बिहार बोर्ड 10वीं और राजस्थान 12वीं के नतीजों पर क्या ताजा अपडेट
बिहार बोर्ड 10वीं और राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है; छात्र अपना परिणाम, पासिंग मार्क्स और टॉपर्स की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर आसानी से चेक कर सकते हैं।
छात्र जिंदगी में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स की अहमियत किसी से छिपी नहीं हैं। ये वो वक्त होता है जब सिर्फ छात्रों की ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की धड़कनें तेज रहती हैं। एग्जाम्स खत्म होने के बाद जो सबसे बड़ा टेंशन रिजल्ट का इंतजार होता है। आजकल देश भर में बोर्ड रिजल्ट्स के जारी होने का मौसम चल रहा है। हाल ही में हमने देखा कि बिहार बोर्ड ने अपने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए और उसके ठीक बाद राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट का ऐलान कर दिया। अब पहिया घूम चुका है और बारी है बिहार बोर्ड की 10वीं और राजस्थान बोर्ड की 12वीं के नतीजों की। ऐसे में लाखों छात्र इस बात के इंतजार में हैं कि आखिर उनका रिजल्ट कब तक जारी होगा।
छात्रों की बेकरारी और सोशल मीडिया पर चल रही सरगर्मियों को देखकर साफ लग रहा है कि इंतजार की घड़ियां अब बस खत्म ही होने वाली हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों ही अहम बोर्ड रिजल्ट्स की घोषणा इसी महीने के आखिर तक हो सकती है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी हाल ही में इस बात का इशारा दिया था कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी करने की कोई पक्की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने की तैयारियां बता रही हैं कि धमाका किसी भी वक्त हो सकता है।
बिहार बोर्ड 10वीं के लिए चल रहा टॉपर्स का वेरिफिकेशन?
अगर हम बिहार बोर्ड 10वीं की बात करें, तो परीक्षा का यह सफर 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 को मुकम्मल हुआ था। एग्जाम खत्म होते ही कॉपियों को जांचने का काम बड़ी ही तेजी से शुरू कर दिया गया था, जो अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बिहार बोर्ड हमेशा से अपनी तेजी और सख्ती के लिए जाना जाता है।
अब जो खबरें सामने आ रही हैं, वो और भी दिलचस्प हैं। दावा किया जा रहा है कि जिन छात्रों ने टॉप किया है, उनके वेरिफिकेशन और इंटरव्यू का काम भी पूरा कर लिया गया है। बिहार बोर्ड में यह एक बहुत ही खास प्रक्रिया होती है, ताकि रिजल्ट में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। बताया जा रहा है कि इन संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर उनसे कई तरह के तीखे और सीधे सवाल पूछे गए। जैसे, ’10वीं में आपके पास कौन-कौन सी किताबें थीं?’, ‘हिंदी और अंग्रेजी के सिलेबस में कौन-कौन से चैप्टर शामिल हैं?’ बात सिर्फ जबानी सवालों तक ही सीमित नहीं रही; रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सवालों के जवाब बाकायदा उनके हाथों से लिखवाकर भी देखे गए, ताकि एग्जाम की कॉपी और उनके असली हैंडराइटिंग का बारीकी से मिलान किया जा सके। अब बस सारी तैयारियां पूरी हैं और रिजल्ट का बटन दबने भर की देर है।
नतीजे आने पर कहां और कैसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट?
जब रिजल्ट का ऐलान होगा, तो वेबसाइट्स पर अचानक से भारी ट्रैफिक आ जाता है। ऐसे में छात्रों को पहले से पता होना चाहिए कि उन्हें कहां जाना है। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट इन जगहों पर देख सकते हैं:
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट: biharboardonline.bihar.gov.in
- अन्य विकल्प: matricbihar.com
रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड बकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। इसी कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ यह भी बताया जाएगा कि इस साल का कुल पासिंग प्रतिशत क्या रहा, किन होनहारों ने टॉप किया है, उनके कितने मार्क्स आए हैं, किस जिले का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा और लड़के-लड़कियों में किसने बाजी मारी।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के लिए 31 मार्च तक खत्म हो सकता है इंतजार
दूसरी तरफ, राजस्थान के छात्रों की निगाहें भी टिकी हुई हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) भी 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च तक कर सकता है। यहां 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साल 9.58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इतने बड़े पैमाने पर हुए इस एग्जाम के बाद अब उन लाखों स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने का बेहद आसान तरीका:
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर RBSE की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in को ओपन करें।
होमपेज पर आपको '12वीं आरबीएसई रिजल्ट 2026' का एक लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स) का चुनाव करें।
अब जो नया पेज खुलेगा, उसमें अपना रोल नंबर भरें और सबमिट का बटन दबा दें।
आपका RBSE 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी?
रिजल्ट से पहले अक्सर मन में यह सवाल जरूर आता है कि पास होने के लिए कम से कम कितने नंबर चाहिए होंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही, आपका एग्रीगेट (कुल) मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होना ही चाहिए। अगर किसी भी छात्र को इससे कम नंबर मिलते हैं, तो उसे बोर्ड के नियमों के मुताबिक फेल घोषित कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


