Bihar Board 10th 12th Result 2026: कब से चेक होंगी बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां, रिजल्ट कब तक

Feb 24, 2026 03:14 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 www.livehindustan.com और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे।

Bihar Board 10th 12th Result 2026: कब से चेक होंगी बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियां, रिजल्ट कब तक

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के छठे दिन सोमवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। राज्य के सभी 1699 केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसी के साथ मैट्रिक में सभी मुख्य विषयों की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 13 मार्च 2026 को ही संपन्न हो गई है। अब लाखों परीक्षाओं को अपने रिजल्ट का इंतजार है। बिहार बोर्ड ने भी मैट्रिक व इंटर की कॉपियों की चेकिंग का कार्य तेजी से करने के लिए कमर कस ली है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 12वीं की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू किया जाएगा। यह कार्य 10 मार्च तक किया जाएगा।

मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो से होगा

बीएसईबी ने वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर 2 मार्च से शुरू होगा और 13 मार्च तक चलेगा। बोर्ड ने विषयवार सह-परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों का चयन कर नियुक्ति पत्र समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। समिति ने विद्यालयों के प्रधानों से कहा है कि वे डीईओ कार्यालय से विद्यालय में अद्यतन रूप से कार्यरत शिक्षकों के नियुक्ति पत्र स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त कर संबंधित शिक्षक को उपलब्ध कराते हुए मूल्यांकन कार्य हेतु विरमित करना सुनिश्चित करें।

कब तक आएगा बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 )

बिहार बोर्ड (BSEB) हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले मैट्रिक (bihar board 10th result 2026) और इंटर रिजल्ट (bihar board 12th result 2026) जारी करने की तैयारी कर रहा है। मार्च माह के अंत में मैट्रिक व इंटर दोनों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 www.livehindustan.com और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1317846 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 1512963 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )

सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें

पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 89.66 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.77 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 82.75 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट र्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 - 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया था। प. चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 फीसदी) प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1) हासिल कर टॉप किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board 10th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।