BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं पास करने के बाद भी मिलती हैं ये सरकारी नौकरियां, यहां देखें लिस्ट
BSEB 10th Result 2026: 10वीं पास के लिए बिहार समेत कई राज्य सरकारों के विभाग और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों निकलती हैं। इनमें क्लर्क व एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद प्रमुख होते हैं।

BSEB 10th Result 2026 Sarkari Naukri: बिहार बार्ड 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं के बाद कई छात्र आगे की पढ़ाई के लिए इंटरमीडिएट में एडमिशन लेते हैं। लेकिन कई छात्र 10वीं पास के पास नौकरी की तलाश में निकल जाते हैं। सरकारी नौकरी की बात करें, तो कई गवर्नमेंट जॉब्स में 12वीं या ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई जरूरी होती है। लेकिन 10वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी में कम अवसर नहीं है। बताते चलें कि 10वीं पास के लिए बिहार समेत कई राज्य सरकारों के विभाग और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों निकलती हैं। इनमें क्लर्क व एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद प्रमुख होते हैं। इंडियन आर्मी व सशस्त्र बलों में सिपाही व पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए भी 10वीं पास आवेदन करते हैं। अगर आपने 10वीं पास कर ली है, तो आपके लिए नीचे कुछ कई सरकारी नौकरी के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकलती है।
1. भारतीय सशस्त्र बल
देश सेवा करने का सपना देखने वालों के लिए यह एक शानदार विकल्प है। अग्निपथ योजना के तहत 10वीं पास युवा अग्निवीर के रूप में भर्ती हो सकते हैं। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट देना होता है। साथ ही, भारतीय नौसेना में मैट्रिक रिक्रूट के तहत शेफ, स्टीवर्ड और हाइजीनिस्ट जैसे पदों पर भर्ती होती है। इस क्षेत्र में अनुशासन, ट्रेनिंग और भविष्य में स्थायी नौकरी की संभावना भी मिलती है।
2. भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई मौके होते हैं। नीचे 10वीं पास के लिए इन पदों पर नौकरियां निकलती हैं।
- RRB Group D के तहत ट्रैकमैन, पॉइंट्समैन और हेल्पर जैसे पद
- RRB ALP (Assistant Loco Pilot) के लिए 10वीं के साथ ITI/डिप्लोमा जरूरी
- RPF कांस्टेबल बनने का भी मौका, जिसमें लिखित और फिजिकल टेस्ट होता है
3. कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
कर्मचारी चयन आयोग के जरिए भी 10वीं पास उम्मीदवार सरकारी नौकरी पा सकते हैं। SSC MTS के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी मिलती है
चयन प्रक्रिया में CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। इसके अलावा SSC GD कांस्टेबल के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
4. राज्य पुलिस और अन्य नौकरियां
हर राज्य में पुलिस विभाग समय-समय पर कांस्टेबल भर्ती निकालता है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य पदों पर भी 10वीं पास के लिए भर्तियां निकलती हैं। जैसे-
- होम गार्ड
- फॉरेस्ट गार्ड
- ग्राम सेवक
- चपरासी
5. बैंकिंग और डाक विभाग
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बैंक और पोस्ट ऑफिस में भी अवसर मिलते हैं।
बैंक में सपोर्ट स्टाफ या परिचारक के पद
भारतीय रिजर्व बैंक में अटेंडेंट जैसी नौकरियां
डाक विभाग में GDS, पोस्टमैन और मेल गार्ड के पद
6. अन्य सरकारी विभाग
केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में, चपरासी, सफाईकर्मी, माली, हेल्पर जैसे पदों पर 10वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती होती है। इनमें चयन अक्सर मेरिट या इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


