बिहार बीएड एडमिशन: केवल मेरिट अंक नहीं, प्राथमिकता के विकल्पों के आधार पर मिलेगा कॉलेज

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददा
Follow us on Google News
share

Bihar BEd Counselling: बिहार एडमिशन बीएड एडमिशन में इस बार मेरिट अंक के साथ-साथ पसंदीदा कॉलेज का विकल्प (चॉइस) बेहद महत्वपूर्ण होगा।

bed admission

Bihar BEd Admission 2026: बिहार में दो वर्षीय बीएड (B.Ed) कोर्स में केवल मेरिट अंक नहीं, प्राथमिकता के विकल्पों के आधार पर भी कॉलेज मिलेगा। सभी अभ्यर्थियों के प्रथम विकल्प की सूची बनाकर मेरिट अंक के आधार पर सूची बनाई जाएगी। इसी आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होगा।

बीएड के नामांकन में मेरिट अंक के साथ विकल्प चयन अधिक महत्वपूर्ण होगा। अभ्यर्थी अपने विकल्प में पहले-दूसरे नंबर पर किस कॉलेज को प्राथमिकता देते हैं, उसके आधार पर सूची बनेगी। ऐसे में कम अंक वालों को भी बेहतर कॉलेज मिल सकेगा। इसके अलावा इसबार केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी कॉलेजों में भी आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही नामांकन होगा। एक और नई व्यवस्था इसबार की गई है। इसबार विवि में नहीं, बल्कि कॉलेजों में कागजात का सत्यापन होगा। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि पंजीकरण के बाद छात्रों के दिए विकल्प के आधार पर कॉलेज आवंटित होंगे और छात्र संबंधित संस्थान में जाकर ही सत्यापन कराएंगे।

राज्य नोडल अधिकारी ने कहा कि संस्थानों ने हर दिन कितने छात्रों के कागजात का सत्यापन किया है, इसका रिकार्ड शाम में अपडेट करना होगा। इसमें यह भी देना होगा कि जिन छात्रों के कागजात का सत्यापन नहीं हुआ, उसका कारण क्या है। किस कॉलेज में भेजी गई सूची पर कितना नामांकन हुआ है, यह डाटा हर दिन अपडेट होगा।

टॉप कॉलेज से शुरू किया जाएगा आवंटन

टॉप कॉलेज से आवंटन शुरू किया जाएगा। टॉप कॉलेज के लिए अधिकतम अंक में कितने आए हैं, इस आधार पर सूची बनेगी। इसके बाद दूसरे कॉलेज को लिया जाएगा कि उसमें कितने अभ्यर्थी हैं और उसमें जो टॉप रहेगा, उसको लिया जाएगा। इसी तरह पहले, दूसरे, तीसरे कॉलेज के लिए सूची बनाकर कॉलेज आवंटित किया जाएगा।

इस तरह होगा कॉलेज का आवंटन

राज्य नोडल अधिकारी ने कहा कि मेरिट अंक तो आधार है, लेकिन कॉलेज आवंटन में विकल्प में दिए गए पहले संस्थान को लिया जाएगा। मेरिट के साथ विकल्प क्या-क्या दे रहे हैं, यह काफी महत्वपूर्ण है। उदाहरण के तौर पर ज्यादा नंबर वाले किसी अभ्यर्थी ने पहला विकल्प अगर एमडीडीएम दिया है, इसके बाद अन्य कॉलेज दिया है और तुर्की ट्रेनिंग कॉलेज नहीं दिया है। वहीं किसी अन्य अभ्यर्थी जिसका नंबर कम है, लेकिन उसकी पहली प्राथमिकता तुर्की कॉलेज है। ऐसे में संभव है कि कम अंक वाले को तुर्की मिल जाए और अधिक वाले को नहीं मिल सके।

संस्थान नहीं कर सकेंगे सूची में बदलाव

राज्य नोडल अधिकारी ने कहा कि निजी कॉलेज के लिए भी आरक्षण रोस्टर के तहत ही सभी कोटिवार अभ्यर्थियों की सूची भेजी जाएगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव संस्थान के स्तर से नहीं किया जा सकेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।