Bihar Board 10th Admit Card 2026 OUT : बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड, Direct Link
Bihar Board 10th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स को ये एडमिट कार्ड अपने स्कूल से मिलेंगे। exam.biharboardonline.org पर जाकर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।

Bihar Board 10th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड (BSEB 10th Admit Card 2026) जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स को ये एडमिट कार्ड अपने स्कूल से मिलेंगे। स्कूलों के प्रिंसिपलों को अपनी लॉग इन डिटेल्स की मदद से exam.biharboardonline.org पर जाकर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद अपने हस्ताक्षर व मुहर लगाकर स्टूडेंट्स को वितरित करने होंगे। बिहार बोर्ड 10वीं इन्टरनल एसेसमेन्ट प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक होगी। वहीं थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक होगी। विद्यालय प्रधान अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे और अपने हस्ताक्षर व मुहर के साथ परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे।
यह प्रवेश पत्र केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं के लिए मान्य होगा जो सेंट अप परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। सेंट अप एग्जाम में अनुपस्थित छात्रों का एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। परीक्षार्थी अपने विद्यालय प्रधान से संपर्क कर हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त प्रवेश पत्र प्राप्त कर लेंगे।
दिव्यांगजन परीक्षार्थियों के लिए सुविधा:
- स्वयं लिखने में असमर्थ परीक्षार्थियों को श्रुतिलेखक (Writer) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रति घंटा 20 मिनट का क्षतिपूरक समय (Compensatory time) दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 2026 की मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा में इस बार राज्यभर से क्रमश: 15,12,963 और 13,17,846 विद्यार्थी शामिल होंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा डेटशीट 2026 ( Bihar Board Matric Datesheet 2026)
17 फरवरी
पहली शिफ्ट- मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली)
दूसरी शिफ्ट- मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली)
18 फरवरी
पहली शिफ्ट- 110 गणित
दूसरी शिफ्ट-210 गणित
19 फरवरी
पहली शिफ्ट- द्वितीय भारतीय भाषा
(हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी)
दूसरी शिफ्ट-द्वितीय भारतीय भाषा
(हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी)
20 फरवरी
पहली शिफ्ट - 111 सामाजिक विज्ञान
दूसरी शिफ्ट - 211 सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी
पहली शिफ्ट - 112 विज्ञान
दूसरी शिफ्ट - 212 विज्ञान
23 फरवरी
पहली शिफ्ट - 113 अंग्रेजी (सामान्य)
दूसरी शिफ्ट - 213 अंग्रेजी (सामान्य)
24 फरवरी
पहली शिफ्ट - वैकल्पिक विषय या ऐच्छिक विषय
(114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली)- (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)
(117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत)- (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)
सेकेंड शिफ्ट
(214-उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224-मैथिली)- (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)
(217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य एवं 220-संगीत)- (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक)
25 फरवरी -
पहली शिफ्ट -व्यावसायिक ऐच्छिक विषय
127-सुरक्षा, 128-ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म, 130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाईल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एंड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं 135-आई०टी०/आई०टीज० ट्रेड

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




