Bihar Board 10th Result 2026 : कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, BSEB की तैयारी पूरी, यहां मिलेगी मार्कशीट

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की तिथि की घोषणा जल्द ही होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Bihar Board 10th Result 2026 : कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, BSEB की तैयारी पूरी, यहां मिलेगी मार्कशीट

Matric Result 2026

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की तिथि की घोषणा जल्द ही होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम ( BSEB 10th Result 2026 ) जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणाम 29 से 31 मार्च के बीच घोषित होने की संभावना है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राज्य के कुल 1699 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। मूल्यांकन कार्य 2 से 13 मार्च तक चला। यह लगातार आठवीं बार होगा जब बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम सभी बोर्डों से पहले जारी करेगा। पिछले वर्ष मैट्रिक का परिणाम 29 मार्च को ही जारी किया गया था।

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2026 kab aayega : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा

Bihar Board 10th Result 2026 kab aayega : बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों में उत्सुकता बनी हुई है। उम्मीद है कि मैट्रिक का रिजल्ट मार्च अंतिम सप्ताह में जारी हो। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा कि यह 29 मार्च से 31 मार्च के बीच घोषित हो सकता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें

Bihar Board 10th Result 2026 Live: अगर किसी भी बिहार बोर्ड मैट्रिक छात्र को लगता है कि उसकी मार्कशीट में दी गई डिटेल्स में गलती है, तो वह अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करेंगे। स्कूल द्वारा एक फॉर्म भरा जाएगा, जिससे इन त्रुटियों में सुधार कर मार्कशीट दोबारा जारी की जाएगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने से जुड़ा अलर्ट कैसे मोबाइल पर प्राप्त करें

Bihar Board 10th Result 2026 Live: परीक्षार्थी यह भी ध्यान रखें कि रिजल्ट की घोषणा के बाद अत्यधिक छात्रों के बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर आने के चलते वह क्रैश हो सकती है या फिर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। बिहार बोर्ड मैट्रिक स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं

- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।

पाएं Bihar Board Matric result 2026 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें

Bihar Board Matric result 2026 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।

- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

- बिहार बोर्ड 10 वीं 2026 का रिजल्ट या बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: हार बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स

अभ्यर्थी का नाम

पिता का नाम

माता का नाम

पर्सनल डिटेल्स

स्कूल का नाम और पता

रोल नंबर

प्रत्येक विषयों के नंबर

कुल प्राप्तांक

डिवीजन(पास/फेल)

अन्य जानकारियां

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

- livehindustan.com/career/results/bihar-board-10th-result पर जाएं।

- रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, कक्षा व शहर की डिटेल डालें।

- डिक्लेयरेशन बॉक्स को चेक करे। सब्मिट करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल नंबर SMS आएगा जिसमें रिजल्ट पेज का डायरेक्ट लिंक दिया गया होगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा ज्यादा इनाम

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा ज्यादा इनामबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत नीचे दिए गए राशि का भुगतान किया जाएगा।

पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख

दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख

तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख

चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर ₹20,000

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: होनहारों को मिलेगी स्कॉलरशिप की मिलेगी सुविधा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कई अवॉर्ड मिलेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: स्कूल से मिलेगी ऑरिजनल मार्कशीट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। इसके लिए छात्रों कोे स्कूल विजिट करना होगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड अपने एक्स अकाउंट पर करेगा मैट्रिक परिणाम की तिथि व समय की घोषणा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपने एक्स अकाउंट पर सबसे पहले 10वीं के रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा करेगा। बिहार बोर्ड का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Officialbseb है। इसी अकाउंट से आपको सबसे पहले आधिकारिक जानकारी मिलेगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मिलेगा मौका

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं कक्षा) परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। इससे कम अंक पाने वाले फेल माने जाएंगे, हालांकि, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है। एक या दो विषयों में में फेल होने वालों को पास होने का एक और मौका दिया जाएगा। वह कंपार्टमेंट परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

- secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

- मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा इनाम

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉग इन करके भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2026 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट के अलावा DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉग इन करके भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक में पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने वालों को कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से दूसरा मौका मिलेगा। जिनकी परीक्षा छूटी थी, उन्हें विशेष परीक्षा में मौका मिलेगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: रिजल्ट चेक कैसे पर पाएंगे

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल पास रखें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: एसएमएस के जरिए ऐसे करें चेक

Bihar Board 10th Result 2026 Live: छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में Bihar 10 टाइप करके अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में मैसेज के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को मिलेंगे शानदार इनाम

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में पहले स्थान पर आने वाले छात्र को दो लाख नकद, एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे, जो पिछले साल मात्र 75,000 रुपये थे। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा। चौथे से दसवें स्थान तक के सभी छात्रों को 30,000 रुपये का नकद इनाम मिलेगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: स्कूल से मिलेगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की ऑरिजनल मार्कशीट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आने पर स्टूडेंट्स अपनी ई-मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन उनकी ऑरिजनल मार्कशीट की हार्डकॉपी व सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी उनके स्कूल से ही मिलेगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी रिजल्ट की सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है। इसमें टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में लिंग-वाइज परफॉर्मेंस, रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर इसे संबोधित कर सकते हैं।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में नंबर कम लगने पर पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को अपनी आंसरशीट का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कुछ फीस का भुगतान भी करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि किसी विषय में उसे उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं तो वह रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। बहुत बार देखने में आया है कि टोटलिंग में गलती होने के चलते विद्यार्थियों के मार्क्स कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पेपर अच्छा गया था और उसके मुताबिक मार्क्स नहीं मिले हैं तो निश्चित तौर पर रीचेकिंग के लिए आवेदन करें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी होगी जारी

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। बाद में सरकार इन टॉपरों को ईनाम भी देगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बीएसईबी बिहार बोर्ड मार्च 2026 अंत तक बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 ( BSEB Bihar Board Matric Result 2026) घोषित करेगा। पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स के इंटरव्‍यू के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्‍ट

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के सभावित टॉपर्स का इंटरव्‍यू एक्सपर्ट की टीम विषयवार इंटरव्यू लेगी। इस दौरान हैंडराइटिंग का भी मिलान किया जाएगा। टॉपरों से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। टॉपर्स के वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट जारी होगा। इंटर में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026:बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पासिंग मार्क्स नियम

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक पाने वालों को फेल माना जाता है इसके बाद उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। अगर इस दोबारा दी गई परीक्षा में उन्‍हें सफलता मिलती है तो उसे पास घोषित किया जाता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026: रोल नंबर व रोल कोड डालने होंगे

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की ओर से कक्षा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो छात्र इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर व रोल कोड डालने होंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026: होनहारों को मिलेगी स्कॉलरशिप की मिलेगी सुविधा

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कई अवॉर्ड मिलेंगे।

Share

BSEB 10th Result 2026 Live: स्कूल से मिलेगी ऑरिजनल मार्कशीट

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। इसके लिए छात्रों कोे स्कूल विजिट करना होगा।

Share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live : मार्च में ही मैट्रिक परिणाम जारी कर इस साल भी बिहार बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड पिछले 8 सालों से इंटरमीडिएट और मैट्रिक रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर चुका है। मार्च अंतिम सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। मार्च में इंटर व मैट्रिक दोनों का परिणाम जारी कर फिर से कीर्तिमान रच रहा है।

Share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live: रोल नंबर और रोल कोड से चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live: रोल नंबर और रोल कोड से चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

1- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – biharboardonline.bihar.gov.in या matricbiharboard.com

2- रिजल्ट विंडो स्क्रीन पर नजर आएगी। रोल नंबर और रोल कोड डालें।

4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5- रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: स्क्रूटिनी के लिए परीक्षार्थी आज से कर सकेंगे आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल सोमवार को प्रकाशित किया। वैसे परीक्षार्थी जो अपने किसी एक या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हैं, वे उत्तरपुस्तिकाओं के स्क्रूटिनी के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन दो अप्रैल तक समिति की वेबसाइट intermediate.bihar boardscrutiny.com या inter mediate.biharboardonline.com पर प्रति विषय 120 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये होगी आवेदन की प्रक्रिया : आवेदन के लिए विद्यार्थी को वेबसाइट पर अप्लाई फॉर स्क्रूटिनी लिंक पर क्लिक कर अपना रोल कोड, रोल नंबर एवं जन्म तिथि अंकित करते हुए पासवर्ड बनाकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर एवं पासवर्ड से लॉगिन करने पर एप्लिकेशन फॉर स्क्रूटिनी दिखेगा। जिसमें विद्यार्थी का विषय सहित समस्त विवरण उपलब्ध रहेगा। जिस विषय या विषयों में स्क्रूटिनी करानी हो, उसके सामने चेक बॉक्स में मार्क करने के बाद शुल्क भुगतान पेज पर उपलब्ध पे बटन पर क्लिक कर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क का भुगतान करना होगा।

बोर्ड ने कहा है कि भुगतान के 24 घंटे के अंदर विद्यार्थी स्वयं जांच कर लें कि उनके बैंक खाते से राशि की निकासी हुई है या नहीं। यदि खाते से राशि निकलने के बाद भी समिति के खाते में जमा नहीं होती है तो संबंधित आवेदन अपूर्ण मानते हुए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तीन बिंदुओं पर आधारित होगी स्क्रूटिनी

यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर के पृष्ठों में दिए अंक मुख्य पृष्ठ पर अंकित नहीं है तो उसमें सुधार किया जाएगा। दिए अंकों के योग में कोई त्रुटि होने पर उसमें सुधार किया जाएगा या यदि कोई प्रश्न या उसके खंड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा। स्क्रूटिनी में अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या उतना ही रह सकता हैं। बोर्ड ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण है और वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करने के साथ-साथ कम्पार्टमेंटल परीक्षा में भी सम्मिलित होता है और स्क्रूटिनी के प्राप्त अंक के आधार पर परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त कर लेता है तो उस विद्यार्थी का इंटर वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि कम्पार्टमेंटल परीक्षा का परीक्षाफल।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट पर ये डिटेल्स दी गई होंगी

Bihar Board 10th Result 2026 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करेंगे। मार्कशीट पर छात्र का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक, विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक, विषयवार कुल अंक, कुल अंक और परिणाम स्थिति और डिविजन की जानकारी दी गई होगी। ये सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026live : इस बार सिमुलतला के छात्रों का क्या होगा

Bihar Board 10th Result 2026 live : इस बार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉपर्स फैक्ट्री कहने जाने वाले सिमुलतला स्कूल के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। इंटर रिजल्ट में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र कमाल नहीं कर पाए। जहां मैट्रिक के रिजल्ट में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का दबदबा होता था, वहीं कई सालों से यह दबदबा कम होता जा रहा है।

Share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 live : मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 live : बहुत सी वेबसाइट्स का पता बिल्कुल बिहार बोर्ड की वेबसाइट के जैसा है लेकिन वह बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट नहीं हैं जैसे onlinebseb.in , bsebresult.in , bsebinteredu.in एवं अन्य। बहुत सी फर्जी वेबसाइट रिजल्ट को लेकर तमाम तरह के दावे करेंगी। लेकिन आप बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए सिर्फ निम्न बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही यकीन करें।

- bsebexam.com

- biharboardonline.bihar.gov.in

- secondary.biharboardonline.com

- results.biharboardonline.com

- matricbiharboard.com

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इस बार कैसा रहा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इस वर्ष इंटर में 85.19 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड ने इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान साझा किया। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरBihar Board 10th Result 2026 : कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, BSEB की तैयारी पूरी, यहां मिलेगी मार्कशीट