Bihar Board 10th Result 2026 : यहां रोल नंबर व रोल कोड डालकर चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द ही घोषित होगा। बिहार बोर्ड ने अभी तक मैट्रिक रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।

Bihar Board 10th Result 2026 : यहां रोल नंबर व रोल कोड डालकर चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2026

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा, बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब और किस समय आएगा, राज्य के 15 लाख विद्यार्थियों का इस प्रश्न के उत्तर का बेसब्री से इंतजार है। बिहार बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं रिजल्ट के डेट व टाइम का ऐलान किया जाएगा। biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रोल कोड व रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। अभी तक मैट्रिक रिजल्ट की तिथि व समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इंतजार के बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नाम से जारी यह नोटिस फेक है। बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। स्टूडेंट्स इस तरह के वायरल नोटिस पर यकीन न करें।

आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। लाखों विद्यार्थियों को मैट्रिक का रिजल्ट आज आने की उम्मीद है। हालांकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अभी तक बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की सटीक तिथि व समय की जानकारी नहीं दी गई है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज शनिवार 28 मार्च को आएगा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। विद्यार्थियों को मैट्रिक परिणाम की तिथि को लेकर बिहार बोर्ड के आधिकारिक बयान का इंतजार है। इंटरमीडिएट के बाद अब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को जारी करने की तैयारी चल रही है। मार्च महीने के शेष बचे 4 दिनों के दौरान मैट्रिक का परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के संभावित टॉपरों के इंटरव्यू ले लिए हैं। 2025 में 29 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रोल नंबर (Roll Number) और रोल कोड (Roll Code) डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से राज्य के सरकारी इंटर स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली ओएफएसएस के माध्यम से इंटर नामांकन के ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।

जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:

1. biharboardonline.bihar.gov.in

2. results.biharboardonline.com

3. secondary.biharboardonline.com

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

स्टेप 4 - 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 5 - भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में नंबर कम लगने पर पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को अपनी आंसरशीट का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कुछ फीस का भुगतान भी करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि किसी विषय में उसे उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं तो वह रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। बहुत बार देखने में आया है कि टोटलिंग में गलती होने के चलते विद्यार्थियों के मार्क्स कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पेपर अच्छा गया था और उसके मुताबिक मार्क्स नहीं मिले हैं तो निश्चित तौर पर रीचेकिंग के लिए आवेदन करें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं ग्रेस मार्क्स का नियम क्या कहता है

Bihar Board 10th Result 2026 Live: अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में केवल 2-4 अंकों से फेल हो रहा है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। यह नियम उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है जो पासिंग अंक 33 फीसदी के बेहद करीब आकर चूक जाते हैं। बिहार बोर्ड की ग्रेस मॉर्क्स फॉलिसि से उनका पूरा साल बर्बाद होने से बच जाता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 15,12,687 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र हैं। यानी करीब 15.12 लाख स्टूडेंट्स मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार है। जल्द ही तिथि का ऐलान होगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम का ट्रेंड

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने अभी मैट्रिक रिजल्ट की कंफर्म डेट और टाइम की सूचना नहीं दी है। यहां देखें बीते वर्षों का ट्रेंड, परिणाम कब कब आया

2025: 29 मार्च, दोपहर 12.20 बजे

2024: 31 मार्च, दोपहर 1.30 बजे

2023: 31 मार्च, दोपहर 1.30 बजे

2022: 31 मार्च, दोपहर 3 बजे

2021: 5 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे

2020: 26 मई, दोपहर 12.30 बजे

2019: 6 अप्रैल, दोपहर 1 बजे

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

स्टेप-1- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2 - होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक Annual Secondary Examination Result 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप-3 - रोल नंबर और रोल कोड डालें। कैप्चा कोड डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-4 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट व मार्कशीट आ जाएंगे। इसका प्रिंट आउट ले लें। जब तक स्कूल से मार्कशीट की हार्डकॉपी नहीं मिलती, तब तक यही प्रिंट आउट काम आएगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड अपने ट्विटर हैंडर पर देगा अपडेट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट देने की पूर्व जानकारी अपने एक्स हैंडल @officialbseb पर देता है। अभी तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के मिनिमम पासिंग मार्क्स

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए थ्योरी पेपर में हर विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। छात्र ध्यान दें कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना जरूरी होगा, तभी पास माना जाएगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में किन जानकारियों को जरूर चेक करें-

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में नंबर कम लगने पर पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को अपनी आंसरशीट का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कुछ फीस का भुगतान भी करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि किसी विषय में उसे उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं तो वह रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। बहुत बार देखने में आया है कि टोटलिंग में गलती होने के चलते विद्यार्थियों के मार्क्स कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पेपर अच्छा गया था और उसके मुताबिक मार्क्स नहीं मिले हैं तो निश्चित तौर पर रीचेकिंग के लिए आवेदन करें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज़ पढ़ें

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। इसलिए परिणाम से पहले देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। पॉजिटिव रहेंगे। पॉजिटिव रहकर करियर पर फैसला करेंगे। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स

bsebexam.com

biharboardonline.bihar.gov.in

secondary.biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

matricbiharboard.com

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 2nd और 3rd टॉपर्स को मिलेंगे ये इनाम

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक इनाम दिए जाते हैं, जिसमें दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये के साथ लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। यह पुरस्कार योजना छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से दी जाती है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश या स्लो होने पर क्या करें?

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मैट्रिक परिणाम 2026 घोषित होते ही लाखों परीक्षार्थियों के एक साथ लॉगिन करने से सर्वर पर दबाव बढ़ सकता है, ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय छात्रों को कुछ समय के बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए या फिर इंटरनेट की आवश्यकता के बिना 'SMS' सेवा का विकल्प चुनना चाहिए, जिससे वे अपने मोबाइल पर तुरंत अंक देख सकेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देखें मैट्रिक रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र बिहार बोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए bsebexam.com, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com और matricbiharboard.com जैसे पोर्टल्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: टॉपर लिस्ट कब आएगी, जानें अपडेट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड के अनुसार मैट्रिक रिजल्ट घोषित होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी और साथ ही पूरी टॉपर लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी जाएगी, जिससे छात्र तुरंत टॉपर्स की जानकारी देख सकेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मार्च में इंटर के बाद अब मैट्रिक रिजल्ट से बनेगा रिकॉर्ड

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं परीक्षा 2026 के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा। इस ब्रीफिंग के दौरान अधिकारी पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और ज़लेवार प्रदर्शन जैसी अहम जानकारियां शेयर करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद छात्रों के लिए नतीजों का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा ताकि वे अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके ऑनलाइन अपने अंक देख सकें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कहां एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट लिंक results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: क्या बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 के टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अभी भी शेष है और इसी कारण आज परिणाम घोषित नहीं हुए?

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 10वीं के नतीजों से पहले होने वाला टॉपर वेरिफिकेशन अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है; दरअसल, कुल 1035 परीक्षार्थियों की मेरिट जांच होनी है उसी क्रम में गुरुवार और शुक्रवार को 500 से अधिक छात्रों की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद करीब 46 छात्र शेष रह गए थे, जिनका वेरिफिकेशन आज शनिवार को किया जा रहा है और इसी तकनीकी औपचारिकता के कारण बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी नहीं किया।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: क्या बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कभी रविवार के दिन भी परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं?

Bihar Board 10th Result 2026 Live: जी हां, बिहार बोर्ड के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो यह स्पष्ट होता है कि बोर्ड ने अवकाश के दिन यानी रविवार को भी नतीजे जारी कर सबको चौंकाया है, जिसका सबसे प्रमुख और हालिया उदाहरण साल 2024 में देखने को मिला था जब मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट रविवार, 31 मार्च को ही आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026- कंपार्टमेंट परीक्षा कौन दे सकता है

Bihar Board 10th Result 2026 Live: जो छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में किसी एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उनके लिए बोर्ड साल बचाने की सुविधा के तहत कंपार्टमेंटल/सह-विशेष परीक्षा आयोजित करता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा मैट्रिक का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड ने 29 मार्च 2025 को मैट्रिक का परिणाम जारी किया था, जिसमें कुल 82.11 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। इस परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489-489 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 83.67 रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 15 लाख से ज्यादा छात्रों को मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार इस बार काफी बड़ा है, क्योंकि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर से 15.85 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब इतने बड़े स्तर पर परीक्षा देने वाले छात्र अपने परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने अभी जारी नहीं की मैट्रिक रिजल्ट की डेट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड की ओर से अभी तक Bihar Board 10th Result Date जारी करने की तारीख और समय से संबंधित कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: टॉपर्स को मिलेगा बड़ा इनाम, राशि बढ़ाई गई

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है, जहां इस बार टॉपर्स को मिलने वाले इनाम में बढ़ोतरी की गई है। बिहार बोर्ड के अनुसार अब प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, एक लैपटॉप और मंथली स्कॉलरशिप दी जाएगी। पहले टॉपर्स को 1 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन इस बार इनाम को बढ़ाकर छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड परीक्षा कितने केंद्रों पर कितनी पालियों में हुई

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,12,687 छात्र शामिल हुए। एग्जाम पूरे बिहार में 1,699 केंद्रों पर आयोजित हुए। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। हर विषय 100 अंकों का था, और छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा करने में असफल रहते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

BSEB 10वीं का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

interbiharboard.com

bsebexam.com

results.biharboardonline.com

Share

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में फेल होने पर क्या करें?

BSEB 10th Result 2026 Live: जो छात्र एक या एक से ज्यादा विषयों में पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक पाने में असफल रह जाते हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा। बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल 2026 में होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित की जाएंगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 7 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चली परीक्षा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं की बात करें, तो परीक्षा का यह सफर 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 को मुकम्मल हुआ था। एग्जाम खत्म होते ही कॉपियों को जांचने का काम बड़ी ही तेजी से शुरू कर दिया गया था, जो अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बिहार बोर्ड हमेशा से अपनी तेजी और सख्ती के लिए जाना जाता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रिजल्ट जल्दी जारी कर रहा बहार बोर्ड

Bihar Board 10th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा शिक्षा बोर्ड बन गया है जिसने अपनी परीक्षा प्रणाली में 'ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल किया। ब्लॉकचेन एक डिजिटल लेजर। इसमें डेटा को छोटे-छोटे ब्लॉक्स में सुरक्षित रखा जाता है, जो एक-दूसरे से एक चेन की तरह जुड़े होते हैं। एक बार इसमें डेटा (जैसे आपकी मार्कशीट)दर्ज हो गई, तो उसमें न तो कोई छेड़छाड़ हो सकती है और न ही डिलीट किया जा सकता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 2nd और 3rd टॉपर्स को मिलेंगे ये इनाम

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक इनाम दिए जाते हैं, जिसमें दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये के साथ लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। यह पुरस्कार योजना छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से दी जाती है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: ऐसे करें मैट्रिक रिजल्ट चेक

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है और बिहार बोर्ड के अनुसार परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर दिए गए “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे छात्र भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के बाद शुरू होगी इंटर दाखिला प्रक्रिया

Bihar Board 10th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी करने के बाद सत्र 2026-27 के लिए इंटरमीडिएट में दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। छात्र अपनी पसंद के स्कूल में एडमिशन लेंगे। बहुत से छात्र स्कूल बदलेंगे जबकि अन्य छात्र उसी स्कूल से इंटर करना चाहेंगे। बहुत से स्टूडेंट्स पिछले कुछ सालों में सीबीएसई बोर्ड ने बिहार बोर्ड में शिफ्ट हुए हैं। बिहार बोर्ड के प्रदर्शन, जल्दी परीक्षाएं करवाने, जल्दी रिजल्ट जारी करने के चलते यह रुझान नजर आ रहा है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live : कर लें आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम चुनने करने की प्लानिंग

Bihar Board 10th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्रों को ये समय यूं ही नहीं व्यर्थ करना चाहिए। आंसर-की आने के बाद छात्रों को अपने मार्क्स का मोटा मोटा अंदाजा लग गया होगा। उन्हें अपनी रुचि और करियर विकल्पों पर विचार करते हुए सोच लेना चाहिए कि वह कि स्ट्रीम को जाएंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: टॉपर लिस्ट कब आएगी, जानें अपडेट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड के अनुसार मैट्रिक रिजल्ट घोषित होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी और साथ ही पूरी टॉपर लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी जाएगी, जिससे छात्र तुरंत टॉपर्स की जानकारी देख सकेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी कब आई थी?

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड बीएसईबी ने 7 मार्च को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (मैट्रिक) में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को 13 मार्च तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। इसे देखकर छात्रों ने अपने ओएमआर वाले हिस्से के प्राप्तांकों का अनुमान लगा लिया होगा।

Share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Website Live : यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Website Live : यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

स्टेप-1- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2 - होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक Annual Secondary Examination Result 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप-3 - रोल नंबर और रोल कोड डालें। कैप्चा कोड डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-4 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट व मार्कशीट आ जाएंगे। इसका प्रिंट आउट ले लें। जब तक स्कूल से मार्कशीट की हार्डकॉपी नहीं मिलती, तब तक यही प्रिंट आउट काम आएगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड अपने ट्विटर हैंडर पर देगा अपडेट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट देने की पूर्व जानकारी अपने एक्स हैंडल @officialbseb पर देता है। अभी तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में नंबर कम लगने पर पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को अपनी आंसरशीट का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कुछ फीस का भुगतान भी करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि किसी विषय में उसे उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं तो वह रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। बहुत बार देखने में आया है कि टोटलिंग में गलती होने के चलते विद्यार्थियों के मार्क्स कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पेपर अच्छा गया था और उसके मुताबिक मार्क्स नहीं मिले हैं तो निश्चित तौर पर रीचेकिंग के लिए आवेदन करें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 10वीं से पहले 12वीं का रिजल्ट, जानें इंटर के टॉपर इस बार कौन कौन

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 10वीं से पहले 12वीं का रिजल्ट, जानें इंटर के टॉपर इस बार कौन कौन

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2026

साइंस स्ट्रीम टॉपर

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर 481 (96.20%)

रैंक 2- साक्षी कुमारी सीतामढ़ी 479 (95.80%)

रैंक 2- सपना कुमारी नवादा 479 (95.80%)

रैंक 3- अनामिका कुमारी बेगूसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- सत्यम कुमार दरभंगा 476 (95.20%)

रैंक 5 - पलक कुमारी मुजफ्फरपुर 475 (95.00%)

बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- निशु कुमारी गया 479 (95.80%)

रैंक 2- सिद्धि शिखा सीतामढ़ी 478 (95.60%)-

रैंक 3- चंद्रदीप कुमार लखीसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- मोहम्मद लकी अंसारी पूर्णिया 478 (95.60%)

रैंक 5- नासरीन परवीन पश्चिम चंपारण 477 (95.40%)

बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- अदिति कुमारी पटना 480 (96.00%)

रैंक 2- माही कुमारी पटना 476 (95.20%)

रैंक 3- निशिका श्री पटना 475 (95.00%)

रैंक 4- मानवी कुमारी वैशाली 474 (94.80%)

रैंक 5- श्रेया कुमारी नवादा 474 (94.80%)

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: टॉपर्स वेरिफिकेशन संपन्न, अब रिजल्ट जारी होने की तैयारी

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जहां संभावित टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। एक्सपर्ट टीम ने छात्रों के सब्जेक्ट वाइज इंटरव्यू लिए, उनकी हैंडराइटिंग का मिलान किया और अलग-अलग सवाल पूछकर उनकी कॉपी से जवाबों की पुष्टि की। इसके पूरा होते ही रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरBihar Board 10th Result 2026 : यहां रोल नंबर व रोल कोड डालकर चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट