Bihar BEd Result 2026 OUT, Link: बिहार बीएड रिजल्ट biharcetbed-brabu.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
CET BEd Bihar: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें करीब 90% अभ्यर्थी पास हुए हैं। वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि ने 117 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है।

Bihar B.Ed CET Result 2026 Direct Link: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित की गई बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (Bihar BEd CET 2026) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा है, जिसमें परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है।
वैशाली और कटिहार के बेटों ने मारी बाजी
इस वर्ष की मेरिट लिस्ट में बिहार के अलग-अलग जिलों के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, वैशाली के हिंमाशु और कटिहार के रवि ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 117-117 अंक हासिल किए हैं। इन दोनों ही छात्रों ने संयुक्त रूप से पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
अंजना छात्राओं में टॉपर
अगर छात्राओं की बात करें, तो सीतामढ़ी की अंजना कुमारी ने 116 अंक प्राप्त कर छात्राओं की श्रेणी में टॉप स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने भी 116 अंकों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस वर्ष की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल छह छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं, जो यह दिखाता है कि इस कठिन प्रतियोगिता में छात्रों और छात्राओं के बीच कांटे की टक्कर थी। वहीं, दूसरी ओर ‘शिक्षा शास्त्री’ कोर्स के परिणाम में मधुबनी के रामदेव कुमार ने 104 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
शनिवार से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, ऐसे चुनें कॉलेज
रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों की निगाहें कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि इसके लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया कल 20 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। सफल अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर लॉगिन करना होगा और अपने पसंदीदा कॉलेजों का चयन करना होगा।
काउंसलिंग के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी को अपनी पसंद के अनुसार न्यूनतम तीन और अधिकतम 10 बीएड कॉलेजों का विकल्प चुनने की छूट दी जाएगी। इसी च्वाइस फिलिंग और उनकी मेरिट रैंक के आधार पर विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। इस साल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को मिलाकर कुल 37,000 से अधिक सीटों पर एडमिशन होना है, जिसमें सबसे अधिक सीटें पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय में 6400 सीटें और बीआरएबीयू में 6200 सीटें हैं।
बिहार बीएड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-
स्टेप 1: सबसे पहले परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आपको "Bihar CET-B.Ed and Shiksha Shastri Result 2026" का सीधा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहं अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (या रोल नंबर) और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4: यदि स्क्रीन पर कोई कैप्चा कोड दिखाई देता है, तो उसे तय बॉक्स में भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: इसके बाद जैसे ही आप 'View Result' के विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।


