Bihar CET BEd : बिहार 4 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में सारण के अनुराग टॉपर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा का नोडल बीआरएबीयू को बनाया गया था। परीक्षा के नोडल प्रो. विनय शंकर राय और सीसीडीसी प्रो. टीके डे ने यह रिजल्ट जारी किया।

Bihar BEd CET Result

चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा का नोडल बीआरएबीयू को बनाया गया था। परीक्षा के नोडल प्रो. विनय शंकर राय और सीसीडीसी प्रो. टीके डे ने यह रिजल्ट जारी किया। प्रो. राय ने बताया कि परीक्षा में 5077 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 3732 छात्र सफल हुए हैं। 12 अक्टूबर को बीआरएबीयू में परीक्षा हुई थी। परीक्षा में सारण के अनुराग कुमार ने टॉप किया है। उन्हें 100 में 97 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर कानपुर की दीक्षा सिंह हैं। उन्हें 100 में 96 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर वैशाली के आमोद कुमार हैं। उन्हें 100 में 93 अंक आये हैं। परीक्षा के टॉप 10 में एक समान नंबर आने की वजह से 24 छात्रों के नाम हैं।

सात नवंबर से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : चार वर्षीय बीएड में नामांकन लेने के लिए सात से 18 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। बीआरएबीयू ने रजिस्ट्रेशन से लेकर नामांकन तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र अपने कॉलेज की च्वाइस दे सकते हैं। चार वर्षीय बीएड में 400 सीटों पर दाखिला होता है। इसकी पढ़ाई बीआरएबीयू के ही चार कॉलेजों में होती है। रजिस्ट्रेशन के बाद 20 नवंबर को पहले राउंड के लिए कॉलेज के आवंटन की सूची जारी की जाएगी।

नंबर के आधार पर होगा नामांकन

रजिस्ट्रेशन कराने के बाद देखा जाएगा कि कितने छात्रों का नंबर अधिक है। जिसका अधिक नंबर होगा उसे ही दाखिले में पहला मौका दिया जाएगा। बीआरएबीयू को दूसरी बार चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा कराने का मौका मिला है। पिछले साल भी बीआरएबीयू ने ही प्रवेश परीक्षा कराई थी। रिजल्ट जारी करने से पहले सोमवार को रिवाइज आंसर की भी जारी किया गया था।

26 से 28 नवंबर तक छात्रों का दाखिला

चार वर्षीय बीएड में 26 से 28 नवंबर तक छात्रों का दाखिला लिया जायेगा। यह दाखिला पहले राउंड के लिए होगा। ललित नारायण मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। इससे पहले 21 से 25 नवंबर तक छात्र तीन हजार रुपये जमा कर अपना सीट कंफर्म कराएंगे। इसके बाद ही उनका दाखिला पक्का माना जाएगा। अगर पहले राउंड में सीटें नहीं भरीं तो दूसरे राउंड में भी छात्रों की काउंसिलिंग व दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार 4 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में सारण के अनुराग टॉपर