BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, एक क्लिक में आसानी से ऐसे कर सकेंगे चेक
- Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन एक क्लिक में कैसे चेक कर सकते हैं, यहां देखें-

BSEB, Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 देने वाले लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मार्च 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने सोशल साइट एक्स पर लिखा- बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 घोषित करेंगे। इस दौरान बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट matricresult2025.com और matricbiharboard.com के अलावा लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में लगभग 15.85 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जानें कैसे स्टेप बाय स्टेप कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025:
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक
Bihar Board 10th Result: ऐसे कर पाएंगे चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर उपलब्ध मैट्रिक रिजल्ट 2025 को लिंक पर क्लिक करना होगा। अब यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारी रोल कोड व रोल नंबर आदि दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा। विद्यार्थी भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट
मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक अनिवार्य
बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिन छात्रों की परीक्षा छूटी थी, उन्हें भी स्पशेल परीक्षा में मौका दिया जाएगा।
पिछले साल के कौन थे टॉपर-
1 शिवांकर कुमार - 500 में से 489 मार्क्स
2 आदर्श कुमार - 500 में से 488 मार्क्स
3 आदित्य कुमार- 500 में से 486 मार्क्स
3 सुमन कुमार पूर्वे- 500 में से 486 मार्क्स
3 पलक कुमारी- 500 में से 486 मार्क्स
3 साजिया प्रवीण- 500 में से 486 मार्क्स
4 अजीत कुमार - 500 में से 485 मार्क्स
4 राहुल कुमार- 500 में से 485 मार्क्स
5 हरे राम कुमार- 500 में से 484 मार्क्स
5 सेजल कुमारी- 500 में से 484 मार्क्स
Top 5 Jobs: ITBP से लेकर BEL तक कई पदों पर निकली वैकेंसी, देखें टॉप 5 जॉब्स लिस्ट