मैट्रिक रिजल्ट को लेकर 15 लाख छात्रों की धड़कने तेज, जल्द आने वाले हैं बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2026 के लिए 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में कभी भी जारी कर सकता है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर से अपने नतीजे देख सकेंगे।

मैट्रिक रिजल्ट को लेकर 15 लाख छात्रों की धड़कने तेज, जल्द आने वाले हैं बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार में इन दिनों अगर किसी एक चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो है बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे। राज्य भर में परीक्षा देने वाले 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। हर गली और मोहल्ले में इस वक्त सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? 23 मार्च को 12वीं के शानदार नतीजों के बाद अब पूरे सूबे की निगाहें मैट्रिक के परिणामों पर टिकी हुई हैं। यह परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 15,12,687 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और बोर्ड रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है।

टॉपर्स का वेरिफिकेशन अंतिम चरण में

बिहार बोर्ड अपने परिणामों की पारदर्शिता और सत्यता को लेकर पिछले कुछ सालों से काफी सख्त और सतर्क है। इसी कड़ी में, कॉपियों की जांच के बाद संभावित टॉपर्स को पटना स्थित बोर्ड ऑफिस में बुलाया जा रहा है। फिलहाल राज्य के संभावित टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया जोरों पर है। इस दौरान विषय विशेषज्ञों की टीम छात्र-छात्राओं से मौखिक सवाल पूछती है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की गहन जांच करती है और सबसे खास बात कि उनकी हैंडराइटिंग का मिलान भी किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाती है कि असल हकदार को ही टॉपर का ताज मिले। जैसे ही यह वेरिफिकेशन राउंड खत्म होगा, रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

कब आ सकता है 10वीं का रिजल्ट? जानिए संभावित तारीख

अगर हम पिछले कुछ सालों के ट्रेंड और बोर्ड की कार्यप्रणाली पर नजर डालें, तो बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक सूचना देता है। उदाहरण के तौर पर, इसी साल 23 मार्च को जब 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था, तो बोर्ड ने सुबह 9:37 बजे अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट कर बताया था कि दोपहर 1:30 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पिछले साल (2025) की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किया गया था, जिसमें कुल 82.91 प्रतिशत छात्रों ने सफलता का परचम लहराया था। इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि मैट्रिक के नतीजे मार्च के आखिरी हफ्ते में, यानी 30 या 31 मार्च 2026 के आसपास जारी कर दिए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट

परंपरा के मुताबिक, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे। इस दौरान कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, परीक्षा में शामिल होने वाले और पास होने वाले छात्रों की संख्या जैसे अहम आंकड़े मीडिया के सामने रखे जाएंगे। घोषणा के तुरंत बाद छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड अपने पास निकाल कर रख लें, ताकि रिजल्ट का लिंक खुलते ही वे अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर तुरंत अपने मार्क्स देख सकें। ऑनलाइन केवल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी।

छात्रों में खबू है उत्साह

बिहार सरकार की ओर से हर साल मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले होनहार छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और ई-बुक रीडर जैसी प्रोत्साहन राशियां और गैजेट्स दिए जाते हैं। यही वजह है कि टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाने को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह रहता है। 15 लाख से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों की उम्मीदें इस परिणाम से जुड़ी हुई हैं। कई छात्रों ने रात-दिन एक करके इस परीक्षा के लिए तैयारी की है। छात्र अपने आगे के करियर के लिए अभी से योजनाएं बनाने लगे हैं, कोई साइंस लेना चाहता है तो कोई आर्ट्स या कॉमर्स। यह परिणाम ही उनके अगले शैक्षणिक कदम की पहली सीढ़ी बनेगा।

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी रख सकते हैं नजर:

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स:

1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर 'BSEB Class 10th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर और रोल कोड सावधानी से भरें।

4. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डालकर 'Submit' पर क्लिक करें।

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।