BSEB Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक की 1048 कॉपियां भेजी वापस, रिजल्ट इसी माह संभव

Mar 13, 2026 02:48 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बिहार बोर्ड मैट्रिक की 1048 कॉपियां मुजफ्फरपुर जिले के मूल्यांकन केन्द्रों से बिहार विद्यालय परीक्षा समति (बीएसईबी) को वापस की गई हैं। इनमें कई कॉपियां बिना जांचें तो कई बिना डाटा इंट्री के ही वापस की गई हैं।

BSEB Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक की 1048 कॉपियां भेजी वापस, रिजल्ट इसी माह संभव

बिहार बोर्ड मैट्रिक की 1048 कॉपियां मुजफ्फरपुर जिले के मूल्यांकन केन्द्रों से बिहार विद्यालय परीक्षा समति (बीएसईबी) को वापस की गई हैं। इनमें कई कॉपियां बिना जांचें तो कई बिना डाटा इंट्री के ही वापस की गई हैं। बारकोड नहीं रहने के कारण इन कॉपियों को बोर्ड को वापस किया गया है। गुरुवार देर शाम जिले में मैट्रिक कॉपी की जांच पूरी कर ली गई। जिले में छह मूल्यांकन केन्द्रों पर चार लाख कॉपियां जांची गईं। मैट्रिक कॉपी जांच को लेकर 13 फरवरी तक बोर्ड की ओर से तिथि निर्धारित है। 600 तक एक केन्द्र पर बिना बारकोड के कॉपियां मिली हैं। ऐसे में इन कॉपियों को बोर्ड को वापस कर दिया गया है। विद्या बिहार स्कूल केन्द्र पर 631 कॉपियां बिना डाटा इंट्री के ही वापस की गई हैं।

अधिकारियों का कहना कि कोडिंग के दौरान एक पूरा बंडल ही मिस कर दिया गया और उसे अन्य बंडल के साथ भेजा गया था। बंडल खुलने के बाद ये कॉपियां सामने आईं। उर्दू, संस्कृत की ये कॉपियां थी। इसी तरह प्रभात तारा स्कूल केन्द्र से 92 कॉपियां वापस की गई हैं। यह सोशल साइंस की कॉपियां थीं। राधा देवी मूल्यांकन केन्द्र पर 61 कॉपियां डाटा इंट्री के लिए वापस की गई हैं। बीबी कॉलेजिएट से 118 कॉपियां वापस की गई है। अन्य केन्द्रों पर भी इसी तरह की स्थिति रही।

बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियां हुईं चेक, अब टॉपरों का होगा इंटरव्यू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को समाप्त हो गया। परिणाम 20 से 25 मार्च के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। इंटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से शुरू हुआ था। अब बोर्ड टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। इसके बाद अंतिम रूप से परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की आंसर-की जारी हो चुकी है। 10वीं 12वीं में पेपरों में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की आंसर-की जारी की जा चुकी है। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की बनेगी और उसी के आधार पर रिजल्ट जारी होगा।

पिछले साल का बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसा रहा था

पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )

स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।