Bihar BEd CET Topper List: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट Direct Link, देखें टॉपर्स लिस्ट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar BEd CET Topper List: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि ने 117 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है।

Bihar BEd Result 2026

Bihar BEd Result 2026 Toppers List: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने 'बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026' (Bihar BEd CET 2026) के परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बिना किसी देरी के आधिकारिक पोर्टल biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपनी रैंक और नंबर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इस साल वैशाली के रहने वाले हिंमाशु अजनबी और कटिहार जिले के रवि ने परीक्षा में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 120 में से 117-117 अंक हासिल किए हैं। इन दोनों ही मेधावी छात्रों ने संयुक्त रूप से पूरे बिहार राज्य में पहला स्थान (रैंक 1) हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शीर्ष स्थानों पर रहने वाले अन्य होनहारों में छात्राओं ने भी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है। सीतामढ़ी की अंजना कुमारी और बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने 116-116 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में अपना दबदबा कायम किया है। 'शिक्षा शास्त्री' कोर्स के परिणाम में मधुबनी के रामदेव कुमार ने 104 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। इस वर्ष की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल छह छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं।

बिहार बीएड टॉपर्स लिस्ट-

1. हिमांशु अजनबी- वैशाली- 117 अंक

2. रवि-कटिहार-117 अंक

3. अंजना कुमारी- सीतामढ़ी- 116 अंक

4. प्रियंका पासवान-बेगूसराय-116 अंक

5. रामदेव कुमार- मधुबनी -104 अंक

बिहार बीएड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-

स्टेप 1: सबसे पहले परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर आपको "Bihar CET-B.Ed and Shiksha Shastri Result 2026" का सीधा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहं अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (या रोल नंबर) और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: यदि स्क्रीन पर कोई कैप्चा कोड दिखाई देता है, तो उसे तय बॉक्स में भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: इसके बाद जैसे ही आप 'View Result' के विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

बिहार बीएड रिजल्ट 2026

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 7 जून 2026 को राज्य भर के 180 परीक्षा केंद्रों पर बेहद सुव्यवस्थित तरीके से किया गया था। इस परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाने के लिए 1.12 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के ठीक अगले दिन 8 जून 2026 को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने इसकी प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी थी। इसके बाद, छात्रों को आंसर-की पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 9 जून से 10 जून 2026 तक का समय दिया गया था।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट Direct Link, देखें टॉपर्स लिस्ट