Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के टॉपर्स होने वाले हैं मालामाल, जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट

Bihar Board 10th Result Updates 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित होने वाला है। बिहार बोर्ड ने टॉपरों का इंटरव्यू ले लिया है। 31 मार्च से पहले 10वीं का परिणाम आ सकता है।

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के टॉपर्स होने वाले हैं मालामाल, जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

bihar board 10th result 2026 Updates 2026 , BSEB 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड बहुत जल्द मैट्रिक का रिजल्ट 2026 ( BSEB 10th Result 2026 ) जारी करने वाला है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रोल नंबर (Roll Number) और रोल कोड (Roll Code) डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट यह है कि बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के संभावित टॉपरों के इंटरव्यू ले लिए हैं। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों से पूछा गया कि 10वीं में कौन-कौन सी किताबें हैं? हिन्दी और अंग्रेजी विषय में कौन-सी किताबें हैं? इसके भीतर क्या-क्या चैप्टर है? मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी, औराई समेत अन्य स्कूलों से बच्चे बुलाए गए थे। गुरुवार को जिले के चार छात्र-छात्राओं का बोर्ड की टीम ने इंटरव्यू लिया। इसमें मुशहरी के एक ही स्कूल के दो बच्चे शामिल थे। इसमें एक छात्र और एक छात्रा है। इसी हफ्ते मैट्रिक का रिजल्ट आने की संभावना है।

इंटरव्यू लगभग आधे घंटे तक चला

इंटरव्यू में शामिल छात्र-छात्राओं ने बताया कि मौखिक सवाल पूछे गये। कुछ सवालों के जवाब लिखवाये भी गये। हैंडराइटिंग मिलान भी परीक्षार्थियों का किया गया। इंटरव्यू में शामिल बच्चों ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में जो सवाल पूछे गये थे, उससे अलग भी सवाल पूछे गये। इसमें कई अलग-अलग पाठ के बारे में पूछा गया। एक बच्चे का इंटरव्यू लगभग आधे घंटे तक चला। हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत सभी विषय से सवाल पूछे गये। गणित में क्षेत्रफल के बारे में पूछा गया। संस्कृत में अनुच्छेद लिखवाया गया। साइंस में विद्युत मोटर के बारे में पूछा गया। सोशल साइंस में धर्म निरपेक्षता पर सवाल पूछे गये। बच्चों ने कहा कि कुछ पाठ के लेखक से संबंधित सवाल भी पूछे गये। अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट ने सवाल पूछे। तीन से चार सवालों के लिखित जवाब लिये गये।

जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:

1. biharboardonline.bihar.gov.in

2. results.biharboardonline.com

3. secondary.biharboardonline.com

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देखें मैट्रिक रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र बिहार बोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए bsebexam.com, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com और matricbiharboard.com जैसे पोर्टल्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: टॉपर लिस्ट कब आएगी, जानें अपडेट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड के अनुसार मैट्रिक रिजल्ट घोषित होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी और साथ ही पूरी टॉपर लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी जाएगी, जिससे छात्र तुरंत टॉपर्स की जानकारी देख सकेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मार्च में इंटर के बाद अब मैट्रिक रिजल्ट से बनेगा रिकॉर्ड

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड एक बार फिर रिजल्ट जारी करने में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है, जहां बिहार बोर्ड पिछले 8 सालों से इंटर और मैट्रिक दोनों के परिणाम सबसे पहले घोषित करता आ रहा है। इस साल 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है और अब 10वीं यानी मैट्रिक का परिणाम भी जारी होने वाला है। ऐसे में मार्च महीने में ही दोनों प्रमुख परीक्षाओं के नतीजे जारी कर बिहार बोर्ड एक बार फिर अपना रिकॉर्ड कायम रखने जा रहा है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कहां एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट लिंक results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा मैट्रिक का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड ने 29 मार्च 2025 को मैट्रिक का परिणाम जारी किया था, जिसमें कुल 82.11 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। इस परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489-489 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 83.67 रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: ऐसे करें मैट्रिक रिजल्ट चेक

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है और बिहार बोर्ड के अनुसार परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर दिए गए “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे छात्र भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 15 लाख से ज्यादा छात्रों को मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार इस बार काफी बड़ा है, क्योंकि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर से 15.85 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब इतने बड़े स्तर पर परीक्षा देने वाले छात्र अपने परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: टॉपर्स को मिलेगा बड़ा इनाम, राशि बढ़ाई गई

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है, जहां इस बार टॉपर्स को मिलने वाले इनाम में बढ़ोतरी की गई है। बिहार बोर्ड के अनुसार अब प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, एक लैपटॉप और मंथली स्कॉलरशिप दी जाएगी। पहले टॉपर्स को 1 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन इस बार इनाम को बढ़ाकर छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: 2nd और 3rd टॉपर्स को मिलेंगे ये इनाम

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक इनाम दिए जाते हैं, जिसमें दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये के साथ लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। यह पुरस्कार योजना छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से दी जाती है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा मैट्रिक रिजल्ट, जानें पूरी डिटेल

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो Bihar School Examination Board ने 10वीं का परिणाम 29 मार्च 2025 को जारी किया था, जिसमें कुल 82.11 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। टॉपर्स की बात करें तो साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 83.67 रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन करेगा घोषणा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर करेंगे। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल परिणाम ही नहीं बल्कि टॉपर्स की सूची, कुल पास प्रतिशत और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां भी साझा की जाएंगी, जिससे छात्रों को रिजल्ट का पूरा विवरण एक साथ मिल सके।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम का ट्रेंड

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने अभी मैट्रिक रिजल्ट की कंफर्म डेट और टाइम की सूचना नहीं दी है। यहां देखें बीते वर्षों का ट्रेंड, परिणाम कब कब आया

2025: 29 मार्च, दोपहर 12.20 बजे

2024: 31 मार्च, दोपहर 1.30 बजे

2023: 31 मार्च, दोपहर 1.30 बजे

2022: 31 मार्च, दोपहर 3 बजे

2021: 5 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे

2020: 26 मई, दोपहर 12.30 बजे

2019: 6 अप्रैल, दोपहर 1 बजे

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: टॉपर्स का इंटरव्यू पूरा, अब रिजल्ट जारी होने की तैयारी

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जहां संभावित टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। एक्सपर्ट टीम ने छात्रों के सब्जेक्ट वाइज इंटरव्यू लिए, उनकी हैंडराइटिंग का मिलान किया और अलग-अलग सवाल पूछकर उनकी कॉपी से जवाबों की पुष्टि की। इस पूरी जांच के बाद अब बोर्ड द्वारा वेरिफिकेशन का अंतिम चरण चल रहा है, जिसके पूरा होते ही रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 15,12,687 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र हैं। यानी करीब 15.12 लाख स्टूडेंट्स मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार है। जल्द ही तिथि का ऐलान होगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं ग्रेस मार्क्स का नियम क्या कहता है

Bihar Board 10th Result 2026 Live: अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में केवल 2-4 अंकों से फेल हो रहा है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। यह नियम उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है जो पासिंग अंक 33 फीसदी के बेहद करीब आकर चूक जाते हैं। बिहार बोर्ड की ग्रेस मॉर्क्स फॉलिसि से उनका पूरा साल बर्बाद होने से बच जाता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में नंबर कम लगने पर पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को अपनी आंसरशीट का पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कुछ फीस का भुगतान भी करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि किसी विषय में उसे उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं तो वह रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। बहुत बार देखने में आया है कि टोटलिंग में गलती होने के चलते विद्यार्थियों के मार्क्स कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पेपर अच्छा गया था और उसके मुताबिक मार्क्स नहीं मिले हैं तो निश्चित तौर पर रीचेकिंग के लिए आवेदन करें।

Share

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएंगी डिटेल्स

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर की तरह ही मैट्रिक रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। रिजल्ट की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है। इसमें टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में लिंग-वाइज परफॉर्मेंस, रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर इसे संबोधित कर सकते हैं।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट - अगर मैं फेल हो जाऊं तो क्या होगा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: जो छात्र एक या एक से ज्यादा विषयों में पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक पाने में असफल रह जाते हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा। बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल 2026 में होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित की जाएंगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रिजल्ट जल्दी जारी कर रहा बहार बोर्ड

Bihar Board 10th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा शिक्षा बोर्ड बन गया है जिसने अपनी परीक्षा प्रणाली में 'ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल किया। ब्लॉकचेन एक डिजिटल लेजर। इसमें डेटा को छोटे-छोटे ब्लॉक्स में सुरक्षित रखा जाता है, जो एक-दूसरे से एक चेन की तरह जुड़े होते हैं। एक बार इसमें डेटा (जैसे आपकी मार्कशीट)दर्ज हो गई, तो उसमें न तो कोई छेड़छाड़ हो सकती है और न ही डिलीट किया जा सकता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स इंटरव्‍यू का काम लगभग पूरा

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के सभावित टॉपर्स के इंटरव्‍यू का कार्य लगभग पूरा हो गया है। वेरिफिकेशन पूरी हो चुकी है। एक्सपर्ट की टीम द्वारा विषयवार इंटरव्यू लिए गए। इस दौरान हैंडराइटिंग का भी मिलान किया गया। टॉपरों से कुछ प्रश्न पूछे गए। टॉपर्स के वेरिफिकेशन के बाद अब रिजल्ट जारी होगा।

Share

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा ज्यादा इनाम

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत नीचे दिए गए राशि का भुगतान किया जाएगा।

पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख

दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख

तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख

चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर ₹20,000

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट होगी मैट्रिक परिणाम की तिथि व समय की घोषणा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपने एक्स अकाउंट पर सबसे पहले 10वीं के रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा करेगा। बिहार बोर्ड का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Officialbseb है। इसी अकाउंट से आपको सबसे पहले आधिकारिक जानकारी मिलेगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत और कुल मिलाकर 150 मार्क्स लाने होंगे।

Share

Bihar Board Matric Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board Matric Result 2026 Live: पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

BSEB 12th Result 2026 Live : मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज पढ़ें

BSEB 12th Result 2026 Live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। इसलिए परिणाम से पहले देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। पॉजिटिव रहेंगे। पॉजिटिव रहकर करियर पर फैसला करेंगे। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड मैट्रिक के 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में राज्यभर से 15.85 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें छात्राओं की संख्या भी काफी अधिक रही है, जो बिहार में बढ़ते शिक्षा के स्तर को दर्शाता है।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड परीक्षा कितने केंद्रों पर कितनी पालियों में हुई

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,12,687 छात्र शामिल हुए। एग्जाम पूरे बिहार में 1,699 केंद्रों पर आयोजित हुए। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। हर विषय 100 अंकों का था, और छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा करने में असफल रहते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

BSEB 10वीं का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

interbiharboard.com

bsebexam.com

results.biharboardonline.com

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आया, बीते 5 वर्षों का हाल

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आया, बीते 5 वर्षों का हाल

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आया, बीते 5 वर्षों का हाल

2025: 31 मार्च

2024: 31 मार्च

2023: 31 मार्च

2022: 31 मार्च

2021: 5 अप्रैल

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने वाला है। BSEB के अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट 30 मार्च या 31 मार्च 2026 को घोषित किया जा सकता है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक राज्य भर के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इससे पहले, बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर्स, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स की भी घोषणा करेगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं ऑनलाइन नतीजों से पहले होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं परीक्षा 2026 के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा। इस ब्रीफिंग के दौरान अधिकारी पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और ज़लेवार प्रदर्शन जैसी अहम जानकारियां शेयर करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद छात्रों के लिए नतीजों का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा ताकि वे अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके ऑनलाइन अपने अंक देख सकें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: फरवरी में सभी केंद्रों पर परीक्षाएं बिना नकल के संपन्न हुईं

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड की 2026 की कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया। मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है, इसलिए उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही नतीजे घोषित करेगा। जिन छात्रों ने ये परीक्षाएं दी हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपडेट्स पर नज़र रखें। नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके ऑनलाइन अपने नतीजे देख सकेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी होगी जारी

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। बाद में सरकार इन टॉपरों को ईनाम भी देगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड प्रैस कॉन्फेंस में नतीजे जारी करेगा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही नतीजे जारी करने वाला है। आपको बता दें बिहार बोर्ड प्रैस कॉन्फेंस में नतीजे जारी करेगा। ऑफिशनयल ब्रीफिंग में पास पर्सेंटेज, टॉपर्स के नाम और जिलेवाइज टॉपर स्टूडेंट्स के नाम और जिलेवाल स्कूलों को प्रदर्शन जारी किए जाएंगे। रोल नंबर और रोल कोड के जरिए स्टूडेंट्स आसानी से नतीजे चेक कर सकेगें।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: होनहारों को मिलेगी स्कॉलरशिप की मिलेगी सुविधा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कई अवॉर्ड मिलेंगे।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें

Bihar Board 10th Result 2026 Live: अगर किसी भी बिहार बोर्ड मैट्रिक छात्र को लगता है कि उसकी मार्कशीट में दी गई डिटेल्स में गलती है, तो वह अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करेंगे। स्कूल द्वारा एक फॉर्म भरा जाएगा, जिससे इन त्रुटियों में सुधार कर मार्कशीट दोबारा जारी की जाएगी।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: स्कॉलरशिप में भी हुआ है बड़ा इजाफा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: इनाम की इस रकम के साथ साथ, टॉप 10 रैंक होल्डर्स के मुस्तकबिल (भविष्य) को संवारने के लिए सरकार ने स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) में भी बड़ी तब्दीली की है। अब टॉप करने वाले छात्रों को हर महीने मिलने वाली 1,200 रुपये की स्कॉलरशिप को बढ़ाकर 2,000 रुपये (10वीं के टॉपर्स के लिए) और 2,500 रुपये (12वीं के टॉपर्स के लिए) कर दिया गया है।

Share

BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें

जैसे ही बिहार बोर्ड आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा करेगा, शिक्षा मंत्री खुद पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टॉपर्स की लिस्ट और रिजल्ट का ऐलान करेंगे। छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए बस अपना रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखना होगा।

Share

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड दूसरे व तीसरी रैंक वाले को क्या मिलेगा

Bihar Board 10th Result 2026 Live: दूसरे नंबर (Second Rank) पर रहने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर से नवाजा जाएगा। जो छात्र तीसरे पायदान (Third R रank) पर अपना नाम दर्ज करवाएंगे, उन्हें 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर मिलेगा। बात यहीं खत्म नहीं होती; सरकार ने चौथे से दसवें रैंक (4th to 10th Rank) तक आने वाले हर एक छात्र का भी पूरा ख्याल रखा है। इन सभी होनहारों को 20,000 से 30,000 रुपये नकद और एक एक लैपटॉप इनाम के तौर पर दिया जाएगा। यानी टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाने वाला हर छात्र इस बार एक बड़ी कामयाबी के साथ साथ शानदार इनाम का हकदार बनेगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरBihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के टॉपर्स होने वाले हैं मालामाल, जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट