
Bihar Board 10th 12th Exam Dates: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं कब तक, यहां कर सकेंगे चेक
संक्षेप: Bihar Board 10th 12th Exam Dates: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 की डेट शीट जल्द जारी होने वाली है। छात्र दिसंबर की शुरुआत में टाइम टेबल ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 10th 12th Exam Dates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अब जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल जारी करने वाला है। छात्रों और अभिभावकों की निगाहें दिसंबर 2025 की शुरुआत पर टिकी हैं, क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी डेट शीट इसी अवधि में आने की संभावना है। एक बार टाइम टेबल जारी होते ही छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड आमतौर पर अपनी परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित करता है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से 5:00 बजे तक चलती है। पिछली परीक्षा संरचना को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 12वीं की परीक्षा फरवरी के पहले पंद्रह दिनों में और 10वीं की परीक्षा फरवरी के तीसरे सप्ताह से आयोजित होगी।

Bihar Board 10th 12th Exam Dates: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे डेट शीट
डेट शीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी बेहद सरल रखी गई है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं, वहां दिखाई दे रहे “Class 10 Date Sheet 2026” या “Class 12 Date Sheet 2026” लिंक पर क्लिक करें, और टाइम टेबल अपने आप डाउनलोड हो जाएगा। बाद में इसे सुरक्षित रखने के लिए प्रिंट या पीडीएफ सेव कर लेना बेहतर रहता है।
बिहार बोर्ड हर साल नतीजों और टॉपर्स को लेकर भी चर्चा में रहता है। 2025 में एक बढ़ई की बेटी ने 10वीं बोर्ड में 98% अंक लाकर सुर्खियां बटोरी थीं, तो वहीं ऑटो ड्राइवर की बेटी ने 95% के साथ पहला स्थान हासिल किया था। 12वीं के नतीजों में 2024 में कुल 87.21% छात्र पास हुए थे, आर्ट्स में 86.15%, कॉमर्स में 94.88% और साइंस में 87.80% पास प्रतिशत रहा था। पिछले कुछ सालों में बोर्ड के नतीजों में लगातार सुधार देखने को मिला है।
Bihar Board 10th 12th Exam Dates: छात्रों को है डेट शीट का इंतजार
अब छात्र 2026 के एग्जाम कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें। जैसे ही बोर्ड डेट शीट जारी करेगा, पूरा टाइम टेबल ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा, और छात्र अपनी परीक्षा रणनीति को बेहतर ढंग से प्लान कर सकेंगे।





