Bihar BEd CET Answer Key : बिहार बीएड आंसर-की जारी, Link, कब आएगा रिजल्ट, 37250 सीटें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Bihar BEd CET Answer Key : बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी biharcetbed-brabu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति है तो 10 जून तक ऑनलाइन मोड से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Bihar BEd CET Answer Key : बिहार बीएड आंसर-की जारी, Link, कब आएगा रिजल्ट, 37250 सीटें

Bihar BEd CET Answer Key : बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी biharcetbed-brabu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो 10 जून तक ऑनलाइन मोड से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति के साथ टेस्ट बुक व रेफरेंस बुक भी अटैच करनी होगी। बीएड एंट्रेंस के लिए पूरे बिहार से 1 लाख 23 हजार 327 ने आवेदन किया था। कुल सीटें 37 हजार 250 सीटें हैं। इस हिसाब से एक सीट पर तीन छात्र होते हैं। राज्य में बीआरएबीयू के 59 कॉलेजों समेत बीएड के 343 कॉलेज हैं। बीआरएबीयू में 6200 सीटें हैं।

रिजल्ट 19 जून को आने की उम्मीद है। 20 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी।

कहां कितने सीटें

बीआरएबीयू में इस वर्ष 6200 सीटों पर दाखिला होगा। सबसे ज्यादा 6400 सीटें पाटलीपुत्र विवि में हैं। छपरा विवि में 1500, मगध विवि में 6000, पटना विवि में 300, एकेयू में 3000, मौलाना मजहरूल हक विवि में 3200, वीर कुंवर सिंह विवि में 2500, बीएन मंडल मधेपुरा विवि में 1250, तिलकामांझी भागलपुर विवि में 1600, मुंगेर विवि में 500, पूर्णिया विवि में 1100, एलएनएम विवि में 3750 और कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि में 100 सीटें हैं।

Direct Link

28 से 30 वर्ष के आवेदक अधिक

बीएड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में 28 से 30 वर्ष के लोग अधिक हैं। 40 वर्ष या इससे अधिक आयु के भी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीएड में 77,623 छात्राओं ने और 45,970 छात्रों ने आवेदन किया है। चार ट्रांसजेडर ने भी आवेदन किया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।