Hindi News करियर Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, कुछ ही पलों में मिलेगा लिंक

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, कुछ ही पलों में मिलेगा लिंक

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के परिणाम आज कुछ ही पलों में जारी होंगे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारि

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, कुछ ही पलों में मिलेगा लिंक
Bihar Board 10th Result today at 1:30PM
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Alakha Singh
Fri, 31 Mar 2023 01:38 PM

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के परिणाम जारी हो गए हैं। कुछ ही पलों में मैट्रिक रिजल्ट का लिंक मिलेगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज दोपहर करीब 1:30 बजे घोषित किए जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो० चन्द्रशेखर व बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा कुछ ही मिनट में घोषित किया जा रहा है। सभी राज्यों के बोर्डों से पहले परीक्षा परिणाम जारी करने के मामले में बिहार बोर्ड पिछले 5 वर्षों से नंबर-1 चल रहा है। बिहार बोर्ड के इस तरक्की का श्रेय बिहार बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष आनंद किशोर को जाता है। इसके लिए उन्हें 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से अवार्ड भी मिल चुका है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर घोषित किया जाएगा। इसके अलावा बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे यहां लाइव हिन्दुस्तान के बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर भी चेक किए जा सकेंगे। बिहार बोर्ड  मैट्रिक परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं, मैट्रिक परीक्षा में करीब 16 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

Fri, 31 Mar 2023 01:38 PM

Bihar Board 10th Result 2023: मैट्रिक रिजल्ट घोषित

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इस साल कुल 81.04 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। रिजल्ट का लिंक कुछ ही पलों में आपको मिलेगा।

Fri, 31 Mar 2023 01:34 PM

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की दो मेधा सूचियां आएंगे

मैट्रिक रिजल्ट में दो मेधा सूची जारी होंगी। पहली मेधा सूची में टॉप पांच और दूसरी मेधा सूची में टॉप छह से 10 तक छात्र शामिल होंगे।

Fri, 31 Mar 2023 01:19 PM

Bihar Board 10th Result: मैट्रिक रिजल्ट घोषणा कुछ ही पलों में

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा कुछ ही पलों में राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी हैं बस रिजल्ट घोषणा शुरू होने जा रही है। छात्रों को यहां सबसे पहले मैट्रिक रिजल्ट का लिंक मिलेगा।

Fri, 31 Mar 2023 11:02 AM

Bihar Board 10th Result: शिक्षा मंत्री प्रो० चन्द्रशेखर जारी करेंगे परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 31.03.2023 को अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा।

Fri, 31 Mar 2023 11:01 AM

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ देर बाद

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षा के परिणाम कुछ ही देर बाद दोपहर करीब 1:15 बजे घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड की ओर से पूर्व में दी गई सूचना के अनुसार आज परिणाम जारी किए जा रहे हैं। 10वीं रिजल्ट बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। छात्र यहां लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

Wed, 29 Mar 2023 09:32 PM

Bihar Board 10th Result: यहां दिया जाएगा डायरेक्ट लिंक

जैसे ही बीएसईबी मैट्रिक परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित किया जाएगा, डायरेक्ट लिंक यहां दे दिया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइटों के अलावा livehindustan.com के करियर->बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर भी चेक किया जा सकेगा।

Wed, 29 Mar 2023 05:18 PM

BSEB Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षार्थियों का इंतजार जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षार्थियों का इंतजार जारी है। बुधवार को भी यह खत्म नहीं हो सका। अब इसके शुक्रवार को खत्म होने की उम्मीद है। 30 मार्च को राम नवमी है। इसके बाद ही परिणाम  जारी होने की उम्मीद है। 

Wed, 29 Mar 2023 03:03 PM

Bihar Board 10th Topper : ये है पिछले साल के टॉपर

ये है बिहार बोर्ड मैट्रिक के पिछले साल के टॉपर 
रामायणी राय
सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर
प्रज्ञा कुमारी
निर्जला कुमारी

Wed, 29 Mar 2023 01:10 PM

BSEB 10th Result 2023: मैट्रिक नतीजों पर चल रही कई फर्जी वेबसाइट

कई फर्जी वेबसाइटों पर दावा किया जा रहा है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। जबकि रिजल्ट की डेट व समय की भी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विद्यार्थी इन फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें। ये फर्जी वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट के समान ही लगती हैं।

Wed, 29 Mar 2023 12:39 PM

bihar board 10th result 2023 - बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स के लिए नकद पुरस्कार

बिहार बोर्ड 10वीं के शीर्ष पांच टॉपरों को पुरस्कार के रूप में लैपटॉप और नकद पुरस्कार प्रदान करता है। यह योजना इस साल जारी रहेगी या नहीं इसकी घोषणा परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा सकती है।

Wed, 29 Mar 2023 10:51 AM

Bihar Board 10th Result 2023 : बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम- 96,63,774 मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया

बिहार बोर्ड 12वीं की कुल 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और 10वीं की 96,63,774 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

Wed, 29 Mar 2023 10:05 AM

Bihar Board 10th Result 2023 : livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट  livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर व रोल कोड डालकर अपने मार्क्स देख सकेंगे।

Wed, 29 Mar 2023 09:12 AM

BSEB Bihar Board 10th Result 2023 : बिहार के शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। शिक्षा मंत्री ही रिजल्ट का ऐलान करेंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम की तिथि और स्क्रूटनी का शेड्यूल आदि जानकारी दी जाएगी।

Tue, 28 Mar 2023 05:29 PM

Bihar Board 10th Result : मैट्रिक रिजल्ट पर आज शाम या कल सुबह मिलेगी अपडेट

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के लिए अब बहुत ही कम वक्त शेष बचा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने को लेकर आधिकारिक सूचना आज शाम तक या कल बुधवार को सुबह 10 बजे तक जारी की जा सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपने प्रवेश पत्र अपने पास संभालकर रखें क्योंकि इसी के आधार पर आपको रिजल्ट प्राप्त होगा। 10वीं रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आपको यहां देखने को मिलेगी।

Tue, 28 Mar 2023 03:36 PM

Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट को लेकर इंटरनेट पर सर्च बढ़ा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की घड़ी जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे छात्रों को मैट्रिक रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। छात्र लगातार इंटरनेट/गूगल पर मैट्रिक परीक्षा परिणाम को लेकर नए-नए की कीवर्ड्स (bihar board matric pariksha ka result kab aaega, bihar board online.bihar.gov.in 2023) साथ रिजल्ट के बारे में लेटेस्ट जानकारी पाने की कोशिश में हैं। उम्मीद है कि बिहार बोर्ड जल्द मैट्रिक रिजल्ट की डेट व समय का ऐलान कर देगा।

Tue, 28 Mar 2023 02:58 PM

Bihar Board 10th Result : कल जारी हो सकते हैं मैट्रिक रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अब कल यानी बुधवार, 29 मार्च 2023 को घोषित किया जा सकता है। आज परिणाम जारी नहीं होगा क्योंकि रिजल्ट जारी किए जाने से कुछ घंटे पहले बिहार बोर्ड छात्रों को सूचित करता है और यह सूचना आमतौर पर दोपहर दो बजे तक जारी कर दी जाती है। लेकिन आज दो बजे तक सूचना जारी नहीं हुई। ऐसे में उम्मीद है कि अब मैट्रिक के नतीजे कल घोषित कर दिए जाएं।

Tue, 28 Mar 2023 01:43 PM

Bihar Board 10th Result: आज-कल में जारी हो सकते हैं मैट्रिक के नतीजे

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आज या कल जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिकारी जल्द ही छात्रों के लिए सूचना जारी करेंंगे।

Mon, 27 Mar 2023 08:40 PM

Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड जल्द देगा रिजल्ट की अपडेट

बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के परिणाम जारी होने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बीएसईबी बिहार बोर्ड की ओर से जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान को समय-समय पर देखते रहें।

Mon, 27 Mar 2023 08:00 PM

Bihar Board 10th Result : मैट्रक रिजल्ट में फेल छात्रों के पास रहेगा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 2 से ज्यादा विषयों असफल अभ्यर्थियों को पासिंग मार्क्स से कम लाने वाले छात्रों को न ग्रेस मार्क्स मिलेंगे और न ही कंपार्टमेंट का विकल्प। ऐसे छात्रों को फेल ही माना जाएगा और अगली साल मैट्रिक 2024 के लिए तैयारी करना होगा। यानी ऐसे छात्रों को एक साल फिर पढ़ना होगा।

Mon, 27 Mar 2023 07:14 PM

Bihar Board 10th Result: 10वीं के परिणाम ऐसे कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी यहां दिए आसान स्टेप्स में अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

- बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 
- होमपेज पर दिख रहे Matric Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। 
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें। 
- अब रिजल्ट आपके सामने होगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।