्चों का मनोबल बढ़ाना है। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति के जो छात्र सेकेंड डिवीजन' से पास होते हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है; सरकार उन्हें भी 8,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है।

बोर्ड टॉपर्स पर होती है बंपर इनामों की बारिश

अगर आप बोर्ड परीक्षा में टॉप करते हैं, तो फिर आपके लिए स्कॉलरशिप और इनामों की कोई कमी नहीं है। बिहार सरकार स्टेट टॉपर को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देती है। इसके साथ ही इन टॉपर्स को एक शानदार लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर भी दिया जाता है। इतना ही नहीं, राज्य भर में टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाने वाले सभी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए हर महीने 2,000 रुपये की खास मेधा छात्रवृत्ति (डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति) भी मिलती है, ताकि उनके सपनों के आड़े कभी पैसे की कमी न आए।

रिजल्ट से पहले कर लें ये जरूरी तैयारियां

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन सभी स्कॉलरशिप्स का फायदा उठाने के लिए आपको क्या करना होगा? सबसे पहले, रिजल्ट आने से पहले ही अपने कुछ जरूरी कागजात तैयार कर लें। अपना आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पारिवारिक आय प्रमाण पत्र (जो हाल ही का बना हो), और अपने नाम का एक बैंक अकाउंट (जो आधार और NPCI से लिंक हो) दुरुस्त रखें। रिजल्ट आते ही इन स्कॉलरशिप्स के पोर्टल धीरे धीरे खुलने लगेंगे और सही समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी होता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।