Bihar BEd CET Result OUT, Link : बिहार बीएड रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने टॉपर
Bihar BEd CET result 2026 : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET BEd) 2026 के नतीजे घोषित करेगी।

Bihar BEd CET result 2026 , biharcetbed-brabu.in : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET BEd) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के रवि ने 117-117 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में सीतामढ़ी की अंजना कुमारी ने 116 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। राज्य नोडल अफसर ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा सात जून को 180 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा में 1,12,440 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन की जाएगी।
टॉप-10 में छह छात्र और चार छात्राएं
जारी परिणाम के अनुसार, टॉप-10 मेरिट सूची में कुल छह छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं। बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने भी 116 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
शिक्षा शास्त्री में मधुबनी के रामदेव बने टॉपर
शिक्षा शास्त्री (Shiksha Shastri) पाठ्यक्रम के परिणाम में मधुबनी के रामदेव कुमार ने 104 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। उनका प्रदर्शन इस श्रेणी में सबसे बेहतर रहा।
इस परीक्षा से बिहार की यूनिवर्सिटीज में दो वर्षीय बीएड कोर्स और शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में एडमिश मिलेगा। यह एंट्रेंस टेस्ट 7 जून को बीआरएबीयू की देखरेख में राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नतीजे घोषित होने के बाद वे अपने स्कोरकार्ड की कई कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, क्योंकि काउंसलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रियाओं के दौरान इस डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।
Bihar BEd CET result 2026 : कैसे चेक करें बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट
ऑफिशियल बिहार B.Ed CET वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
होमपेज से Bihar B.Ed CET Result 2026 लिंक चुनें।
अपना एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
'Submit' या 'View Result' बटन दबाएं।
आपका बिहार B.Ed CET 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्कोरकार्ड पर दिख रही सभी जानकारियों को वेरिफाई करें।
काउंसलिंग और एडमिशन जैसे आगे के कामों के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रिजल्ट जारी होने के बाद शनिवार से अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज चुन सकेंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को 20 से 23 तारीख तक अपनी पसंद के कॉलेजों का विकल्प भरने का समय दिया जाएगा। एंट्रेंस पास अभ्यर्थी किसी भी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कम से कम 3 और अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प (च्वाइस) दे सकते हैं।
कहां कितनी बीएड सीटें
बीएड सीटों का पूरा गणित
क्रमांक विश्वविद्यालय का नाम उपलब्ध बीएड सीटें
1 पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) 6,400
2 बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) 6,200
3 मगध यूनिवर्सिटी (MU) 6,000
4 ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) 3,750
5 मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) 3,200
6 आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) 3,000
7 वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी (VKSU) 2,350
8 तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (TMBU) 1,600
9 जयप्रकाश यूनिवर्सिटी (JPU) 1,500
10 बीएन मंडल यूनिवर्सिटी (BNMU) 1,250
11 पूर्णिया यूनिवर्सिटी 1,100
12 मुंगेर यूनिवर्सिटी 500
13 पटना यूनिवर्सिटी (PU) 300
14 कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDU) 100
कुल बिहार के सभी विश्वविद्यालय 37,250
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


