Bihar Board 10th Exam: दीवार फांदी तो 2 साल का बैन, जूता मौजा व एंट्री टाइम समेत बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नियम जारी

Feb 07, 2026 06:27 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व केंद्र में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक रहेगी।

Bihar Board 10th Exam: दीवार फांदी तो 2 साल का बैन, जूता मौजा व एंट्री टाइम समेत बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नियम जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में देरी से पहुंचने पर केंद्र की चारदीवारी फांदकर या अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले परीक्षार्थी दो वर्ष तक परीक्षा से निष्कासित किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस संबंध में जिलों को निर्देश दिया है। समिति ने कहा कि परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना मना है। जूता-मोजा पहने हुए परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को जूते-मोजे की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में होंगे शामिल

परीक्षार्थियों को दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा। वहीं परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा। यदि कोई परीक्षार्थी विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है और जबरदस्ती प्रवेश करता है तो उसे समिति के निर्देशों का उल्लंघन और क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में रखा जायेगा। साथ ही यह कदाचारहित परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का स्पष्ट प्रयास और आपराधिक कृत भी समझा जायेगा। बोर्ड ने कहा कि संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्ष परीक्षा से निष्कासित करने के साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति यदि कोई केंद्राधीक्षक देते हैं तो उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।

मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंद हो जायेगा

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए समिति द्वारा जारी प्रवेश पत्र और परीक्षा संचालन के लिए निर्गत मार्गदर्शिका में कहा गया है कि केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले प्रवेश करना होगा। केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंद हो जायेगा।

समिति ने कहा कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय 9:30 बजे से 30 मिनट पूर्व यानि नौ बजे तक जबकि दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय दो बजे से 30 मिनट पहले यानी 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

समिति ने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने के लिए प्रथम पाली में निर्धारित समय 9:30 बजे से एक घंटा पहले 8:30 बजे से केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा। वहीं दूसरी पाली में निर्धारित समय दो बजे से एक घंटा पहले एक बजे से केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।