Success Story: रवि कुमार बने बिहार बीएड परीक्षा के टॉपर, सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की पहली रैंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार। वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

कटिहार के रवि कुमार ने घर पर रहकर 8-10 घंटे की सेल्फ स्टडी और ट्यूशन पढ़ाने के अनुभव के दम पर बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है।

Bihar BEd Topper 2026

Bihar BEd Topper: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हुआ तो कटिहार के बसंत विहार बैगना के रहने वाले रवि कुमार के परिवार में ही नहीं, पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल दिखने लगा। रवि ने बीएड की प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। रवि कुमार को यह सफलता उनके निरंतर प्रयास से मिली है। शुक्रवार को बीएड का रिजल्ट जारी होने के साथ ही रवि कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

ट्यूशन पढ़ाने के अनुभव और सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

दस वर्षों से स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे रवि कुमार ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत और इंतजार दोनों करना पड़ता है। बीएड का परिणाम आने के बाद ट्यूशन पढ़ाकर निकले रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने बीएड की परीक्षा के लिए घर पर रहकर ही सेल्फ स्टडी की। पठन-पाठन से लंबे समय से जुड़े होने की वजह से वे टॉपर की सूची में शामिल हो पाए है।

रवि कुमार का मानना है कि सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ धैर्य और इंतजार भी बहुत जरूरी है। उन्होंने परीक्षा के लिए किसी बाहरी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि घर पर रहकर ही हर दिन 8 से 10 घंटे की कड़ी सेल्फ स्टडी की।

महेश्वरी एकेडमी से लेकर टॉपर बनने तक का सफर

बसंत विहार बैगना कटिहार वार्ड नंबर 24 के रहने वाले रवि कुमार मानते हैं कि किसी भी परीक्षा के लिए सच्ची लगन होने पर सफलता कहीं पर भी रहकर पायी जा सकती है। वर्ष 2013 में महेश्वरी एकेडमी से मैट्रिक, सुर तुलसी कॉलेज से इंटर और केबी झा कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक करने के बाद रवि कुमार ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हर दिन आठ से दस घंटे की सेल्फ स्टडी के साथ-साथ हर कक्षा के छात्रों को पढ़ाने से ज्ञान में लगातार वृद्धि हुई, जिसका फायदा रिजल्ट में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वे एक बेहतर शिक्षक बनें। इसी कड़ी में वे लगातार प्रयासरत हैं।

एक ही घर में दो-दो टॉपर: माता-पिता का बढ़ा मान

रवि के पिता हरेराम गुप्ता किराना दुकान चलाते हैं जबकि मां संगीता गुप्ता गृहिणी हैं। इन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। रवि कुमार की बहन नंदिनी कुमारी ने भी इसी वर्ष इंटर आर्ट्स में जिले में पहला स्थान पाकर टॉप किया। एक ही घर से दो-दो टॉपरों के निकलने से पूरे क्षेत्र के छात्र बेहद प्रेरित महसूस कर रहे हैं। रवि की यह कहानी साबित करती है कि अगर आपके भीतर सच्ची लगन है, तो आप कहीं पर भी रहकर सफलता का परचम लहरा सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रवि कुमार बने बिहार BEd टॉपर, सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की पहली रैंक