Bihar BEd Exam: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा आज, छात्रों के लिए चली परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जूता-मोजा और फुल शर्ट पर लगी रोक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bed Entrance Exam Guidelines: बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा आज! नकल रोकने के लिए पहली बार हर कमरे में जैमर लगे। जूता-मोजा और फुल शर्ट पर रोक रही, जबकि छात्रों की सहूलियत के लिए रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

Bihar BEd Exam: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा आज, छात्रों के लिए चली परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जूता-मोजा और फुल शर्ट पर लगी रोक

Bihar BEd. Exam Dress Code: बिहार में बीएड (B.Ed) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली 'सीईटी-बीएड 2026' और 'सीईटी-शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026' आज रविवार को राज्य के 180 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, कदाचार मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार को ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बीएड प्रवेश परीक्षा में परीक्षा केंद्र के केवल मुख्य द्वार पर ही नहीं, बल्कि हर एक कमरे में जैमर लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या ब्लूटूथ का इस्तेमाल न किया जा सके। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीनें भी लगाई गई हैं।

मुजफ्फरपुर में 26 केंद्र, सुरक्षा के लिए फ्लाइंग स्क्वाड तैनात

अकेले मुजफ्फरपुर जिले में परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 17,856 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर दो केंद्रों पर एक फ्लाइंग स्क्वाड की निगरानी रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की तरफ से भी विशेष फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे।

जिन केंद्रों पर 500 परीक्षार्थी हैं, वहां 5 पुलिसकर्मी और 1 अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं, 1,000 परीक्षार्थियों वाले केंद्रों पर 10 पुलिसकर्मी और 1 अधिकारी की मुस्तैदी रहेगी।

समय का रखें खास ध्यान: सुबह 10.30 बजे के बाद एंट्री बंद

बीएड प्रवेश परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (कुल 2 घंटे) निर्धारित है। परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर सुबह 8:30 बजे से लेकर सुबह 10:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी कीमत पर किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

ड्रेस कोड और प्रतिबंधित सामान: जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक

परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए आयोग ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया है, जिसे न मानने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। छात्रों को परीक्षा देने के लिए हाफ शर्ट (आधी आस्तीन की कमीज) पहनकर आना होगा। परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश करने की सख्त मनाही है, छात्रों को चप्पल या सैंडल में आना होगा। इसके अलावा बेल्ट, टोपी, स्कार्फ और गमछा पहनने पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, एनालॉग घड़ी, पर्स (वॉलेट), पेंसिल बॉक्स और यहां तक कि मास्क पहनने पर भी पाबंदी है।

परीक्षार्थियों के लिए चलेगी 'परीक्षा स्पेशल ट्रेन'

दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे रविवार (आज) को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:00 बजे मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेगी।

रेलवे के कैरेज विभाग ने ऑपरेटिंग विभाग को इसके लिए रैक उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक रिजर्व रैक भी तैयार रखा गया है। अगर छात्रों की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ती है, तो इस रिजर्व रैक को मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलाया जा सकता है।

शनिवार देर रात से ही जंक्शन पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज (FOB) पर छात्रों ने रात बिताकर सुबह अपनी मंजिलों का रुख किया।

परेशानी होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

बीआरएबीयू (BRABU) विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से परीक्षार्थियों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा या केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं:

9934212222

9431239820

9142452018

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।