BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट नहीं खुल रही? यहां अपने Roll Number से तुरंत देखें स्कोरकार्ड

Mar 29, 2026 01:35 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने आज दोपहर 1:15 बजे 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। अगर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटपूरी तरह क्रैश हो जाती है तो आप यहां बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट नहीं खुल रही? यहां अपने Roll Number से तुरंत देखें स्कोरकार्ड

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 , Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मैट्रिक (10वीं) के करीब 15 लाख परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। बिहार बोर्ड ने आज दोपहर 1:15 बजे 10वीं का परिणाम घोषित कर दिए हैं।

Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होता है, लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करने की कोशिश करते हैं। इस भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org अक्सर धीमी हो जाती है या पूरी तरह क्रैश हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो घबराएं नहीं। हमने आपके लिए कुछ ऐसे वैकल्पिक तरीके तैयार किए हैं, जिनसे आप बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

1. SMS के जरिए पाएं रिजल्ट (बिना इंटरनेट के)

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो आप एक साधारण मैसेज के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं। अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स (Inbox) में जाएं। अब आप BIHAR10 <स्पेस> अपना रोल नंबर टाइप करें। उदाहरण के लिए, यदि आपका रोल नंबर 2600001 है, तो लिखें— BIHAR10 2600001। इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।

2. डिजीलॉकर का करें इस्तेमाल

बिहार बोर्ड अब छात्रों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट को 'डिजीलॉकर' पर भी उपलब्ध कराता है। यह एक सरकारी ऐप है जो पूरी तरह सुरक्षित है। गूगल प्ले स्टोर से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं। अपने आधार नंबर और मोबाइल ओटीपी के जरिए साइन-इन करें। 'Education' सेक्शन में जाकर 'Bihar School Examination Board' को चुनें। अपना रोल नंबर और साल (2026) दर्ज करें। आपकी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड हो जाएगी, जो हर जगह मान्य होगी।

3. थर्ड-पार्टी और अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स

जब मुख्य वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in काम न करे, तो छात्र इन वैकल्पिक लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं:

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।

छात्रों के लिए जरूरी सावधानियां

रिजल्ट देखते समय अपने पास एडमिट कार्ड जरूर रखें, क्योंकि आपको 'रोल कोड' और 'रोल नंबर' दोनों की जरूरत होगी। मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद यह जरूर देख लें कि आपका नाम, पिता का नाम और स्कूल का नाम सही है या नहीं। यदि कोई गलती नजर आए, तो तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

हौसला बनाए रखें

परीक्षा परिणाम केवल आपकी मेहनत का एक पैमाना है, आपके भविष्य का अंतिम फैसला नहीं। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी व्यवस्था की है जो एक या दो विषयों में कम अंक लाते हैं। ऐसे छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं या कंपार्टमेंटल परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।