Bihar Board 10th Answer Key 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की biharboardonline.com पर जारी, Direct Link

Mar 07, 2026 03:28 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

BSEB Bihar Board 10th Answer Key 2026 Download : बिहार बोर्ड ने 10वीं परीक्षा 2026 में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी है। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध करा दी गई है।

Bihar Board 10th Answer Key 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की biharboardonline.com पर जारी, Direct Link

BSEB Bihar Board 10th Answer Key 2026 Download : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सैद्धांतिक विषयों में पूछे गए 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध करा दी गई है। आंसर-की विषय-विशेषज्ञों की टीम की ओर से तैयार कराई गई है। यदि किसी परीक्षार्थी या व्यक्ति को इन उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए 13 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है। समिति ने यह भी सूचित किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आवश्यक होने पर संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। objmatric.biharboardonline.com पर जाकर भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग का काम जारी

बिहार के तमाम जिलों के मूल्यांकन केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच जारी रही। इंटर की कॉपियों को जांचने का काम 10 मार्च तक पूरा करना है। वहीं 13 मार्च तक मैट्रिक का मूल्यांकन होगा।

भागलपुर में मैट्रिक का मूल्यांकन केंद्र एसएस बालिका इंटर नाथनगर, एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानहाट, मोक्षदा इंटर स्कूल, जिला स्कूल, मारवाड़ी पाठशाला और सीएमएस हाई स्कूल हैं। वहीं इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच भागलपुर में नवस्थापित जिला स्कूल, झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, क्राइस्ट चर्च गर्ल्स हाई स्कूल, टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल और मिरजानहाट हाई स्कूल में चल रही है। परीक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सिर्फ सब्जेक्टिव प्रश्नों की जांच हो रही है। जबकि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का मूल्यांकन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना मुख्यालय की ओर से ओएमआर शीट पर चल रहा है।

कब तक आएगा बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 )

बिहार बोर्ड (BSEB) हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले मैट्रिक (bihar board 10th result 2026) और इंटर रिजल्ट (bihar board 12th result 2026) जारी करने की तैयारी कर रहा है। मार्च माह के अंत में मैट्रिक व इंटर दोनों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 www.livehindustan.com और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1317846 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 1512963 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।