BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बात के संकेत मिले हैं कि बहुत जल्द बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 घोषित हो सकता है। दरअसल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर लिखा आ रहा है कि लिंक जल्द ही खुलेगा। इसका मतलब है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक स्टूडेंट्स बहुत जल्द ( Bihar Board 10th Result kab aayega ) इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 28 मार्च से 31 मार्च के बीच कभी भी घोषित हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट के अलावा DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉग इन करके भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट livehindustan.com/career/results/bihar-board-10th-result पर भी चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट को लेकर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर कह चुके हैं कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है। बीएसईबी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा था कि बोर्ड के स्तर से इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
छात्रों की पहले नतीजे आने की उम्मीद
हालांकि बिहार बोर्ड ने 31 मार्च तक मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की बात कही है लेकिन छात्रों को नतीजे पहले आने की उम्मीद है। दरअसल 31 मार्च को ईद है। 30 मार्च को रविवार है। 29 मार्च को छात्र संघ चुनाव है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( BSEB 10th Result 2025) 28 मार्च तक घोषित हो सकता है।
27 Mar 2025, 11:36:22 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live: बीते साल कब आया था बीएसईबी 10वीं रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2025 Live: साल 2024 में बिहार बोर्ड ने 31 मार्च को मैट्रिक रिजल्ट घोषित किया था। इसलिए छात्र इस साल भी इसी तरह की समय की उम्मीद कर सकते हैं। सटीक तिथि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
27 Mar 2025, 07:57:14 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live : जानें SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
Bihar Board 10th Result 2025 Live : परीक्षार्थी यह भी ध्यान रखें कि रिजल्ट की घोषणा के बाद अत्यधिक छात्रों के बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर आने के चलते वह क्रैश हो सकती है या फिर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। बिहार बोर्ड मैट्रिक स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
पाएं Bihar Board Matric result 2025 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें
Bihar Board Matric result 2025 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- बिहार बोर्ड 10 वीं 2025 का रिजल्ट या बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
27 Mar 2025, 07:54:51 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live : मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज पढ़ें
Bihar Board 10th Result 2025 Live : रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। इसलिए परिणाम से पहले देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। पॉजिटिव रहेंगे। पॉजिटिव रहकर करियर पर फैसला करेंगे। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।
27 Mar 2025, 07:54:25 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर री-चेकिंग के लिए रहें तैयार
Bihar Board 10th Result 2025 Live : याद रखें और हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप बिहार बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की और अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।
27 Mar 2025, 05:10:07 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के मिनिमम पासिंग मार्क्स
Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए थ्योरी पेपर में हर विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। छात्र ध्यान दें कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना जरूरी होगा, तभी पास माना जाएगा।
27 Mar 2025, 05:09:43 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स
Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स
अभ्यर्थी का नाम
पिता का नाम
माता का नाम
पर्सनल डिटेल्स
स्कूल का नाम और पता
रॉल नंबर
प्रत्येक विषयों के नंबर
कुल प्राप्तांक
डिवीजन(पास/फेल)
अन्य जानकारियां
27 Mar 2025, 04:36:08 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live: कब हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2025 Live: इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गईं थी, जिसमें लगभग 15.85 लाख छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 818122 लड़कियां थीं, और 767746 लड़के थे।
27 Mar 2025, 04:33:34 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर मिलेगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2025 Live: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर मिलेगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
matricresult2025.com
matricbiharboard.com
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
27 Mar 2025, 04:05:30 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live: ईद की छुट्टी के चलते पहले भी जारी हो सकता है रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि बीएसईबी की 31 मार्च तक मैट्रिक परिणाम जारी करने की तैयारी है। लेकिन छात्रों को नतीजे पहले आने की उम्मीद है। दरअसल 31 मार्च को ईद है। 30 मार्च को रविवार है। 29 मार्च को छात्र संघ चुनाव है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( BSEB 10th Result 2025) 28 मार्च तक घोषित हो सकता है।
27 Mar 2025, 03:41:57 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में बीते 5 सालों में कितने बच्चे हुए पास
Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में बीते 5 सालों में कितने बच्चे हुए पास
2020- 80.59 फीसदी
2021- 79.88 फीसदी
2022- 78.17 फीसदी
2023- 81.04 फीसदी
2024- 82.91 फीसदी
27 Mar 2025, 03:37:13 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजदूगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैट्रिक परिणाम घोषित होगा।
इंटर की तरह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक का रिजल्ट भी घोषित कर सकते हैं।
27 Mar 2025, 02:51:10 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : जारी हो चुका है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानें कैसा रहा
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया था। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में इस साल 641847 छात्राओं और 650466 छात्रों ने हिस्सा लिया था। कुल 86.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
27 Mar 2025, 02:32:58 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कब से कब हुई थी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड की तरफ से मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच किया गया था। परीक्षाएं दो शिफ्ट सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से 5 बजे के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल मैट्रिक रिजल्ट में कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
27 Mar 2025, 02:32:35 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : 16 लाख स्टूडेंट्स ने भरा था बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : आपको बता दें कि इस इस बार करीब साढ़े 16 लाख विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था।
27 Mar 2025, 02:31:55 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा ज्यादा इनाम
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को भी मिलेगा ज्यादा इनामबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा. इसके तहत नीचे दिए गए राशि का भुगतान किया जाएगा।
पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख
दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख
तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख
चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर ₹20,000
27 Mar 2025, 02:31:34 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : टॉपर लिस्ट भी आएगी
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के साथ ही कक्षा 10वीं स्टेट टॉपर की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
27 Mar 2025, 02:31:06 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसा रहा था पिछले साल का बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे 31 मार्च 2024 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.91 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी। 2023 की तुलना में सफलता का प्रतिशत लगभग 2 फीसदी बढ़ा था। जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में पहले स्थान पर रहे थे। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजीदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार (97.60 प्रतिशत - 488 अंक) रहे थे।
27 Mar 2025, 02:30:51 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : मोबाइल पर रिजल्ट जारी होने का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- livehindustan.com/career/results/bihar-board-10th-result पर जाएं।
- रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, कक्षा व शहर की डिटेल डालें।
- डिक्लेयरेशन बॉक्स को चेक करे। सब्मिट करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल नंबर SMS आएगा जिसमें रिजल्ट पेज का डायरेक्ट लिंक दिया गया होगा।
27 Mar 2025, 02:30:25 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live : कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
- matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाएं।
- मैट्रिक रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।